Entertainment News: साउथ फिल्म ‘आर्या’ की शूटिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल, सेट पर स्टंट करते समय स्टंट आर्टिस्ट राजू का निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्टर विशाल ने एक ट्वीट करके दी। वहीं, ‘बिग बॉस 17’ के विनर और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बेटे मिकाइल को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अस्पताल में भर्ती है। इस चिंता जनक खबर को उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने बेटे की हेल्थ की जानकारी देते हुए बताया कि उनके 7 साल के बेटे को वायरल इंफेक्शन हो गया है, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिकाइल की सौतेली मां ने उसके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

इसके साथ ही 11 जुलाई को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन और पहले शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका पहले दिन का बिजनेस 3.75 करोड़ रहा। फिल्म ने दो दिनों में 9 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दो दिन में एक करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 लाख और दूसरे दिन 43 लाख का बिजनेस किया है। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 73 लाख हो चुका है।

Live Updates
22:48 (IST) 13 Jul 2025

'मैं तमिल बोलता हूं...', हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर आर माधवन ने दिया अपना रिएक्शन, बोले- मैंने कोल्हापुर में...

हिंदी-मराठी भाषा को लेकर इस समय महाराष्ट्र में काफी विवाद देखने को मिल रहा है। अब इस पर अभिनेता आर माधवन ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें
22:43 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: 'आर्या' के सेट पर दर्दनाक हादसा

साउथ फिल्म 'आर्या' की शूटिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल, सेट पर स्टंट करते समय स्टंट आर्टिस्ट राजू का निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्टर विशाल ने एक ट्वीट करके दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज सुबह (13 जुलाई) को जैमी और रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीन करते समय निधन हो गया। मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं और उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं, क्योंकि वह बहुत बहादुर इंसान हैं। मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे। सिर्फ इस ट्वीट के अलावा, मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए भी हमेशा मौजूद रहूंगा, क्योंकि मैं उसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए भी। तहे दिल से और अपने कर्तव्य के रूप में, मैं उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनका भला करे।"

21:52 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: ईशा मालवीय ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा

एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने अमृतसर जाकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका है और इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

20:57 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: जयदीप अहलावत ने पत्नी को जाट स्टाइल में किया था प्रपोज

अभिनेता जयदीप अहलावत ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी वाइफ ज्योति को जाट स्टाइल में प्रपोज किया था। अब उनकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

20:24 (IST) 13 Jul 2025

'पंचायत और विधायकों के पास ज्यादा बजट', कंगना रनौत ने सांसदों के स्ट्रगल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- हमारा सम्मान नहीं करते...

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने बताया कि बहुत से सांसद बहुत निराश महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद अक्सर बीच में ही उलझे रह जाते हैं। ...और पढ़ें
19:15 (IST) 13 Jul 2025

लिवर कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को हुई ये दिक्कत, पति शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया है कि उन्हें सर्जरी के बाद क्या दिक्कत हुई है। ...और पढ़ें
18:05 (IST) 13 Jul 2025

YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस किरदार का खत्म हो जाएगा सफर, क्या फिर आएगा अरमान-अभीरा की लाइफ में तूफान?

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक किरदार का सफर खत्म होने वाला है। ...पूरी जानकारी
17:02 (IST) 13 Jul 2025

'कुछ सच्चाई तो जरूर होगी', अंकल अनु मलिक पर लगे MeToo आरोपों पर अमाल मलिक ने किया रिएक्ट, बोले- हमारा कोई रिश्ता नहीं

अमाल मलिक ने हाल ही में अपने अंकल और म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक पर लगे मी टू आरोपों पर बात की है। ...यहां पढ़ें
15:47 (IST) 13 Jul 2025

'बिग बॉस 18' फेम कशिश कपूर के घर हुई चोरी, इतने लाख रुपये लेकर फरार हुआ हाउस हेल्पर, पुलिस ने दर्ज की FIR

