Entertainment News: अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज सामने आ गई है। वहीं, तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में फिल्म शूटिंग के दौरान कार स्टंट करते हुए स्टंट आर्टिस्ट की मौत हो गई। स्टंट आर्टिस्ट की पहचान मोहनराज (राजू) के नाम से की गई है। डायरेक्टर पा. रंजीत और एक्टर आर्या की आने वाली फिल्म ‘वेट्टुवम’ की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ को 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को रिलीज किया गया। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले जुले रिएक्शन मिले लेकिन, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाईं। रिलीज के बाद पहले वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आई है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 14.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दि 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था।

वहीं, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने भी खास कमाई नहीं की है। फिल्म को एक करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने में तीन दिनों का वक्त लग गया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 49 लाख और तीसरे दिन यानी कि रविवार को 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 1.2 करोड़ रुपये तक हो चुकी है।

Live Updates
22:03 (IST) 14 Jul 2025

'हारे हुए और कायर...', राधिका यादव मर्डर केस पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा, टेनिस खिलाड़ी के पिता को लगाई लताड़

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में राधिका मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है और टेनिस खिलाड़ी को कायर कहा है। ...पूरी जानकारी
21:14 (IST) 14 Jul 2025

एल्विश यादव के दोस्त और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

एल्विश यादव के दोस्त और जाने-माने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
20:20 (IST) 14 Jul 2025

'PM को गाली देते रहते हैं', प्रकाश राज पर अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- 'देश के प्रति विचार बदलें'

अनुपम खेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता प्रकाश राज पर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। ...पूरी जानकारी
17:54 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: सामने आई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह मूवी 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

17:39 (IST) 14 Jul 2025

'आसान नहीं है...', YRKKH से बाहर होने के बाद 'चारु' ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- हर सफर खत्म...

चारु उर्फ़ सलोनी संधू ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है और अब उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। ...यहां पढ़ें
16:46 (IST) 14 Jul 2025

शादी के 22 साल बाद पति सूरज से अलग हुईं 'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस पल्लवी राव, बताया क्यों लिया फैसला

'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस पल्लवी राव ने अपने पति डायरेक्टर सूरज राव से अलग होने की खबर को कन्फर्म कर दिया है। ...और पढ़ें
15:42 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: सरोगेसी से मां बनेंगी पायल रोहतगी

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते दिनों तलाक को लेकर चर्चा में थे। इसी बीच अब संग्राम सिंह ने परिवार बढ़ाने की बात कही। वो सरोगेसी का रास्ता अपनाने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर।

15:42 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: यूट्यूबर को डेट कर रहीं एली अवराम?

सलमान खान संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस एली अवराम पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी संग जुड़ा है। ये चर्चा एक फोटो सामने के बाद शुरू हुई। पढ़िए पूरी खबर।

15:39 (IST) 14 Jul 2025

'आईल सावन', शिव भक्ति में डूबे पवन सिंह, सावन के पहले सोमवार को गूंज उठा सिंगर का गाना बोलबम

सावन के पहले सोमवार पर एक बार भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें वह शिव भक्ति में डूबे नजर आए। ...अधिक जानकारी
13:56 (IST) 14 Jul 2025

शत्रुघन सिन्हा के 88 करोड़ के आलीशान घर की तस्वीरें; बताया कैसे पड़ा 'रामायण' नाम, जानिए कुल संपत्ति

Shatrughan Sinha luxurious house: बॉलीवु़ड एक्टर शत्रुघन सिन्हा जब मुंबई एक्टर बनने आए थे तो उस समय लोग उनसे कहते थे कि पहले अपनी कटी-फटी शक्ल को ठीक कर लें फिर एक्टर बनने के बारे में सोचें। उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। ...और पढ़ें
12:12 (IST) 14 Jul 2025

'मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं', कौन हैं आत्महत्या करने वाली सैन रेचल? मौके पर मिला सुसाइड नोट

Who Was Model San Rechal: खबर पुडुचेरी से आ रही है कि सैन रेचल नाम की मॉडल ने पिता से बात करने के बाद सुसाइड कर लिया। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें साफ लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। ...यहां पढ़ें
11:41 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: फिल्म शूटिंग के दौरान कार स्टंट करते हुए स्टंट आर्टिस्ट

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में फिल्म शूटिंग के दौरान कार स्टंट करते हुए स्टंट आर्टिस्ट की मौत हो गई। स्टंट आर्टिस्ट की पहचान मोहनराज (राजू) के नाम से की गई है। डायरेक्टर पा. रंजीत और एक्टर आर्या की आने वाली फिल्म ‘वेट्टुवम’ की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

11:33 (IST) 14 Jul 2025

कन्नड़ एक्ट्रेस बी सरोजादेवी का निधन, 200 फिल्मों में कर चुकीं काम, कर्नाटक सीएम ने जताया दुख

Veteran Kannada actress B Sarojadevi Death: कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजादेवी का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ...पूरी जानकारी
10:45 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: जान्हवी कपूर ने पहनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम की टी-शर्ट

जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे में अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें शिखर के साथ भी देखा जा सकता है।

10:41 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: चर्चा में उर्मिला मातोंडकर का कूल लुक

उर्मिला मातोंडकर अपने लुक को लेकर चहर्चा में हैं। उन्हें बांद्रा में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें पैप्स के कैमरे के आगे पोज देते हुए देखा गया। इसमें उनका लुक देख सभी हैरान नजर आ रहे हैं।

10:08 (IST) 14 Jul 2025

'पूरा दुनिया के बॉस', शिव भक्तों के बीच छा गया खेसारी लाल का नया भोजपुरी कांवड़ गीत, आपने देखा?

khesari lal Latest Bhojpuri Kanwar Geet 2025: खेसारी लाल यादव ने अपने नए भोजपुरी कांवड़ गीत से भक्तिमय माहौल बना दिया है। उनका नया सावन स्पेशल भोजपुरी गीत रिलीज होते ही छा गया है। देखिए... ...अधिक जानकारी
09:38 (IST) 14 Jul 2025

'मुझे घर चलाना है, जॉब की जरूरत है', कंगना रनौत का राजनीति से मोह हुआ भंग? जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस

कंगना रनौत ने राजनीति को महंगा शौक बताया। सांसद बनने के बाद वो इससे खुश नजर नहीं आ रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इसमें मजा नहीं आ रहा है और इसे अलग तरह का काम बताया था। ...यहां पढ़ें
08:20 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: बेटे अरहान के साथ इटली में वेकेशन इन्जॉय कर रहीं मलाइका अरोड़ा

शोबिज से ब्रेक लेकर मलाइका अरोड़ा इन दिनों खुद के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो बेटे अरहान के साथ खास पल बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की है। वो इन दिनों इटली में बेटे अरहान के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। तस्वीरों में मलाइका और अरहान को कभी मील तो कभी ड्रिंक को इन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

07:08 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने की इतनी कमाई

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने भी खास कमाई नहीं की है। फिल्म को एक करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने में तीन दिनों का वक्त लग गया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 49 लाख और तीसरे दिन यानी कि रविवार को 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 1.2 करोड़ रुपये तक हो चुकी है।

07:08 (IST) 14 Jul 2025
LIVE: रविवार को भी नहीं चल पाया राजकुमार राव की ‘मालिक’ का जादू

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ को 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को रिलीज किया गया। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले जुले रिएक्शन मिले लेकिन, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाईं। रिलीज के बाद पहले वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आई है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 14.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दि 3.75 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था।