एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने को मिला कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है। वहीं, उनके पति अभिनेता जहीर एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अभय वर्मा, शरवरी वाघ और मोना सिंह स्टारर हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ (Munjya) को पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर बवाल काट दिया था। ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज को एक साल का वक्त हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर अभय वर्मा और शरवरी वाघ की जोड़ी को याद कर रहे हैं। इसे पिछले साल 7 जून, 2024 को रिलीज किया गया था। वहीं, दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। उनको लिवर कैंसर है, जिसकी सर्जरी बीते दिन ही हुई है। 14 घंटे तक चली सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस की हालत में सुधार है। वो आईसीयू से बाहर आ गई हैं। ऐसे में बीते दिन ही यानी कि 7 जून को ईद सेलिब्रेट की है। उन्होंने अस्पताल में पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद मनाई।

‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस

इसके साथ ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी की है। दो दिनों की कमाई में ही इसने 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन यानी कि पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है। सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को फिल्म की कमाई 30 करोड़ रुपए हुई, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 54 करोड़ हो चुका है।

Live Updates
22:53 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: सेट पर सोनाली बेंद्रे को चिढ़ाते थे सलमान खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक्टर उन्हें सेट पर चिढ़ाते थे। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें

22:00 (IST) 8 Jun 2025

'कोई मतलब नहीं बनता', ओटीटी पर नहीं देख पाएंगे आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', एक्टर बोले- ऐसा कोई…

आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले यह साफ कर दिया है कि उनकी ये मूवी ओटीटी पर नहीं आएगी। ...यहां पढ़ें
21:09 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया क्यों फिल्मों से क्यों दूर हैं एक्टर

सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार अभिनेता को लेकर बात की है और बताया है कि किस वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया। इसके लिए उन्होंने चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। चलिए जानते हैं कौन है वो चार लोग, इसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

20:32 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: सोनम कपूर के बर्थडे बैश में शामिल हुईं करीना-करिश्मा

सोनम कपूर 9 जून को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने दोस्तों के साथ खास पार्टी का प्लान किया है, जिसमें शामिल होने के लिए करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंची हैं।

20:27 (IST) 8 Jun 2025

'चुड़ैल लगती है…', जब अपने रंग की वजह से ट्रोल होती थीं जॉनी लीवर की बेटी जेमी, बताया गोरे होने की दी गई सलाह

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें कई बार लोगों ने उनकी डार्क स्किन की वजह से ट्रोल किया है। ...यहां पढ़ें
19:27 (IST) 8 Jun 2025

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर सना मकबूल, अस्पताल से सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीर

'बिग बॉस ओटीटी 3' विनर सना मकबूल की हेल्थ खराब हो गई है। एक्ट्रेस की दोस्त ने उनकी अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। ...अधिक जानकारी
18:40 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: सोनाक्षी सिन्हा को हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की तबीयत खराब हो गई है। दरअसल, एक्ट्रेस को वायरल हुआ है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्टीम लेते हुए, कफ-कोल्ड से जूझते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति अभिनेता जहीर इकबाल उनके साथ मस्ती कर रहे हैं।

18:22 (IST) 8 Jun 2025

'सास-बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी', अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा बेवकूफ, बोले- मुझे नहीं पता था…

नेटफ्लिक्स के सीईओ ने हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर टिप्पणी की थी। अब अनुराग कश्यप ने उन्हें बेवकूफ बताया है। ...पूरी जानकारी
17:06 (IST) 8 Jun 2025

कम उम्र में डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में रखा कदम, 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री, कुछ ऐसा रहा एक्ट्रेस का करियर | CineGram

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प चीजों के बारे में। ...पूरी जानकारी
16:17 (IST) 8 Jun 2025

'हाउसफुल 5' की रिलीज के बाद मास्क पहनकर सिनेमाघर के बाहर पहुंचे अक्षय कुमार, लोगों से मिला ऐसा रिव्यू

'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब अक्षय कुमार कुछ मास्क पहनकर थिएटर के बाहर लोगों से रिव्यू लेने पहुंचे हैं। ...यहां पढ़ें
15:35 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: 47 की उम्र में फिर घर बसाएंगी ये एक्ट्रेस? 2 बार हो चुका तलाक

'कोयला' फेम एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने बताया कि उनकी दो शादी टूट चुकी है और अब उनका कहना है कि एक से ज्यादा बार शादी करने में कोई बुराई नहीं है। पढ़िए पूरी खबर।

14:43 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: मनीष मल्होत्रा ने शेयर की हिना खान की नई तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने रॉकी जायसवाल संग रजिस्टर मैरिज की। ऐसे में मनीष मल्होत्रा ने उनकी नई वेडिंग फोटोज शेयर की है। पढ़िए पूरी खबर।

14:19 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: अक्षय कुमार ने खुद लिया 'हाउसफुल 5' का पब्लिक रिव्यू

