Entertainment News: दिग्गज तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म ‘अखंडा 2: थंडवम’ में नजर आने वाले हैं। बीते दिन इसका टीजर ही जारी किया गया है। इसका निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। साल 2021 में आई नंदमुरी की फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है, जिसका टीजर बालकृष्ण के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। इसके टीजर में शानदार वीएफएक्स और विजुअल्स देखने के लिए मिल रहा है। ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी का शिव तांडव वाला विकराल रूप देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म के टीजर ने फैंस को इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटेड कर दिया है। फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग फिलहाल जॉर्जिया में चल रही है। इसका निर्माण 200 करोड़ के बजट में किया जा रहा है। फिल्म को 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

रणवीर सिंह को डेट करना चाहती हैं आकांक्षा पुरी

इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने रणवीर सिंह को डेट करने की इच्छा जाहिर की है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर चर्चा में रहने वाली आकांक्षा ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी।

Live Updates
22:16 (IST) 10 Jun 2025

'हर सेशन में 14-15 वेरिएशन…' करीना कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने बताया एक्ट्रेस का वर्कआउट रूटीन

करीना कपूर के ट्रेनर ने बताया कि वो हफ्ते में कम से कम 4 बार वेट ट्रेनिंग करती हैं और वो ये जानती हैं कि उनके शरीर को क्या चाहिए। हाल ही में करीना ने 67.5 किलो से खुद को 64 किलो कर लिया है। ...और पढ़ें
21:29 (IST) 10 Jun 2025

'हमारा परिवार अब पूरा हो गया है', इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटे के बाद घर में हुआ बेटी का जन्म

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ साल 2023 में बेटे के माता-पिता बने थे और 2 साल बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। कपल का कहना है कि अब उनका परिवार पूरा हो चुका है। ...और पढ़ें
21:29 (IST) 10 Jun 2025

'हमारा परिवार अब पूरा हो गया है', इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटे के बाद घर में हुआ बेटी का जन्म

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ साल 2023 में बेटे के माता-पिता बने थे और 2 साल बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। कपल का कहना है कि अब उनका परिवार पूरा हो चुका है। ...और पढ़ें
20:32 (IST) 10 Jun 2025

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने 'डर' फिल्म के शाहरुख खान से की खुद की तुलना, बोलीं- मैं पजेसिव हूं, अपने पति को शेयर नहीं कर सकती

सुनीता अहूजा का कहना है कि वो गोविंदा को ऐसे प्यार करती हैं, जैसे 'डर' फिल्म में शाहरुख खान का किरदार जूही चावला से करता है। उन्होंने कहा कि वो अपने पति, बच्चों को किसी से शेयर नहीं कर सकतीं। ...अधिक जानकारी
20:32 (IST) 10 Jun 2025

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने 'डर' फिल्म के शाहरुख खान से की खुद की तुलना, बोलीं- मैं पजेसिव हूं, अपने पति को शेयर नहीं कर सकती

सुनीता अहूजा का कहना है कि वो गोविंदा को ऐसे प्यार करती हैं, जैसे 'डर' फिल्म में शाहरुख खान का किरदार जूही चावला से करता है। उन्होंने कहा कि वो अपने पति, बच्चों को किसी से शेयर नहीं कर सकतीं। ...अधिक जानकारी
20:31 (IST) 10 Jun 2025

अभिषेक बच्चन के अलावा कौन होगा अमिताभ बच्चन की 1,600 करोड़ की संपत्ति का मालिक? जानें बिग बी ने लिया था किसका नाम

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 द्वारा जारी एक रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन का नाम बॉलीवुड का चौथा सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया है। उनकी संपत्ति 1,600 करोड़ आंकी गई है ...पूरी जानकारी
20:31 (IST) 10 Jun 2025

'क्या आपने कभी चिकन का आनंद लिया?' ; हिना खान के पति ने श्री श्री रविशंकर से पूछा नॉनवेज खाने का सवाल, धर्म गुरु ने दिया ये जवाब

हिना खान और रॉकी जायसवाल शादी से पहले श्री श्री रविशंकर से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने काफी सारी बातें की। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर किए हैं। ...यहां पढ़ें
20:31 (IST) 10 Jun 2025

'क्या आपने कभी चिकन का आनंद लिया?' ; हिना खान के पति ने श्री श्री रविशंकर से पूछा नॉनवेज खाने का सवाल, धर्म गुरु ने दिया ये जवाब

हिना खान और रॉकी जायसवाल शादी से पहले श्री श्री रविशंकर से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने काफी सारी बातें की। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर किए हैं। ...यहां पढ़ें
18:07 (IST) 10 Jun 2025

‘मैं तुम्हें फेल होते देखना पसंद करूंगा’, जब अमृता सुभाष पर भड़के थे नसीरुद्दीन शाह: ‘तुम्हें रोना पसंद है तो…’

अभिनेत्री अमृता सुभाष ने हाल ही में एक किस्सा साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक बार नसीरुद्दीन शाह ने उन पर गुस्सा किया था। ...और पढ़ें
16:32 (IST) 10 Jun 2025

टाइगर श्रॉफ ने अंडरवियर पहनकर लगाए चौके छक्के, फैंस ने पूछा- चड्ढी पहनकर क्रिकेट खेलना जरूरी है?

