Entertainment News: कैटरीना कैफ का आज 42वां जन्मदिन है। इस मौके पर विक्की कौशल ने उनकी और अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार का इजहार किया है। जिसके बाद फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई है। कुछ लोगों ने विक्की से पूछा कि उन्हें अपने क्रश से शादी कर के कैसा लग रहा है।

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘भाषा संवाद का विषय होती है, भाषा विवाद का विषय नहीं होती है। संवाद में विश्वास रखता है भारत, भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता।’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली और सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।

बीते दिन साउथ फिल्म के सेट से दुर्घटना की खबर सामने आई थी। स्टंटमैन मोहन राज के निधन की खबर आई कि स्टंट के दौरान फिल्म के सेट पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जाने-माने फिल्म निर्देशक पा रंजीत, स्टंट एक्टर विनोद, नीलम प्रोडक्शंस के राजकमल और कार मालिक प्रभाकरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) अधिनियम की धारा 289, 125 और 106 (1) के तहत की गई। आपको बता दें कि राजू की मौत फिल्म ‘वेटुवम’ के सेट पर हुई।

इसके साथ ही राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ की बात की जाए तो मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को फिल्म की कमाई जैसे गिरी है, उसे देखकर लग नहीं रहा था कि ये मंगलवार और आने वाले दिन में अच्छी कमाई करेगी। लेकिन, मंगलवार की कमाई ने एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगा दी है। फिल्म ने जहां चौथे दिन सोमवार को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं, पांचवे दिन यानी कि मंगलवार को इसने 2 करोड़ की कमाई की। सोमवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में अच्छी खासी उछाल दर्ज की गई है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 18 करोड़ तक हो गई है। इसकी बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Live Updates
22:15 (IST) 16 Jul 2025

'पैसे के लिए भीख मांगनी पड़ती है', पाकिस्तानी इंडस्ट्री पर फूटा पाक एक्टर्स का गुस्सा, बोले- लेट पेमेंट तो इस इंडस्ट्री का स्टैंडर्ड है

पाकिस्तानी एक्टर अहमद अली, यासिर हुसैन और फैजान ख्वाजा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में समय पर पेमेंट और कलाकारों व क्रू सदस्यों के साथ बेहतर व्यवहार की मांग करने के लिए आगे आए हैं। ...अधिक जानकारी
20:25 (IST) 16 Jul 2025
LIVE: विक्की कौशल से फैंस ने पूछा ये सवाल

कैटरीना के जन्मदिन पर विक्की ने चार तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन लिखा, "हैलो, बर्थडे गर्ल, आई लव यू।" हालांकि कैप्शन और तस्वीरें अपने आप में प्यारी थीं, लेकिन पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैन्स ने इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी और विक्की को कैटरीना जैसी पार्टनर मिलने पर बधाई दी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "प्रिय विक्की कौशल, अपनी क्रश से शादी करके कैसा लग रहा है?"

20:00 (IST) 16 Jul 2025

सलमान खान ने बेचा अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डील

जिस अपार्टमेंट को सलमान खान ने बेचा है ये उनक गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं है। बल्कि ये बांद्रा वेस्ट स्थित एक दूसरा अपार्टमेंट है, जो 122.45 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। ...पूरी जानकारी
19:43 (IST) 16 Jul 2025

नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री की देशभक्ति पर उठाए सवाल? बोलीं- 2014 से पहले मोदी जी क्या कर रहे थे?

नेहा जो हर बार पीएम मोदी की आलोचना करती हैं, उन्होंने पूछा है कि अगर सरकार या प्रधानमंत्री की आलोचना करना देशद्रोह है तो पीएम मोदी 2014 से पहले क्या कर रहे थे। इस ट्वीट पर तमाम लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ...अधिक जानकारी
16:42 (IST) 16 Jul 2025

'हम कितने गरीब हैं', रकुलप्रीत और जैकी भगनानी का घर देख हैरान हुईं फराह खान, बोलीं- पहले 10 फ्लोर थे लेकिन अब.....

फराह ने जैकी भगनानी से पूछा कि उन्होंने अपना घर प्रोडक्शन के पैसे से बनाया या रियल स्टेट से। फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी ये ही बिजनेस करना है, क्योंकि पहले उनके 10 फ्लोर थे और अब 5 बचे हैं। ...पूरी जानकारी
15:57 (IST) 16 Jul 2025

घर में नमाजी दादा-दादी, फिर क्यों Hate Story 2 में दिए बोल्ड सीन? जरीन खान ने बताया 'अक्सर 2' के डायरेक्टर ने किया था मजबूर

जरीन खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर वीडियो बनाकर अपनी राय रखती हैं और बेबाकी से अपने विचार साझा करती हैं। ...और पढ़ें
14:50 (IST) 16 Jul 2025

बॉलीवुड से संसद तक, रवि किशन की गूंज उठती है दहाड़, जानिए झोपड़ी में रहने से 11 बंगलों के मालिक बनने तक का सफर

Ravi Kishan Birthday: रवि किशन फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनेता बनकर भी छाए रहते हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और अब संसद तक में उनकी दहाड़ गूंज उठती है। रवि किशन आज नाम नहीं बल्कि एक ब्रैंड बन चुके हैं। चलिए बताते हैं उनकी जर्नी... ...पूरी जानकारी
13:17 (IST) 16 Jul 2025
LIVE: 20 जुलाई को दिल्ली में होंगे इंडियाज़ गॉट टैलेंट के ऑडिशन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली और सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।

12:25 (IST) 16 Jul 2025

22 साल में दी सबसे ज्यादा सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में, 32 में से केवल 9 रहीं फ्लॉप, जानिए कटरीना कैफ का करियर

Happy Birthday Katrina Kaif Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 42 साल की हो गई हैं। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर आपको उनके करियर के बारे में बता रहे हैं। चलिए बताते हैं उन्होंने 22 साल में कितनी हिट और फ्लॉप दी है। ...यहां पढ़ें
10:55 (IST) 16 Jul 2025

घूमने आई थीं भारत और बन गईं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, तस्वीर में दिख रही बच्ची को पहचानते हैं आप?

Katrina Kaif Birthday: आज आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो इंडिया घूमने आई थीं और इसके बाद फिर वो यहीं की होकर रह गईं। स्क्रीन पर स्टारडम तो हासिल किया साथ ही जीवनसाथी भी यहीं चुन लिया। चलिए बताते हैं उनके बारे में। ...अधिक जानकारी
09:54 (IST) 16 Jul 2025
LIVE: हिंदी-मराठी विवाद पर बोले आशुतोष राणा

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'भाषा संवाद का विषय होती है, भाषा विवाद का विषय नहीं होती है। संवाद में विश्वास रखता है भारत, भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता।'

08:52 (IST) 16 Jul 2025

दिलजीत दोसांझ को मिला 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर का सपोर्ट, कबीर खान ने बताया 'देशभक्त'

Kabir khan Calls deshbhakt to Diljit dosanjh: सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है। सिंगर को लेकर विवाद फिल्म 'सरदार जी 3' से जुड़ा था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया था। ...यहां पढ़ें
08:23 (IST) 16 Jul 2025

'चुड़ी हरी हरी', सावन में हिट हुई पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी, यूट्यूब पर छा गया भोजपुरी बोलबम गाना

Pawan Singh Bolbam Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बोलबम गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। सावन के मौके पर एक बार फिर से उनका भोजपुरी बोलबम गीत 'चुड़ी हरी हरी' यूट्यूब पर छा गया है। आपने देखा? ...पूरी जानकारी
07:09 (IST) 16 Jul 2025
LIVE: मंगलवार को ‘मालिक’ की कमाई में आई उछाल

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ की बात की जाए तो मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को फिल्म की कमाई जैसे गिरी है, उसे देखकर लग नहीं रहा था कि ये मंगलवार और आने वाले दिन में अच्छी कमाई करेगी। लेकिन, मंगलवार की कमाई ने एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगा दी है। फिल्म ने जहां चौथे दिन सोमवार को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं, पांचवे दिन यानी कि मंगलवार को इसने 2 करोड़ की कमाई की। सोमवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में अच्छी खासी उछाल दर्ज की गई है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 18 करोड़ तक हो गई है। इसकी बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

07:08 (IST) 16 Jul 2025
LIVE: स्टंटमैन राजू की मौत के मामले में डायरेक्टर पा रंजीत समेत तीन के खिलाफ FIR

बीते दिन साउथ फिल्म के सेट से दुर्घटना की खबर सामने आई थी। स्टंटमैन मोहन राज के निधन की खबर आई कि स्टंट के दौरान फिल्म के सेट पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जाने-माने फिल्म निर्देशक पा रंजीत, स्टंट एक्टर विनोद, नीलम प्रोडक्शंस के राजकमल और कार मालिक प्रभाकरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कार्रवाई बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) अधिनियम की धारा 289, 125 और 106 (1) के तहत की गई। आपको बता दें कि राजू की मौत फिल्म ‘वेटुवम’ के सेट पर हुई।