'बिग बॉस 18' फेम कशिश कपूर के घर लाखों की चोरी हो गई है। उन्होंने अपने घर के हाउस हेल्पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। ...यहां पढ़ें
15:03 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: मलयालम फिल्मों में काम करने से डरती थीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने मलयालम सिनेमा की फैन होने के बाद भी इस इंडस्ट्री में काम क्यों नहीं किया। उन्होंने खुलासा किया कि वो मोहनलाल संग काम करना पसंद करेंगी। पढ़िए पूरी खबर।

14:46 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: कहां हैं 'तारक मेहता' की बावरी?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बावरी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया के बारे में बता रहे हैं कि वो मेकर्स पर आरोप लगाने के बाद अब कहां हैं। पढ़िए पूरी खबर।

13:32 (IST) 13 Jul 2025

साउथ के फेमस एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन; 4 दशक में 750 फिल्में, मिल चुका पद्मश्री अवॉर्ड

Kota Srinivasa Rao Death: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर कोटा श्रीनिवास का निधन हो गया है। वो 83 साल के थे। उनकी मौत की वजह से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। ...और पढ़ें
12:32 (IST) 13 Jul 2025

'जान से मार दो, मराठी नहीं बोलूंगा' हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर पवन सिंह ने दिखाए तेवर

Pawan Singh On Hindi Marathi Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हिंदी और मराठी भाषा विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि उनको मराठी नहीं आती है और वो नहीं बोलेंगे। उन्होंने राज ठाकरे के बयान का विरोध किया है। ...अधिक जानकारी
11:41 (IST) 13 Jul 2025

चाकू से किए कई वार, फिर मिर्च का स्प्रे डाला, बेवफाई के शक में पति ने की साउथ एक्ट्रेस को मारने की कोशिश

कन्नड़ एक्ट्रेस मंजुला श्रुति को लेकर खबर सामने आ रही है कि बेवफाई के शक में उनके पति ने चाकू से हमला कर दिया। ये घटना बेंगलुरु की है। श्रुति-अमरेश ने 20 साल पहले शादी की थी। अमेरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें
10:02 (IST) 13 Jul 2025

दर्शकों ने माफ नहीं की 'गुस्ताखियां', 'मालिक' पर दिखी रहमत; बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Maalik Vs Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 11 जुलाई को दो फिल्में 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' को रिलीज किया गया, जिसमें से शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म को खास रिस्पांस नहीं मिला। देखिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। ...पूरी जानकारी
08:45 (IST) 13 Jul 2025

'नये ड्राइवरवा', भोजपुरी सावन स्पेशल बोलबम गीत ने मचाई धूम, चिल्लम फूंकते दिखे अंकुश राजा

Ankush Raja New Song: सावन के शुरू होने के बाद भोजपुरी में भक्तिमय माहौल हो गया है। स्टार्स और सिंगर्स भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। इसी कड़ी में अब अंकुश राजा का एक और बोलबम गीत छा गया है। ...और पढ़ें
07:34 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: 1 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई 'आंखों की गुस्ताखियां'

11 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दो दिन में एक करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 लाख और दूसरे दिन 43 लाख का बिजनेस किया है। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 73 लाख हो चुका है।

07:33 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: दूसरे दिन राजकुमार राव की ‘मालिक’ ने की इतनी कमाई

11 जुलाई को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन और पहले शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इसका पहले दिन का बिजनेस 3.75 करोड़ रहा। फिल्म ने दो दिनों में 9 करोड़ का बिजनेस किया है।

07:33 (IST) 13 Jul 2025
LIVE: मुनव्वर फारूकी का 6 साल का बेटा अस्पताल में भर्ती

‘बिग बॉस 17’ के विनर और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बेटे मिकाइल को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अस्पताल में भर्ती है। इस चिंता जनक खबर को उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने बेटे की हेल्थ की जानकारी देते हुए बताया कि उनके 7 साल के बेटे को वायरल इंफेक्शन हो गया है, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिकाइल की सौतेली मां ने उसके जल्द ठीक होने की कामना भी की।