Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों गोल्डन टेंपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को तंज कस रहे हैं। रिया चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है और वह 30 साल की हो चुकी हैं। ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स और राइटर मनोज मुंतशिर को इलाहबाद हाईकोर्ट ने तलब किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स की डील में भारी डील के साथ फिल्म ने मोटी कमाई की है।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 1 जुलाई

21:30 (IST) 1 Jul 2023
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान लगाएंगे जद की क्लास

बिग बॉस ओटीटी 2 में सलमान खान जद हदीद की हरकतों के लिए उनकी क्लास लगाने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

21:28 (IST) 1 Jul 2023
कंगना रनौत ने अपने फैशन को लेकर कही ये बात

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह फैशनेबल हैं और सोते वक्त भी वह फैशन का ध्यान रखती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

21:27 (IST) 1 Jul 2023
जॉन अब्राहम की The Diplomat जनवरी में होगी रिलीज

जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। तरण आदर्श ने इसे इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

19:21 (IST) 1 Jul 2023
इवेंट में सई मांजरेकर ने चुराई लाइमलाइट

महेश मांजरेकर की बेटी और 'दबंग 3' फेम एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने एक इवेंट में शिरकत की। इसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। देखिए...

19:19 (IST) 1 Jul 2023
मृणाल ठाकुर का दिखा ग्लैमरस लुक

'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें शरारे वाली ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

19:18 (IST) 1 Jul 2023
बारिश में पति विक्रांत के साथ रोमांटिक हुईं मोनालिसा

बारिश का मौसम आ गया है और सभी इसका लुत्फ उठा रहे हैं। इस कड़ी में सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। अब एक्ट्रेस मोनालिसा ने बारिश में चिल करते हुए पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फोटोज शेयर की है। वो मानसून में पति के साथ रोमांटिक होते दिखी हैं।

19:12 (IST) 1 Jul 2023
वीकेंड का वार में जैद पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस ओटीटी 2' का इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। खबर है कि सलमान खान आज यानी कि वीकेंड का वार में जैद हदीद पर काफी गुस्सा होने वाले हैं। देखिए एक झलक...

18:34 (IST) 1 Jul 2023
'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट पर दिखे गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा

गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा इन दिनों गाना 'Carry On Jatta3' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब दोनों को साथ में सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट पर देखा गया। इनकी जोड़ी कमाल की दिखी है। देखिए...

17:25 (IST) 1 Jul 2023
गोल्डन टैंपल में परिणीति और राघव ने धोए बर्तन

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों गोल्डन टेंपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इसके साथ ही यहीं से उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को गुरुद्वारे में बर्तन धोते हुए देखा जा सकता है।

16:13 (IST) 1 Jul 2023
उर्फी जावेद ने खुद को बताया 'समाज पर धब्बा'

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से ट्रोल होती हैं। अब उन्होंने खुद को समाज का धब्बा बताया और कहा कि उन पर ट्रोलिंग का बुरा असर पड़ता है। पढ़िए पूरी खबर...

15:02 (IST) 1 Jul 2023
'बैजू बावरा' संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म!

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' को अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म बताया रहा है। वैसे म्यूजिक हमेशा से ही संजय लाली भंसाली की फिल्मों की खासियत रहा है। इस मूवी में दो गायकों की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है।

14:37 (IST) 1 Jul 2023
अनुष्का शर्मा के भाई का हुआ ब्रेकअप?

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के भाई कर्णेश शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे हैं। पढ़िए खबर...

13:34 (IST) 1 Jul 2023
कार्तिक आर्यन की फिल्म ने दूसरे दिन इतना किया कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने के लिए मिली है। इस पर कार्तिक आर्यन का रिएक्शन भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:36 (IST) 1 Jul 2023
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया Satyaprem Ki Katha का ये गाना

फैंस की डिमांड पर कार्तिक आर्यन ने 'सत्यप्रेम की कथा' का गाना ले आऊंगा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

11:12 (IST) 1 Jul 2023
दुनियाभर में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही कंगना रनौत की फिल्म

कंगना रनौत के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' दुनियाभर में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही 7 देशों में ये दर्शकों की पहली च्वॉइस भी बन गई है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं। कंगना ने इस पर शॉकिंग रिएक्शन भी दिया है।

10:31 (IST) 1 Jul 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए देखा गया। वह कल साथ में अमृतसर पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:11 (IST) 1 Jul 2023
'द लेजेंड ऑफ हनुमान' के तीसरे सीजन का टीजर आउट

'द लेजेंड ऑफ हनुमान' के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है। डिज्नी हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे शेयर किया है।

10:09 (IST) 1 Jul 2023
अवॉर्ड फंक्शन में उछल कूद करते दिखे प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर Grazia Millenial Awards में नजर आए। मीडिया को पोज देते वक्त वह मस्ती के मूड में दिखे और उछल कूद करते नजर आए।

10:07 (IST) 1 Jul 2023
टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट वीडियो वायरल

टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट करते हुए वीडियो सामने आया है।

10:03 (IST) 1 Jul 2023
अजय देवगन के भतीजे के साथ नजर आने वाली हैं रवीना टंडन की बेटी राशा

तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है। अजय देवगन के भतीजे आमान देवगन और राशा ठडानी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

09:50 (IST) 1 Jul 2023
रिया चक्रवर्ती ने ऐसे काटे थे जेल में अपने दिन

रिया चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पढ़ें किस तरह एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह की मौत के बाद जेल में कैसे दिन बताये थे। पढ़ें खबर...

09:48 (IST) 1 Jul 2023
मनोज मुंतशिर को इलाहबाद हाईकोर्ट ने किया तलब

फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चल रहे विवाद के बीच इलाहबाद हाईकोर्ट ने ओम राउत, मनोज मुंतशिर और भूषण कुमार को तलब किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉलीवुड, हॉलीवुड की सभी खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए।