Entertainment News Highlights 10 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। मुकेश अंबानी की पोती, यानी आकाश और श्लोका ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम ‘वेदा’ रखा है। काजोल ने 9 जून को अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। लेकिन अब वह वापस आ चुके हैं। काजोल ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ का मोशन पोस्टर शुक्रवार शाम को साझा किया था और इसके साथ उनके सारे पोस्ट हट गए थे। अब पता चला है कि ये उन्होंने अपनी वेब सीरीज को ध्यान में रखते हुए फैंस का ध्यान खींचने के लिए किया था। तमिल एक्टर सरणराज का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 10 जून 2023

18:40 (IST) 10 Jun 2023
शाहरुख खान के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड

शाहरुख खान ने 'पठान' के लिए एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। फैंस की ओर से मिले तोहफे के बाद एक्टर का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हो गया है। पढ़िए पूरी खबर...

17:44 (IST) 10 Jun 2023
जस्सी गिल दोबारा बने पिता, 90 दिन बाद दिखाई बेटे की पहली झलक

जस्सी गिल ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बच्चे का वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। वो हाल ही में दूससे बच्चे के पिता बने हैं। उन्होंने 90 दिन के बाद बेटे की पहली झलक दिखाई है।

17:08 (IST) 10 Jun 2023
कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को बुलाया 'व्हाइट स्किन रैट'

कंगना रनौत ने इंडायरेक्टली रणबीर कपूर को 'व्हाइट स्किन रैट' बुलाया है।

17:07 (IST) 10 Jun 2023
अपने दोस्तों के लिए माधुरी दीक्षित के बेटे ने सीखी नई डिश

माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन ने अपने दोस्तों को पकाकर खिलाने के लिए चिल्ला बनाना सीखा। देखें वीडियो

17:03 (IST) 10 Jun 2023
TMKOC के मेकर्स पर एक और गंभीर आरोप

TMKOC फेम मोनिका भदौरिया ने प्रोडक्शन हेड सोहेल पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह आर्टिस्ट के साथ बदसलूकी किया करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:37 (IST) 10 Jun 2023
वरुण तेज की सगाई में पहुंचीं प्रेग्नेंट उपासना

वरुण तेज और लावन्या त्रिपाठी ने सगाई कर ली है। इनकी सगाई में साउथ के अन्य स्टार्स के साथ राम चरण की प्रेग्नेंट वाइफ उपासना कोनिडेला ने भी शिरकत की थी। उनकी तस्वीरें सामने आई है।

15:23 (IST) 10 Jun 2023
ब्लैक आउटफिट में अंकिता लोखंडे का गॉर्जियस लुक

अंकिता लोखंडे को हाल ही में पति के साथ स्पॉट किया गया। वो ब्लैक आउटफिट में गॉर्जियस दिखी हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए...

15:22 (IST) 10 Jun 2023
स्लीप मोड में दिखीं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्लीप मोड में देखा जा सकता है। उनका लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है। देखिए...

15:18 (IST) 10 Jun 2023
निहारिका कोनिडेला ने शेयर की होने वाली भाभी के साथ फोटोज

निहारिका कोनिडेला ने भाई वरुण तेज और होने वाली भाभी लावन्या त्रिपाठी के साथ फोटोज शेयर की है। नई नवेली भाभी के साथ निहारिका का शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

14:33 (IST) 10 Jun 2023
प्रतीक सेहजपाल ने पॉप सेंसेशन और के-पॉप आर्टिस्ट औरा के साथ किया कॉलेब

एक्टर प्रतीक सेहजपाल ने एक अद्भुत कोलैबोरेशन हेतु के-पॉप आर्टिस्ट औरा के साथ हाथ मिलाया है।

13:48 (IST) 10 Jun 2023
रवीना टंडन ने बेटी राशा का हाई स्कूल स्नातक समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं...

रवीना टंडन एक बेहतरीन मां भी हैं। उनकी बेटी राशा ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीरें...

13:35 (IST) 10 Jun 2023
शादी के बंधन में बंध रहे मसाबा गुप्ता के पूर्व पति मधु मंटेना

मसाबा गुप्ता के पूर्व पति मधु मंटेना दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज उनकी और त्रिदेवी की मेहंदी की रस्म हो रही है और कल वह शादी करेंगे।

12:50 (IST) 10 Jun 2023
साउथ एक्टर वरुण तेज ने की सगाई

साउथ एक्टर वरुण तेज (Varun Tej) ने सगाई कर ली है। उन्हें 33 साल की उम्र में सच्चा प्यार मिला है। एक्टर ने होने वाली दुल्हनिया के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। देखिए...

12:20 (IST) 10 Jun 2023
केआरके ने अक्षय कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

अक्षय कुमार पर केआरके ने ट्विटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:36 (IST) 10 Jun 2023
'सत्यप्रेम की कथा' के सुपर रोमांटिक गाना रिलीज

'सत्यप्रेम की कथा' के शानदार ट्रेलर और चार्टबस्टर गाना 'नसीब से' के बाद, अब मेकर्स इसका टाइटल सॉन्ग जारी किया है, जिसके बोल 'आज के बाद' है। ये गाना प्योर लव स्टोरी की धुन पेश करता है। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

11:16 (IST) 10 Jun 2023
हॉलीवुड एक्टर माइक बटायेह का निधन

माइक बटायेह का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत घर में सोने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उन्हें 'ब्रेकिंग बैड' में लॉन्ड्रोमैट मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

10:57 (IST) 10 Jun 2023
46 साल के हुए मीका सिंह

मीका सिंह का आज 46वां जन्मदिन है। यहां पढ़ें उनके जीवन से जुड़े कई विवाद...

10:56 (IST) 10 Jun 2023
कार एक्सीडेंट में तमिल एक्टर की मौत

तमिल एक्टर-डायरेक्टर सरणराज की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। यहां पढें पूरी खबर...

10:54 (IST) 10 Jun 2023
एक बार फिर साथ में नजर आए 'गदर' के तारा-सकीना

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' से पहले पार्ट वन रिलीज हुआ है। 9 जून को 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई। इस दिन अमीषा पटेल और सनी देओल साथ में एक इवेंट में नजर आए। फैंस को ये जोड़ा एक बार फिर काफी पसंद आ रही है।

10:51 (IST) 10 Jun 2023
अंबानी परिवार ने बताया घर आई नन्ही परी का नाम

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका की बेटी का नाम रख दिया गया है। अंबानी परिवार की ओर से बताया गया कि बच्ची का नाम 'वेदा' रखा गया है।

मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें।