Entertainment News: मुंबई में उमराव जान के पुनः रिलीज के भव्य प्रीमियर के लिए जाते समय रेखा मुस्कुराती नजर आईं। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ जल्द रिलीज होने वाली है और अब मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर कर दिया है। वहीं, हिंदी सिनेमा जगत की कल्ट फिल्म ‘शोले’ की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसे आपातकाल के दौरान रिलीज किया गया था और फिल्म ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। इंडियन सिनेमा के इतिहास में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की इस फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं। ऐसे में अब 50 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म का प्रीमियर इटली में फिर से होगा। इस बार क्लाइमैक्स में बदलाव के साथ इसे रिलीज किया जाएगा, जिसमें अनकट वर्जन देख सकते हैं। क्लाइमैक्स में गब्बर को ठाकुर मारते हुए नजर आने वाला है। इस मूवी का आरडी बर्मन की 86 बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर 27 जून को इटली में प्रीमियर किया जाएगा।

इसके साथ ही सलमान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने ISPL की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी की टीम को खरीद लिया है। वो इसके मालिक बन गए हैं। यह नई टीम आईएसपीएल में उस समय शामिल की गई है, जब लीग ने अपने दूसरे सीज़न में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की है, जिसके बाद सलमान की तुलना शाहरुख खान से होने लगी है। क्योंकि वह क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं।

Live Updates
22:17 (IST) 26 Jun 2025

'चेहरे से लेकर फिगर तक…' उर्मिला मातोंडकर के लिए दीवाने थे राम गोपाल वर्मा, जब उड़ी अफेयर की खबरें तो पत्नी ने एक्ट्रेस को जड़ा था थप्पड़

राम गोपाल वर्मा ने अपनी किताब में उर्मिला का जिक्र किया है। उन्होंने एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर लिखा है कि वो उनके चेहरे से लेकर उनके फिगर तक के कायल थे। ...अधिक जानकारी
22:12 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: उमराव जान की री-रिलीज स्क्रीनिंग पर छाईं रेखा

रेखा की कल्ट क्लासिक फिल्म उमराव जान 27 जून को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। दिग्गज स्टार ने मुंबई में फिल्म के स्टार-स्टडेड प्रीमियर में खूबसूरत सफेद सलवार पहनी हुई थी। पैपराज़ी से बातचीत करने और पोज़ देने से लेकर तब्बू को गले लगाने तक सब कुछ देखा गया।

21:27 (IST) 26 Jun 2025

855 करोड़ रुपये में जमीन बेचने के बाद, एकता कपूर और जीतेंद्र ने 12.25 करोड़ रुपये में बेचा अपना वर्ली वाला अपार्टमेंट

एकता कपूर और उनके पिता अभिनेता जीतेंद्र ने साथ मिलकर एक और प्रॉपर्टी बेची है। इससे पहले दोनों ने अंधेरी में 855 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा किया था। ...पूरी जानकारी
21:27 (IST) 26 Jun 2025

'अपने रिस्क पर आएं', स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के दिल्ली में शो को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही ये बात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को द इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम EXPRESS ADDA में मेहमान बनकर आई थीं। जहां उन्होंने दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात की। ...और पढ़ें
17:25 (IST) 26 Jun 2025

फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जून का आखिरी वीकेंड, 'रेड 2' से 'स्क्विड गेम 3' तक, इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

जून के आखिरी वीक में ओटीटी पर धमाल मचने वाला है। चलिए जानते हैं कि इस वीकेंड कौन-कौन सी मूवीज देखी जा सकती है। ...और पढ़ें
17:02 (IST) 26 Jun 2025

बड़े साबुन ब्रैंड ने ठुकराया, तब निरमा की 'हुस्न परी' बनीं सोनाली बेंद्रे- 12 सालों तक टीवी पर गूंजा हरिहरन का गाया जिंगल

आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह सोनाली बेंद्रे निरमा साबुन ब्रैंड की हुस्न परी बनीं। ...यहां पढ़ें
16:07 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: राखी सावंत ने किया हानिया आमिर का सपोर्ट

राखी सावंत ने हाल ही में 'सरदार जी 3' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस हानिया आमिर की तारीफ की है और सभी से इस मूवी को देखने के लिए भी कहा। पूरी खबर यहां पढ़ें

15:37 (IST) 26 Jun 2025

'वर्जिन पत्नी मत ढूंढो…' ये बयान हुआ वायरल तो प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये मैं नहीं हूं….

प्रियंका चोपड़ा के नाम पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस ने कहा है कि ऑनलाइन दिखने वाले सभी कंटेंट पर यकीन ना करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग वायरल होने के लिए फर्जी कंटेंट बनाते हैं। ...अधिक जानकारी
15:32 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: मलाइका ने किया अर्जुन को विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर को उनके बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर कर विश किया है।

15:13 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं सुधांशु पांडे

'अनुपमा' शो में वनराज का किरदार निभा चुके अभिनेता सुधांशु पांडे ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर बात की है और एक किस्सा भी शेयर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

14:57 (IST) 26 Jun 2025

'फेक PR और आर्टिस्ट', 'सरदार जी 3' विवाद के बीच गुरु रंधावा ने दिलजीत दोसांझ पर कसा तंज? लिखा- वो दिन दूर नहीं जब…

गुरु रंधावा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को फेक पीआर बताया है। ...अधिक जानकारी
14:44 (IST) 26 Jun 2025

