Entertainment News: अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्प की बेटी लापता है और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स ने पुष्टि की है कि वह सिंगल हैं। अपने पॉडकास्ट के नवीनतम एपिसोड में अभिनेता तारा सुतारिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वो एक ’32 वर्षीय व्यक्ति’ हैं, और अपने लिए ‘एक महल बना रहे हैं’ जहां दूसरों का स्वागत है, लेकिन वो हाल-फिलहाल प्यार के पीछे नहीं भागेंगे। रणवीर उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट वैरायटी शो में एक ऐसा मजाक किया जिसे अरुचिकर माना गया। माफी मांगने के बावजूद, उन पर एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान, उनके काम पर भी असर पड़ा और उनका ब्रेकअप भी हो गया।

Live Updates
22:27 (IST) 2 Aug 2025
LIVE: शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बेटी सुहाना ने जताई खुशी

अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस पर अब उनकी बेटी सुहाना खान ने खुशी जाहिर की और एक पोस्ट शेयर किया। पूरी खबर यहां पढ़ें

21:53 (IST) 2 Aug 2025

'मां के साथ रहना बेहतर...', युविका चौधरी ने प्रिंस नरूला से अलग होने के रूमर्स पर की बात, बोलीं- प्रेग्नेंसी के समय...

युविका चौधरी ने एक बार फिर अपने और प्रिंस के रिश्ते पर बात की है और अलग होने की खबरों पर रिएक्ट किया है। ...यहां पढ़ें
21:12 (IST) 2 Aug 2025

'बिग बॉस 19' में होगा बड़ा बदलाव, बदल जाएगा सलमान खान के घर का ये अहम रूल

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने में अब बस 22 दिन हैं और इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ...यहां पढ़ें
19:44 (IST) 2 Aug 2025

Friendship Day: 'छिछोरे' से लेकर 'पुणे हाईवे' तक, दोस्ती पर आधारित हैं ये फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो दोस्ती की मिसाल देती हैं। ...अधिक जानकारी
18:07 (IST) 2 Aug 2025

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने रियलिटी शो के लिए की शादी? 'अक्षरा' ने खुद बताया सच

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से इसी साल शादी की और अब उन्होंने इसे लेकर बात की है। ...और पढ़ें
16:38 (IST) 2 Aug 2025

'बस एक पत्नी चाहता था', प्यार को लेकर छलका यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का दर्द, बोले- उम्मीद नहीं है...

रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में प्यार को लेकर बात की है और अपना दर्द जाहिर किया है। ...और पढ़ें
14:04 (IST) 2 Aug 2025
LIVE: अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्प की बेटी हुई गायब

अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्प की बेटी लापता है और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है।

13:34 (IST) 2 Aug 2025

'पढ़ाई के बाद लड़कियां फिल्म देखने जाती हैं और...', खुशबू पाटनी ने शेयर किया अनिरुद्धाचार्या के पुराना बयान

खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य के पुराने बयान को भी शेयर किया है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में कुछ आपत्तिजनक बोले थे। इससे पहले भी खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। ...अधिक जानकारी
11:52 (IST) 2 Aug 2025

'जूरी ने भारतीय सिनेमा की महान परंपरा का अपमान किया', The Kerela Story को मिला नेशनल अवॉर्ड तो बिफरे केरल के मुख्यमंत्री

केरल स्टोरी को नेशनल अवॉर्ड मिला तो केरल के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ये फिल्म केरल को बदनाम करने और सांप्रदायिकता फैलाने के लिए झूठ के साथ बनाई गई थी ...अधिक जानकारी
10:41 (IST) 2 Aug 2025

Son Of Sardaar 2 VS Dhadak 2 BO Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने 'धड़क 2' को पछाड़ा, लेकिन नहीं कर पाई कमाल

Son Of Sardaar 2 VS Dhadak 2 BO Collection Day 1: दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुईं लेकिन धड़क 2 का कलेक्शन काफी कम रहा। फिल्में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अधिक कमाल नहीं कर पाईं। ...और पढ़ें
10:02 (IST) 2 Aug 2025

'मदर्स को समर्पित करती हूं', नेशनल अवॉर्ड मिलने पर रानी मुखर्जी का बयान, विक्रांत मैसी ने बताया सौभाग्य की बात

शाहरुख खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। विक्रांत ने कहा शाहरुख खान जैसे दिग्गज के साथ अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ...यहां पढ़ें
10:02 (IST) 2 Aug 2025

फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर Kalabhavan Navas, पुलिस ने जताई ये आशंका

कलाभवन नवास शुक्रवार शाम कोच्चि के चोट्टानिकारा स्थित एक होटल में मृत पाए गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया, क्योंकि जिस कमरे में उनका शव मिला, वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ...अधिक जानकारी
10:02 (IST) 2 Aug 2025

शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड तो भारत सरकार को किया धन्यवाद, बाहें फैलाकर फैंस पर लुटाया प्यार

1 अगस्त 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) में उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार फ़िल्म Jawan के लिए मिला है। ...पूरी जानकारी
10:01 (IST) 2 Aug 2025

'समोसा कहीं छोटा कहीं बड़ा', संसद में रवि किशन के सवाल पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- देश पर बोझ हैं

रवि किशन ने कहा था सड़क किनारे ढाबे पर एक समोसे की एक कीमत होती है और होटल में बिल्कुल अलग, यहां तक कि उसका समोसे का साइज भी अलग-अलग होता है। इस बयान को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ...यहां पढ़ें