Entertainment News Updates: साउथ सिनेमा से बीते दिनों ही खबर सामने आई थी कि स्टंट मैन एसएम राजू का कार स्टंट के दौरान निधन हो गया, जिसके बाद स्टंट मैन के इंश्योरेंस का मुद्दा गरमा गया था। ऐसे में अब साउथ एक्टर सूर्या ने उनके परिवार का सपोर्ट किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या ने राजू के बाद उनके परिवार की मदद करने का फैसला किया है। वो उनके बच्चों की शिक्षा की फंडिंग करेंगे। स्टंट सिल्वा ने खुलासा किया है कि सूर्या के मैनेजर ने पर्सनली राजू के परिवार से मुलाकात की है। विधु इशिका ने भारतीयों को गर्व का मौका दिया है। वो मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनी हैं। मिसेज इंडिया यूनिवर्स द ड्रीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर विधु इशिका की जीत के बारे में जानकारी साझा की गई। पोस्ट पर बताया गया कि वह ब्यूटी पेजेंट को जीतने से पहले टीवी शोज होस्ट कर चुकी हैं। एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म की स्थापना भी विधु इशिका ने की है। अब वह मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनकर काफी खुश हैं। उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

वहीं, भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल के साथ लिंकअप की खबरों से परेशान आरजे महवश की शादी की चर्चा जोरों पर थीं। रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि उनकी शादी 31 जून को है। ऐसे में अब उन्होंने शादी के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कुछ न्यूज चैनल क्लेम कर रहे हैं कि 31 जून को मेरी शादी है। ये उसकी पिक्चर्स हैं। बस दूल्हा भाग गया। करेगी कोई मुझसे शादी?’

Live Updates
21:21 (IST) 23 Jul 2025

सावन की शिवरात्रि पर भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का बड़ा तोहफा, निर्माता गया कुमार की ‘वीर वधू’ शुरू हुई शूटिंग

Bhojpuri Film Veer Vadhu: भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वो निर्माता गया कुमार के साथ भोजपुरी अपकमिंग फिल्म ‘वीर वधू’ में दिखाई देने वाली हैं। …अधिक जानकारी
18:05 (IST) 23 Jul 2025

Bigg Boss 19 के लिए रिकॉर्ड तोड़ फीस ले रहे हैं सलमान खान, प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स का खुलासा

Bigg Boss 19: सलमान खान बिग बॉस 19 के लिए भारी रकम चार्ज कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट, सलमान खान की फीस और कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी। …अधिक जानकारी
17:26 (IST) 23 Jul 2025

‘ले जात बाड़ू देवघर’, पवन सिंह को साली ने मारा ताना, सावन में छाया आकांक्षा दुबे का Bhojpuri Song

Bhojpuri Adda: सावन के मौके पर पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। …पूरी जानकारी
17:26 (IST) 23 Jul 2025

रूह कंपा देंगी प्राइम वीडियो की ये 4 हॉरर थ्रिलर फिल्में, अकेले देखने की मत करना गलती | OTT Adda

OTT Adda: आइए आपको बताते हैं अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध 3 हॉरर फिल्मों की लिस्ट, जिन्हें आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। …अधिक जानकारी
17:26 (IST) 23 Jul 2025

‘प्रधानमंत्री का पद किसी की बपौती नहीं’, बीजेपी सांसद पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर- लोकतंत्र की खिल्ली…

नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर तंज कसा है। …अधिक जानकारी
17:26 (IST) 23 Jul 2025

‘हम एक-दूसरे के ऊपर सोते थे’, रवि किशन बोले- पिता का उड़ता था मजाक, छोटे से घर में रहते थे 12 लोग

रवि किशन ने हाल ही में अपने कठिन बचपन और गरीबी के दिनों को याद किया। …पूरी जानकारी
15:07 (IST) 23 Jul 2025
LIVE: कौन हैं विधु इशिका? मिसेज अर्थ इंटरनेशनल जीतकर बढ़ाया देश का मान

भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट का ताज अपने नाम किया है। विधु इशिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई देने वालों को शुक्रिया कहा। पढ़िए पूरी खबर।

