Entertainment News Updates: पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है। इसके अलावा अभिनेता शाइन टॉम चाको अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनका एक्सीडेंट में निधन हो गया था। इस एक्सीडेंट में एक्टर को भी चोट आई और वह अस्पातल से सीधा अपने पिता को आखिरी विदाई देने पहुंचे। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर सना मकबूल ने अब खुद अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। बीते दिन उनकी दोस्त ने एक्ट्रेस की अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं, हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में देने वाले चर्चित निर्देशक पार्थो घोष का निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई। 1990 और 2000 के दशक में उन्होंने दर्शकों को सस्पेंस, भावनाओं और सामाजिक संदेशों से भरपूर कहानियां दी। उन्हें खासतौर पर ‘100 डेज’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के जाना जाता है। माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘100 डेज’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि पार्थों के निधन से उनका दिल टूट गया है।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का नया घर तैयार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से अपने घर को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया को अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार था। उनके नए बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस बंगले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। बालकनी में गमला, टॉप फ्लोर पर गार्डन एरिया नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कपल के घर के टैरिस एरिया में भी गार्डन बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही अपने नए घर में प्रवेश ले सकते हैं। उनके नए बंगले की कीमत 250 करोड़ के करीब है। मुंबई में स्थित ये प्रॉपर्टी मूल रूप से राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 के दशक में इसे नीतू और ऋषि कपूर को दे दिया गया था। अब इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये रणवीर और आलिया को मिल गई। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर की जाएगी।
‘हाउसफुल 5’ ने फर्स्ट वीकेंड में कमाए इतने करोड़
इसके साथ ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स की ओर से इसे खास रिस्पांस तो नहीं मिला मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी जरूर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और वहीं, रविवार यानी कि तीसरे दिन इसने बंपर कमाई की है। फिल्म ने तीन दिनों में रविवार को सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसका रविवार का कलेक्शन 32 करोड़ रहा है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 87 करोड़ के पहुंच गई है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब के बेहद ही करीब है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सोमवार के कलेक्शन के बाद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।
‘बेहतर फील कर रही हूं’, सर्जरी के बाद सामने आया दीपिका कक्कड़ का पहला वीडियो, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
‘सो जाइये उम्र हो गई है’, यूजर ने किया ट्रोल तो अमिताभ बच्चन ने लगाई लताड़, फिर डिलीट कर दिया ट्वीट
श्रद्धा मुसले जिन्हें फैंस सीआईडी सीरीज में डॉ. तारिका के रूप में भी जानते हैं। वह अब सीजन 2 में भी वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पहले ही शूटिंग शुरू कर दी और सेट से पर्दे के पीछे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
विरल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और इस बात की जानकारी दी है कि पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 9 जून को निधन हो गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का आज निधन हो गया। वे पिछले दो महीने से मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वाहेगुरुजी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”
मिथुन चक्रवर्ती बेहतरीन स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया। चलिए हम आपको अभिनेता की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी पति राघव चड्ढा के साथ पेरिस में डेट नाइट एन्जॉय कर रही हैं। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।
अभिनेता शाइन टॉम चाको के पिता सीपी चाको का एक्सीडेंट में निधन हो गया था। सोमवार (9 जून) को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाइन और उनकी मां मारिया, जो दुर्घटना में घायल हो गई थीं, दोनों ही अस्पताल से सीधे त्रिशूर जिले के मुंडुर में अपने घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। चाको के शव के पास पहुंचते ही शाइन और मारिया दोनों फूट-फूट कर रोने लगे, जिससे वहां मौजूद लोगों में गम का माहौल और भी गहरा हो गया। शाइन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई जो जॉन को गले लगाते हुए रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि शाइन के बाएं कंधे के नीचे और रीढ़ की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर हुआ है। अंतिम संस्कार के बाद डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी है।
2 घंटे 38 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर साउथ फिल्म देख खुली रह जाएंगी आंखें, शुरू होते ही मिलेगा सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख झन्ना जाएगा दिमाग
29 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया था इंडियन आइडल का ये विनर, 20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया
‘सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई’, हिना खान-रॉकी जायसवाल की शादी पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
एकता कपूर ने अनुराग कश्यप को कहा ‘बेवकूफ’, डायरेक्टर ने सास-बहू ड्रामा को लेकर कसा था तंज
‘मर जाऊं भूखा? भिखारी बनकर…’, नेशनल अवॉर्ड पाने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- मां के गहने…
टीवी एक्टर सिकंदर खरबंदा का शक्ति कपूर से है खास कनेक्शन, अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभा रहे हैं ये किरदार
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर सना मकबूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस अस्पताल के बैड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर स्माइल है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लैबुबू गुड़िया गिफ्ट में मिली। अपनी दुआओं में याद रखें। अभी ठीक हूं।”
Partho Ghosh Death: दिग्गज फिल्ममेकर पार्थो घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में देने वाले चर्चित निर्देशक पार्थो घोष का निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई। 1990 और 2000 के दशक में उन्होंने दर्शकों को सस्पेंस, भावनाओं और सामाजिक संदेशों से भरपूर कहानियां दी। उन्हें खासतौर पर ‘100 डेज’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के जाना जाता है। माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘100 डेज’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि पार्थों के निधन से उनका दिल टूट गया है।
कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, पुलवामा हमले पर विवादित बयान देने पर हुए थे बाहर | OTT Adda
‘जब फीलिंग्स जगी तो…’, मनीषा रानी ने बताया पहली बार रोमांटिक सीन के दौरान कैसी थी हालत, बोलीं- ‘मौका नहीं मिला’
कपिल शर्मा का ओटीटी कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। इस बार का सीजन बेहद ही खास होने वाला है। शो में लंबे समय के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का वापसी होने वाली है। इसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम और एक्स पेज से अपडेट शेयर किया गया है। शो का प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह नजर आती हैं और उनको सरप्राइज मिलता है। शो के नए सीजन को 21 जून से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। देखिए प्रोमो…
‘मैं उसके लिए कुछ नहीं’, पहले बनाई इमोशनल रील, फिर किया सुसाइड, जानिए कौन है ये सूरत की मॉडल
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में से एक करिश्मा कपूर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करिश्मा का स्टाइलिश अटायर देखते ही बन रहा है। हाई हील बूट के साथ प्रिंटेड ड्रेस में करिश्मा स्टाइल करते हुए नजर आईं। देखिए वीडियो…
डेब्यू के साथ लगाई हिट की हैट्रिक, 1 साल 5 फिल्में 4 रहीं फ्लॉप, जब अमीषा पटेल के करियर में शुरू हुई उल्टी गिनती
सोनम कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके लिए बर्थडे पार्टी देर रात रखी गई थी, जिसमें लाइमलाइट में वेदांग रैना और खुशी कपूर रहे। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है। वेदांग, खुशी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
‘लोगों को अनपढ़ बनाते हैं…’, कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन ने हिंदी को लेकर दिया विवादित बयान, कही बड़ी बात | South Adda
Housefull 5 Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर ‘हाउसफुल 5’, पहले वीकेंड हुई नोटों की बारिश
रैपर बादशाह ने दुआ लिपा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वह चर्चा में आए थे और ट्रोलिंग के बाद उन्होंने सफाई दी थी और ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए उनकी सोच पर वार किया था। बादशाह ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि वह दुआ लिपा से बच्चे करना चाहते हैं। ऐसे में अब उनके इस बयान पर हनी सिंह ने तंज कसा है और एक शब्द के साथ ही ट्रोल किया है। उन्होंने कमेंट में जीनियस लिखा और हंसने-ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स की ओर से इसे खास रिस्पांस तो नहीं मिला मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी जरूर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार बिजनेस किया है। इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और वहीं, रविवार यानी कि तीसरे दिन इसने बंपर कमाई की है। फिल्म ने तीन दिनों में रविवार को सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसका रविवार का कलेक्शन 32 करोड़ रहा है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 87 करोड़ के पहुंच गई है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब के बेहद ही करीब है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सोमवार के कलेक्शन के बाद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से अपने घर को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। रणबीर और आलिया को अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार था। उनके नए बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला है, जो कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। इस बंगले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। बालकनी में गमला, टॉप फ्लोर पर गार्डन एरिया नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कपल के घर के टैरिस एरिया में भी गार्डन बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही अपने नए घर में प्रवेश ले सकते हैं। उनके नए बंगले की कीमत 250 करोड़ के करीब है। मुंबई में स्थित ये प्रॉपर्टी मूल रूप से राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 के दशक में इसे नीतू और ऋषि कपूर को दे दिया गया था। अब इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये रणवीर और आलिया को मिल गई। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी राहा कपूर के नाम पर रजिस्टर की जाएगी।