अक्षय कुमार फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म ने महज दो दिनों में 56 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसे क्रिटिक्स की ओऱ से मिले जुले रिएक्शन मिले थे। ऐसे में अब एक्टर खुद फिल्म को लेकर पब्लिक के बीच निकल पड़े ये जानने के लिए कि लोगों को फिल्म कैसी लगी। इसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'बस यूं ही मैं किलर का मास्क पहनने का फैसला किया और हाउसफुल 5 देखकर थिएटर से बाहर आ रहे लोगों का बांद्रा में इंटरव्यू किया। पकड़ा जाने वाला था आखिरी में लेकिन भाग गया उससे पहले। शानदार एक्सपीरियंस।'

14:16 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: 2 साल की उम्र में जॉनी लीवर की बेटी के सामने शख्स ने की थी घिनौनी हरकत

जॉनी लीवर की बेटी जेनी पिता के जैसे ही बेहतरीन कॉमेडियन हैं। वह एक्ट्रेस भी हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने बचपन के एक भयानक हादसे का खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर।

12:46 (IST) 8 Jun 2025

'लगा सपना था फिर…', स्टेज 4 कैंसर का पता चलने पर सोनाली बेंद्रे को नहीं हुआ था यकीन, मुश्किल समय में सलमान ने दिया था साथ

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में स्टेज 4 कैंसर के बारे में पता चला था। इस गंभीर बीमारी से उनकी जिंदगी की जंग 3 साल की रही। अब वह एक दम फिट हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्हें पहले तो इसका यकीन ही नहीं हुआ था। ...यहां पढ़ें
11:16 (IST) 8 Jun 2025

'उसके साथ बच्चे करना चाहता हूं…', 29 साल की इस सिंगर को लेकर बोले बादशाह, तारा सुतारिया संग रहे डेटिंग रूमर्स

Badshah On Dua lipa: रैपर और पॉप सिंगर बादशाह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने 29 साल की सिंगर के साथ बच्चे करने की इच्छा जताई है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और उन्होंने इस पर सफाई देते हुए ट्रोल्स की सोच पर पलटवार किया है। ...पूरी जानकारी
10:11 (IST) 8 Jun 2025

'कोई दबाव नहीं बना रहा', 8 घंटे काम करने के दीपिका-संदीप के विवाद पर बोले राणा दग्गुबाती, कहा- मैं एक ऐसी इंडस्ट्री… | South Adda

Rana Daggubati On Deepika Padukone-Sandeep Reddy Vanga: दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद के बाद काम करने की घंटे की नई बहस ने तूल पकड़ लिया है। इस पर राणा दग्गुबाती ने रिएक्शन दिया है और कहा कि यह निजी पसंद होती है ना कि कोई मजबूरी। ...और पढ़ें
08:58 (IST) 8 Jun 2025

'पेड़ के पीछे कपड़े बदल सकती हैं…', क्रू मेंबर ने साउथ एक्ट्रेस के लिए कही थी ऐसी बात, तो भड़क गए थे अमिताभ बच्चन

मलयालम एक्ट्रेस शोभना ने हाल ही में अभिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बिग बी विनम्र एक्टर को बताया साथ ही उनसे जुड़ा एक किस्से का भी जिक्र किया। जब अभिनेत्री को कहा गया था कि वह पेड़ के पीछे भी कपड़े बदल सकती हैं। ...यहां पढ़ें
08:27 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: शादी के बाद हिना खान ने यूं मनाई पहली ईद

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने शादी के बाद की पहली ईद सेलिब्रेट की है। इसकी तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में उन्हें सलाद की प्लेट सजाए देखा जा सकता है, जिसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'दुल्हन ऑन ड्यूटी, लंच की तैयारी'। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईद के मौके पर एक्ट्रेस की ससुराल में पहली रसोई थी।

08:06 (IST) 8 Jun 2025

Housefull 5 Box Office: 'हाउसफुल 5' ने शनिवार को दिखाया दम, 2 दिन में लगाई हाफ सेंचुरी, जानिए कितना किया कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी है। ...अधिक जानकारी
07:17 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: ‘हाउसफुल 5’ ने पार किया 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी की है। दो दिनों की कमाई में ही इसने 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन यानी कि पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है। सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को फिल्म की कमाई 30 करोड़ रुपए हुई, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 54 करोड़ हो चुका है।

07:16 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने पति संग अस्पताल में मनाई ईद

दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। उनको लिवर कैंसर है, जिसकी सर्जरी बीते दिन ही हुई है। 14 घंटे तक चली सर्जरी के बाद अब एक्ट्रेस की हालत में सुधार है। वो आईसीयू से बाहर आ गई हैं। ऐसे में बीते दिन ही यानी कि 7 जून को ईद सेलिब्रेट की है। उन्होंने अस्पताल में पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद मनाई।

07:16 (IST) 8 Jun 2025
LIVE: ‘मुंज्या’ को हुए एक साल

अभय वर्मा, शरवरी वाघ और मोना सिंह स्टारर हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ (Munjya) को पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर बवाल काट दिया था। ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज को एक साल का वक्त हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर अभय वर्मा और शरवरी वाघ की जोड़ी को याद कर रहे हैं। इसे पिछले साल 7 जून, 2024 को रिलीज किया गया था।