13:22 (IST) 23 Jul 2025

बोनी कपूर ने बिना जिम गए घटाया 26 किलो वजन, 69 की उम्र में दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेशन, 3 चीजें खाकर किया वेट लॉस

Boney Kapoor Transformation: फिल्म मेकर बोनी कपूर ने 69 साल की उम्र में अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है। उनका अचानक से वजन को कम करना हर किसी को चौंका दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने कैसे अपना वेट लॉस किया है। …अधिक जानकारी
11:41 (IST) 23 Jul 2025

‘मौसी जाए देवघर’, सावन शिवरात्रि पर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग उड़ा रहा गर्दा, ‘भाभी’ को किया नाराज

Khesari Lal yadav Sawan Shivratri Bhojpuri Song: सावन शिवरात्रि के मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी सॉन्ग ‘मौसी जाए देवघर’ रिलीज किया गया है, जो कि अब वायरल हो गया है। …पूरी जानकारी
11:08 (IST) 23 Jul 2025

‘हर दम बोला शिव बम बम’, शिवरात्रि पर मनोज तिवारी के भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, शिव भक्ति से सराबोर है नया वीडियो

Manoj Tiwari Shivratri Bhojpuri Song: शिवरात्रि 2025 के मौके पर स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का भोजपुरी गाना ‘हर दम बोला शिव बम बम’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। शिव भक्ति से सराबोर इस गाने ने धमाल मचा दिया है। …पूरी जानकारी
09:13 (IST) 23 Jul 2025

‘मेरी मदद करो…कहीं देर ना हो जाए…’, तनुश्री दत्ता का दावा- उनके ही घर में हो रहा शोषण, रो-रोकर बयां किया दर्द

Tanushree Dutta Shocking Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) अपने एक वीडियो के लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने वीडियो साझा करने के साथ ही दर्द बयां किया है कि उन्हें किस तरह से परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनका उनके घर में ही शोषण किया जा रहा है। …और पढ़ें
08:35 (IST) 23 Jul 2025
LIVE: विधु इशिका बनीं मिसेज अर्थ इंटरनेशनल

विधु इशिका ने भारतीयों को गर्व का मौका दिया है। वो मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनी हैं। मिसेज इंडिया यूनिवर्स द ड्रीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर विधु इशिका की जीत के बारे में जानकारी साझा की गई। पोस्ट पर बताया गया कि वह ब्यूटी पेजेंट को जीतने से पहले टीवी शोज होस्ट कर चुकी हैं। एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म की स्थापना भी विधु इशिका ने की है। अब वह मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनकर काफी खुश हैं। उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

 

08:24 (IST) 23 Jul 2025

Saiyaara BOX Office Collection Day 5: ‘सैयारा’ की नहीं थम रही आंधी, मंगलवार को की सोमवार से ज्यादा कमाई

Saiyaara BOX Office Collection Day 5: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले कहीं ज्यादा कमाई की है। …और पढ़ें
07:25 (IST) 23 Jul 2025
LIVE: वेडिंग रूमर्स पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल के साथ लिंकअप की खबरों से परेशान आरजे महवश की शादी की चर्चा जोरों पर थीं। रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि उनकी शादी 31 जून को है। ऐसे में अब उन्होंने शादी के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कुछ न्यूज चैनल क्लेम कर रहे हैं कि 31 जून को मेरी शादी है। ये उसकी पिक्चर्स हैं। बस दूल्हा भाग गया। करेगी कोई मुझसे शादी?’

07:24 (IST) 23 Jul 2025
LIVE: स्टंट मैन एसएम राजू के परिवार को सपोर्ट कर रहे एक्टर सूर्या

साउथ सिनेमा से बीते दिनों ही खबर सामने आई थी कि स्टंट मैन एसएम राजू का कार स्टंट के दौरान निधन हो गया, जिसके बाद स्टंट मैन के इंश्योरेंस का मुद्दा गरमा गया था। ऐसे में अब साउथ एक्टर सूर्या ने उनके परिवार का सपोर्ट किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या ने राजू के बाद उनके परिवार की मदद करने का फैसला किया है। वो उनके बच्चों की शिक्षा की फंडिंग करेंगे। स्टंट सिल्वा ने खुलासा किया है कि सूर्या के मैनेजर ने पर्सनली राजू के परिवार से मुलाकात की है।