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वे सिर्फ अंडरवियर में क्रिकेट खेलते नजर आए। इस वीडियो ने जहां कुछ फैंस को उनका बिंदास अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ...अधिक जानकारी
15:28 (IST) 10 Jun 2025
LIVE: मुस्लिम धर्म में प्यार करने पर जैस्मिन भसीन ने सहा ताना, दिया जवाब

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और मुस्लिम एक्टर अली गोनी लिव इन पार्टनर हैं। दूसरे धर्म में प्यार करने की वजह से एक्ट्रेस को ताने सुनने पड़े। अब उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया। पढ़िए पूरी खबर।

14:12 (IST) 10 Jun 2025

इन 5 चीजों के बिना अधूरी है भोजपुरी इंडस्ट्री, हो ही नहीं सकता कोई गाना पूरा | Bhojpuri Adda

Bhojpuri Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री पर अक्सर अश्लीलता का ठप्पा लगता रहा है। ऐसे में आज आपको भोजपुरी गानों के उन हॉट टॉपिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना उनका हर गाना पूरा हो ही नहीं सकता है। ...पूरी जानकारी
11:54 (IST) 10 Jun 2025

'तलाक नहीं ले सकती, भाग नहीं सकती…', राजा रघुवंशी केस पर भड़कीं कंगना रनौत, 'बेवफा' सोनम को बताया 'मूर्ख'

Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर किया है और 'बेवफा' सोनम को 'मूर्ख' बताया। साथ ही लोगों को सलाह दी कि ऐसे मूर्खों से दूर रहें। ...और पढ़ें
11:14 (IST) 10 Jun 2025

'उसकी मर्जी वो कितने लड़कों के साथ रहे', 8 साल पुराने बयान पर नेहा धूपिया का छलका दर्द, आज भी झेलती हैं ट्रोलिंग

Neha Dhupia On It's her Choice: नेहा धूपिया एक बार फिर से 'It's her Choice' जैसे विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने 8 साल पुराने इस विवादित बयान पर दर्द बयां किया है कि वह आज भी इसके लिए ट्रोलिंग का सामना करती हैं। ...और पढ़ें
10:28 (IST) 10 Jun 2025
LIVE: तेजस्वी प्रकाश ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'जन्मदिन के मौके पर महाकालेश्वर के दर्शन बहुत ही आराम से हो गए। अच्छा लगा।'

09:47 (IST) 10 Jun 2025

'हमें शर्मिंदा किया जाता है', दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट वाली डिमांड का नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट

Neha Dhupia Supports Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' को छोड़ने और संदीप रेड्डी वांगा संग शिफ्ट में काम करने को लेकर चर्चा में हैं। 8 घंटे काम करने के फैसले पर कई एक्टर्स का सपोर्ट मिला। ऐसे में अब नेहा धूपिया ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। ...पूरी जानकारी
08:52 (IST) 10 Jun 2025

'खान नाम को बदनाम ना करें…', दूसरे धर्म में शादी करने पर हिना खान के आगे बॉलीवुड एक्टर ने जोड़े हाथ | TV Adda

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी कर ली। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने शादी का फैसला किया और रजिस्टर मैरिज की। ...यहां पढ़ें
07:54 (IST) 10 Jun 2025

Housefull 5 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई 'हाउसफुल 5', 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Housefull 5 Box Office Collection Day 4: साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। ...पूरी जानकारी
07:17 (IST) 10 Jun 2025
LIVE: 100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5'

साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसकी रिलीज को 4 दिन का वक्त हो चुका है और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो गई है, जिसके बाद ये 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने पहले सोमवार को यानी कि चौथे दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसने कुल 101 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मेकर्स के लिए ये बड़ी सफलता है।

07:14 (IST) 10 Jun 2025
LIVE: रणवीर सिंह को डेट करना चाहती हैं आकांक्षा पुरी

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने रणवीर सिंह को डेट करने की इच्छा जाहिर की है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर चर्चा में रहने वाली आकांक्षा ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी।

07:14 (IST) 10 Jun 2025
LIVE: ‘अखंडा’ बनकर फिर से लौटे नंदमुरी बालकृष्ण

दिग्गज तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म ‘अखंडा 2: थंडवम’ में नजर आने वाले हैं। बीते दिन इसका टीजर ही जारी किया गया है। इसका निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। साल 2021 में आई नंदमुरी की फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है, जिसका टीजर बालकृष्ण के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। इसके टीजर में शानदार वीएफएक्स और विजुअल्स देखने के लिए मिल रहा है। ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी का शिव तांडव वाला विकराल रूप देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म के टीजर ने फैंस को इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटेड कर दिया है। फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग फिलहाल जॉर्जिया में चल रही है। इसका निर्माण 200 करोड़ के बजट में किया जा रहा है। फिल्म को 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।