'शायद आखिरी सीजन', 'मिर्जापुर' वेब सीरीज को लेकर 'गुड्डू भैया' ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ओरिजनल कलाकार इसके वापस…

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने हाल ही में फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ...पूरी जानकारी
13:28 (IST) 26 Jun 2025

बेहद आलीशान है सोनम कपूर और आनंद आहूजा का दिल्ली वाला बंगला, यहां देखें एक्ट्रेस के 173 करोड़ रुपये वाले घर की तस्वीरें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का दिल्ली वाला घर अंदर से बेहद ही आलीशान है, जिसकी कीमत 173 करोड़ रुपये है। चलिए आपको उसकी इनसाइड तस्वीरें दिखाते हैं। ...पूरी जानकारी
12:41 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: ‘सन ऑफ सरदार 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2’ का अनाउंसमेंट वीडियो मेकर्स ने आज 26 जून को जारी कर दिया है। 49 सेकंड के इस वीडियो में दर्शकों को फिल्म की एक छोटी सी झलक देखने को मिलेगी। इस मूवी अभिनेता अजय देवगन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

12:09 (IST) 26 Jun 2025

'खूबसूरत चेहरे ढूंढना आसान', YRKKH एक्ट्रेस लता सभरवाल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, 15 साल बाद पति से हुईं अलग

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस लता सभरवाल ने कुछ दिन पहले ही अपने पति और अभिनेता संजीव सेठ से अलग होने का ऐलान किया और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर किया है। ...और पढ़ें
12:01 (IST) 26 Jun 2025

अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून, लोग बोले 'Thank God', इस वजह से लिया गया फैसला

किसी को भी फोन करने पर सबसे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम को लेकर चेतावनी आती थी, इस कॉलर ट्यून को अब बंद कर दिया गया है। ...यहां पढ़ें
11:58 (IST) 26 Jun 2025

काजोल ने फराह खान के कुक का बनाया 'मोय मोय', नाराज हो गईं कोरियोग्राफर, बोलीं- 'दरवाजा बंद कर…'

फराह खान ने अपने व्लॉग पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और उनका कुक दिलीप काजोल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुक दिलीप ने शाहरुख खान बनकर काजोल को इम्प्रेस करने का फैसला किया। लेकिन, कुछ ऐसा होता है कि उसका मजाक बन जाता है। ...अधिक जानकारी
11:11 (IST) 26 Jun 2025

'मैं प्रेग्नेंट हूं', अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। ...यहां पढ़ें
10:53 (IST) 26 Jun 2025

'हनीमून पर ही एहसास हो गया था कि…', प्यार किया, शादी भी की मगर कभी मां नहीं बन पाईं रेखा | CineGram

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की निजी जिंदगी के चर्चे उनकी फिल्मों से कम नहीं रहे हैं। मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी हुई थी लेकिन, 7 महीने में ये रिश्ता खत्म हो गया था। उनके पति ने सुसाइड कर लिया था। ...यहां पढ़ें
09:29 (IST) 26 Jun 2025

'आज तो पूरा संविधान कुचला दिया गया है', पीएम मोदी के आपातकाल के बयान पर बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज

आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर काले अध्याय को याद किया। इसमें उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना कुचली गई थी। अब उनके इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर ने तंज कसा है। ...यहां पढ़ें
08:52 (IST) 26 Jun 2025

'एक्टर से भारत को क्या खतरा?' पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर साउथ एक्ट्रेस ने उठाए सवाल, कहा- 'क्यों रोकना है?' | South Adda

Lakshmi Manchu On Ban Pakistani Artists: साउथ की फेमस एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में बैन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट को राजनीति से दूर रखें। उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। ...पूरी जानकारी
08:12 (IST) 26 Jun 2025

मेट गाला में दिलजीत दोसांझ के क्यों छलके आंसू? शकीरा के पीछे छिपाकर ले गए थे 'कृपाण', प्रियंका चोपड़ा बोलीं- 'मैं हूं…'

दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला के दौरान का किस्सा याद किया और बताया कि कैसे शकीरा ने रेड कार्पेट पर 'कृपाण' ले जाने में उनकी मदद की। वहीं, उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ खड़ी थीं। ...अधिक जानकारी
07:05 (IST) 26 Jun 2025
LIVE; ISPL से जुड़ा सलमान खान का नाम

सलमान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने ISPL की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी की टीम को खरीद लिया है। वो इसके मालिक बन गए हैं। यह नई टीम आईएसपीएल में उस समय शामिल की गई है, जब लीग ने अपने दूसरे सीज़न में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की है, जिसके बाद सलमान की तुलना शाहरुख खान से होने लगी है। क्योंकि वह क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं।

07:04 (IST) 26 Jun 2025
LIVE: ‘शोले’ के 50 साल, अनकट सीन के साथ इटली में इस दिन होगा प्रीमियर

हिंदी सिनेमा जगत की कल्ट फिल्म ‘शोले’ की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसे आपातकाल के दौरान रिलीज किया गया था और फिल्म ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। इंडियन सिनेमा के इतिहास में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की इस फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं। ऐसे में अब 50 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म का प्रीमियर इटली में फिर से होगा। इस बार क्लाइमैक्स में बदलाव के साथ इसे रिलीज किया जाएगा, जिसमें अनकट वर्जन देख सकते हैं। क्लाइमैक्स में गब्बर को ठाकुर मारते हुए नजर आने वाला है। इस मूवी का आरडी बर्मन की 86 बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर 27 जून को इटली में प्रीमियर किया जाएगा।