Entertainment News: ‘सन ऑफ सरदार 2’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। वहीं, तेलुगु एक्टर फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा वो लंबे समय से बीमार थे और उनके इलाज के लिए पैसे नहीं थे। उनकी मौत का कारण किडनी का फेल होना बताया जा रहा है। अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संगीता बिजलानी करीब 4 महीने बाद अपने फार्महाउस थीं, तब उन्हें पता चला कि वहां पर चोरी हुई है। पुणे ग्रामीण पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, सुश्री बिजलानी ने कहा कि मेन डोर और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, एक टेलीविजन सेट गायब था और बिस्तर, रेफ्रिजरेटर सहित कई घरेलू सामान, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे।

टीवी का नंबर वन शो रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर लौट रहा है। स्मृति ईरानी ने इसका प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ये भी बताया गया है कि ये नया शो 29 जुलाई से स्टारप्लस पर आने वाला है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहें।

Live Updates
22:29 (IST) 19 Jul 2025
LIVE: एस्ट्रोनॉमर के CEO-HR के वीडियो पर बादशाह ने ली चुटकी

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट का एक वीडियो वायरल हुआ, अब उस पर बादशाह ने चुटकी ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें

21:57 (IST) 19 Jul 2025

'मस्जिद गई और धर्म बदलकर मुसलमान बन गई', जब बॉलीवुड की इस कोरियोग्राफर ने दूसरी शादी करने के बाद अपनाया था इस्लाम

सरोज खान इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने कोरियोग्राफी कर अपनी एक अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों का हिस्सा रही। ...अधिक जानकारी
20:58 (IST) 19 Jul 2025

जब सिल्क स्मिता की खूबसूरती देख फटी रह गईं खुशबू सुंदर की आंखें: 'उनके जैसी औरत कभी नहीं देखी'

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता को लेकर बात की। खुशबू ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार स्मिता को देखा तो उनका रिएक्शन कैसा था। ...यहां पढ़ें
19:50 (IST) 19 Jul 2025
LIVE: बदल गई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट बदल गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने यह फैसला 'सैयारा' की सक्सेस देखते हुए लिया है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को आने वाली थी, लेकिन अब इसे बदलकर 1 अगस्त कर दिया गया है।

19:47 (IST) 19 Jul 2025

कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के दौरान बिगड़ी राघव चड्ढा की मां की तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सांसद को कपिल के शो की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी। ...अधिक जानकारी
17:32 (IST) 19 Jul 2025

2 घंटे 17 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म देख हिल जाएगा दिमाग, सस्पेंस ऐसा देखकर नहीं होगा यकीन

ओटीटी पर एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म मौजूद है, जिसकी कहानी देख दिमाग हिल जाएगा। ...और पढ़ें
16:32 (IST) 19 Jul 2025

'मुझे बर्बाद कर...', अनुपम खेर ने किया बड़ा खुलासा, पत्नी किरण खेर संग एक कमरे में नहीं रहते एक्टर

अनुपम खेर ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी किरण खेर के साथ कमरे में नहीं रहते, बल्कि दोनों अलग-अलग रूम में रहते हैं। ...पूरी जानकारी
15:42 (IST) 19 Jul 2025

मुंबई में चार मंजिला हवेली में रहते हैं Saiyaara एक्टर अहान पांडे, हाउस हेल्पर के लिए भी है अलग फ्लैट

'सैयारा' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अहान पांडे मुंबई में अपने माता-पिता के साथ आलीशान घर में रहते हैं। चलिए आपको उनके घर की इनसाइड फोटोज दिखाए। ...और पढ़ें
14:49 (IST) 19 Jul 2025

'ज्वेल थीफ' से 'धूम धाम' तक, 2025 में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये फिल्में, Mrs भी लिस्ट में शामिल

ओटीटी पर इस साल सबसे ज्यादा किस फिल्म को देखा गया, इसकी लिस्ट आ गई है। इनमें टॉप 5 में से 4 फिल्में नेटफ्लिक्स (Netflix) की हैं। ...अधिक जानकारी
14:09 (IST) 19 Jul 2025

'किंग' के सेट पर घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए एक्टर, एक महीने तक नहीं कर सकेंगे काम

शाहरुख खान 'किंग' फिल्म के सेट पर घायल हो गए हैं। जिसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका जाने के लिए रवाना हो गए हैं। ...यहां पढ़ें
11:10 (IST) 19 Jul 2025

हाईएस्ट पेड टीवी होस्ट बने अमिताभ बच्चन, KBC 17 के एक एपिसोड के लिए चार्ज कर रहे करोड़ों रुपये

Amitabh Bachchan Fees For KBC 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के लिए अमिताभ कथित तौर पर एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। ...यहां पढ़ें
10:10 (IST) 19 Jul 2025

'उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे' जब लता मंगेशकर ने अदनान सामी के पिता के लिए आखिरी वक्त में गाया था गाना

हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर अदनान सामी ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ अपने रिश्ते और फोटोग्राफी के प्रति उनके जुनून के बारे में बात की। ...अधिक जानकारी
08:50 (IST) 19 Jul 2025

'किसने सोचा था...' रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के लिए Hans Zimmer के साथ मिलकर म्यूजिक कंपोज कर रहे ए.आर रहमान

रामायण फिल्म अपने आप में खास होने वाली है, इसका म्यूजिक हॉलीवुड के दो अकादमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार, पांच ग्रैमी पुरस्कार विजेता हांस जिमर दे एआर रहमान के साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं। ...पूरी जानकारी
08:12 (IST) 19 Jul 2025

बदलते वक्त के साथ लौट रही है तुलसी, इस दिन शुरू हो रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' | TV Adda

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी विरानी जल्द टीवी पर लौट रही है। शो का नया प्रोमो इसकी स्ट्रीमिंग डेट के साथ जारी कर दिया गया है। अब फैंस को बस 10 दिन का इंतजार करना होगा। ...यहां पढ़ें
07:33 (IST) 19 Jul 2025

Saiyaara Box Office Collection: अहान पांडे के डेब्यू ने दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई 'निकिता रॉय', 'तन्वी द ग्रेट' भी पड़ी फीकी

Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा', 'निकिता रॉय' और 'तनवी द ग्रेट' एक साथ रिलीज बुई थीं, लेकिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने बाकी दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। ...अधिक जानकारी
07:10 (IST) 19 Jul 2025
LIVE: कैटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन था और कैटरीना ने उनके जन्मदिन पर एक क्यूट सी सेल्फी शेयर की है। शाथ में उन्हें डायनेमा बताया है। इस सेल्फी में कैटरीना और प्रियंका दोनों नजर आ रही हैं।

07:07 (IST) 19 Jul 2025
LIVE: इस दिन शुरू हो रहा है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

तुलसी विरानी फिर लौट रही है। जी हां! क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल का नया प्रोमो आ गया है और स्मृति ईरानी ने इसे शेयर करते हुए बताया कि ये टीवी शो 29 जुलाई से एक बार फिर आने वाला है।