Entertainment News अक्षय कुमार जम्मू में ट्रैफिक के नियमों का पालन ना करने के कारण कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। जम्मू पुलिस ने कानूनी सीमा का उल्लंघन करने के वजह से एक्टर की कार को जब्त कर लिया है।

सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुए बम हमले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दीपक नाम का आरोपी पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। एक्टर के नाम से बने मंदिर को सजा दिया गया है। कार्तिक नाम के एक फैन ने रजनीकांत के नाम पर Arulmigu Sri Rajini Temple मंदिर बनवाया है। इसमें उनके 5,500 फोटोज लगाए गए हैं। मंदिर में उनकी मूर्ति का अभिषेक भी किया गया। ये मंदिर मदुरई में स्थित है।

वहीं, सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म साल 2020 में हुए भारत-चीन विवाद की कहानी पर आधारित है। इसमें गलवान वैली की स्टोरी देखने के लिए मिलने वाली है। इसकी शूटिंग जारी है। इसी बीच अब इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट के अनुसार, सलमान खान की इस फिल्म के मुंबई शूट को पोस्टपोन कर दिया गया है, जो कि महमूद स्टूडियो में किया जाना था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि 22 अगस्त से 3 सितंबर तक इसके लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी। यहां पर इसका एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाना होगा।

Live Updates
17:04 (IST) 13 Aug 2025

'दामाद चाहिए इंजीनियर या डॉक्टर' KRK ने मोदी सरकार पर साधा निशाना? बोले- अनपढ़ या बाबा को कैसे स्वीकार...

केआरके ने बिना नाम लिए सरकार और सीएम योगी पर निशाना साधा है। उनके ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। ...पूरी जानकारी
15:14 (IST) 13 Aug 2025

'सैयारा' के लिए ईशा मालवीय थीं मेकर्स की पहली पसंद? एक्ट्रेस बोलीं- 'मूवी तक बात पहुंच गई और…'

'बिग बॉस' फेम ईशा मालवीय ने 'सैयारा' को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चर्चा थी कि अनीत पड्डा से पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए ईशा मेकर्स की पहली पसंद थीं। ...और पढ़ें
14:55 (IST) 13 Aug 2025

Janmashtami 2025: 'राधा दूंगा झूलनिया'- जन्माष्टमी से पहले वायरल हुआ खुशबू तिवारी का गाना

Janmashtami 2025: राधा-कृष्ण की प्रेम भरी नोंक-झोंक देखनी है तो आपको खुशबू तिवारी का ये भोजपुरी कृष्ण भजन देखना चाहिए। ...पूरी जानकारी
14:50 (IST) 13 Aug 2025

JioHotstar ने शुरू किया 'ऑपरेशन तिरंगा' अभियान, 15 अगस्त को मुफ्त में देखें ये देशभक्ति फिल्में

JioHotstar launches Operation Tiranga campaign: 15 अगस्त के मौके पर जियो हॉटस्टार ने ऑपरेशन तिरंगा अभियान चलाया है। इसके तहत इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर कंटेंट को मुफ्त में देखा जा सकता है। ...यहां पढ़ें
13:38 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने दी बधाई

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने उन्हें बधाई दी है। 'वॉर 2' फेम एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और लिखा, 'पहली बार एक्टिंग करने का मौका आपके साथ मिला था। आप मेरे पहले टीचर थे और आज भी आप मेरी प्रेरणा और स्टैंडर्ड हैं। 50 साल पूरे होने की बहुत-बहुत बधाई।'

13:16 (IST) 13 Aug 2025

15 August 2025: 'कश्मीर जिगर का टुकड़ा' - 15 अगस्त से पहले फिर वायरल हुआ पवन सिंह का सुपरहिट देशभक्ति गाना

15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व नजदीक है और इस मौके पर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का देशभक्ति गाना फिर से वायरल हो रहा है। ...यहां पढ़ें
13:15 (IST) 13 Aug 2025

'बोला कहिया अईबा'- खेसारी लाल ने फौजी भाईयों को दिया घरवालों का संदेश, स्वतंत्रता दिवस पर दिल छू लेगा भोजपुरी देशभक्ति गीत

Independence Day 2025 Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2025 के मौके पर खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का देशभक्ति से ओत प्रोत भोजपुरी गाना 'बोला कहिया अईबा' को काफी पसंद किया जा रहा है। देखिए वीडियो। ...अधिक जानकारी
12:07 (IST) 13 Aug 2025

लखनऊ की इंफ्लुएंसर की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, जानें क्यों फेमस थीं 22 साल की असफिया खान?

