Entertainment News Highlights 11th June: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि दोनों 32 साल के बाद रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवर 170’ के जरिए एक बार फिर से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अनीता भाभी यानी कि विदिशा श्रीवास्तव इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। उनका प्रेग्नेंसी फोटोशूट वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वेब सीरीज ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को लेकर चर्चा जोरों पर हैं कि उन्होंने इस्लाम कुबूल लिया है। एक्ट्रेस ने फैजान अंसारी के साथ निकाह कर लिया है। उनकी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो कि वायरल हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। मनोरंजन जगत की छोटी-बड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:21 (IST) 11 Jun 2023
मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में ऋतिक रोशन और आमिर खान ने लूटी महफिल

मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में आमिर खान, ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। अब उस फंक्शन से सितारों के कई वीडियोज सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कार्यक्रम में ऋतिक रोशन भी मधु मंटेरा औ इरा की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए। उस दौरान वो व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। कुर्ते के ऊपर वो ब्लैक कलर की सदरी भी पहने नजर आए।

14:56 (IST) 11 Jun 2023
मंगल ढिल्लन का हुआ निधन

दिग्गज एक्टर मंगल ढिल्लन का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वह कैंसर पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

14:53 (IST) 11 Jun 2023
मन्नत के बगल में बन रहा रणवीर-दीपिका का नया घर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया बंगला तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नया बंगला शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के बगल में बनाया जा रहा है।

14:52 (IST) 11 Jun 2023
श्वेता तिवारी ने ढाया कहर

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वो स्टाइलिश ड्रेस में अपनी बोल्ड और सिजलिंग अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पोज से एक बार फिर से फैंस का दिल धड़का दिया है।

12:25 (IST) 11 Jun 2023
फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखीं नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ का फैमिली के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर परिवार के साथ स्पॉट की गई हैं। इस दौरान सिंगर का कूल अंदाज देखने के लिए मिला है।

12:24 (IST) 11 Jun 2023
60 हजार के जूते पहन कर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर पहुंचे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी का लेटेस्ट वीडियो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट से वायरल हो रहा है। इसमें उनके स्नीकर्स काफी चर्चा में हैं। उनके व्हाइट स्नीकर्स की कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

12:21 (IST) 11 Jun 2023
vin diesel ने दीपिका पादुकोण को कहा- ‘शुक्रिया’

vin diesel ने दीपिका पादुकोण को शुक्रिया कहा है। वो इंडिया वापस आना चाहते हैं। विन कहते हैं कि दीपिका ही उन्हें इंडिया लेकर आई थीं और उन्होंने काफी पसंद किया था। अब वो फिर से आना चाहते हैं।

11:27 (IST) 11 Jun 2023
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का प्री-टीजर रिलीज

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का प्री-टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये एक्शन से भरपूर और जबरदस्त है। फिल्म को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। देखिए टीजर वीडियो…

10:23 (IST) 11 Jun 2023
Raksha Gupta को डेट कर रहे शादीशुदा खेसारी लाल?

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक इवेंट में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी है। पढ़िए पूरी खबर…

09:19 (IST) 11 Jun 2023
रूबीना दिलैक का हुआ कार एक्सीडेंट तो भड़के पति अभिनव

एक्ट्रेस रूबीना दिलैक का कार एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना के बारे में पति अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'ट्रैफिक जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें।'

08:37 (IST) 11 Jun 2023
गौहर खान ने दिखाई बेटे की पहली झलक

टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar khan) ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने लाडले की एक तस्वीर शेयर कर उसके नाम का भी खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर…

08:35 (IST) 11 Jun 2023
गहना वशिष्ठ ने कबूली इस्लाम?

वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को लेकर चर्चा जोरों पर हैं कि उन्होंने इस्लाम कुबूल लिया है। एक्ट्रेस ने फैजान अंसारी के साथ निकाह किया है। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की ओर से ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, मगर सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं।

08:34 (IST) 11 Jun 2023
32 साल के बाद अमिताभ संग स्क्रीन शेयर करेंगे रजनीकांत!

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि दोनों 32 साल के बाद रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवर 170' के जरिए एक बार फिर से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।

08:33 (IST) 11 Jun 2023
प्रेग्नेंट हैं विदिशा श्रीवास्तव, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

टीवी का पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी कि विदिशा श्रीवास्तव इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। उनका प्रेग्नेंसी फोटोशूट वायरल हो रहा है।