Asfiya Khan Death: लखनऊ की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि ये हादसा कैसे हुआ और ये भी जानते हैं कि असफिया खान क्यों मशहूर थीं? ...अधिक जानकारी
12:02 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: रैपर बादशाह के क्लब पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुए बम हमले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दीपक नाम का आरोपी पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है।

11:52 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: 'बाली फीका पड़ गया', मनीषा रानी ने शेयर की Beach Photos

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी बाली में छुट्टियां मना रही हैं। इस वेकेशन की लेटेस्ट फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनकी अदाओं पर फैंस दिल हार गए हैं। पढ़िए पूरी खबर।

10:52 (IST) 13 Aug 2025

Coolie Advance Booking: 'कुली' का जबरदस्त क्रेज, ₹4500 में बिक रहे टिकट, फर्स्ट डे करेगी 100 करोड़ की कमाई?

Coolie Advance Booking & Ticket Price: इस 15 अगस्त, 2025 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त घमासान होने वाला है। रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' आमने-सामने होंगी। ऐसे में रिलीज से पहले चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में कौन आगे और कौन पीछे है। ...यहां पढ़ें
10:00 (IST) 13 Aug 2025

Janmashtami 2025: 'बधइया बाज रही'- भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का जन्माष्टमी स्पेशल कृष्ण भजन वायरल, यहां देखें Video

Bhojpuri Song Shilpi Raj Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से पहले शिल्पी राज का भोजपुरी कृष्ण भजन 'बधइया बाज रही' धूम मचा रहा है। शिल्पी का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो। ...यहां पढ़ें
08:56 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: 'धड़क 2' की कमाई

'सन ऑफ सरदार 2' के साथ 'धड़क 2' को भी रिलीज किया गया था, जिसका 'सैयारा' के आगे दम ही निकल गया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 12 दिनों में 21.65 करोड़ का बिजनेस किया है।

08:54 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: 'सन ऑफ सरदार 2' की 12वें दिन की कमाई

'सैयारा' के आगे अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का भी सिक्का नहीं चल पाया है। सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने रेंग रेंगकर अभी तक 12 दिनों में 44.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

08:52 (IST) 13 Aug 2025

Saiyaara BOX Office Collection: 'सैयारा' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 'छावा' को पछाड़ बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Saiyaara BOX Office Collection Day 26: मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने 24 दिन बाद भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ओवरसीज मार्केट में 'छावा' जैसी फिल्म को पछाड़ दिया है। ...और पढ़ें
07:25 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: सैयारा ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ओवरसीज में भी गाड़े झंडे

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। ऐसे में अब ये म्यूजिक ड्रामा लव स्टोरी भारतीय सिनेमा के इतिहास की हाईएस्ट ग्रॉसिंग लव स्टोरी बन गई है, जिसने इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। 'सैयारा' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 17.52 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली है, जिसके बाद ये 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है।

07:21 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मुंबई शूट पोस्टपोन

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म साल 2020 में हुए भारत-चीन विवाद की कहानी पर आधारित है। इसमें गलवान वैली की स्टोरी देखने के लिए मिलने वाली है। इसकी शूटिंग जारी है। इसी बीच अब इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट के अनुसार, सलमान खान की इस फिल्म के मुंबई शूट को पोस्टपोन कर दिया गया है, जो कि महमूद स्टूडियो में किया जाना था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि 22 अगस्त से 3 सितंबर तक इसके लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी। यहां पर इसका एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाना होगा।

07:21 (IST) 13 Aug 2025
LIVE: रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत को सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। एक्टर के नाम से बने मंदिर को सजा दिया गया है। कार्तिक नाम के एक फैन ने रजनीकांत के नाम पर Arulmigu Sri Rajini Temple मंदिर बनवाया है। इसमें उनके 5,500 फोटोज लगाए गए हैं। मंदिर में उनकी मूर्ति का अभिषेक भी किया गया। ये मंदिर मदुरई में स्थित है।