Entertainment News Updates: हिंदी और मराठी के जाने-माने अभिनेता-निर्देशक विवेक लागू का 19 जून की शाम को निधन हो गया। वो दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू एक्स हसबैंड थे, दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। लेकिन 2017 में रीमा की असामयिक मृत्यु तक उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहे। विवेक का अंतिम संस्कार 20 जून (शुक्रवार) को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर होगा।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बेस्ट मोमेंट एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अभी तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

इसके अलावा करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अब मुंबई वापस आ गई हैं। दूसरी तरफ स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया हैं। उनकी यह सीरीज आज एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो गई है। ऐसे में उन्होंने इसकी स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए।

Live Updates
22:22 (IST) 20 Jun 2025

International Yoga Day: इस एक्ट्रेस ने योग को बताया भारत की तरफ से दुनिया को सबसे अच्छा तोहफा, खुद भी हैं फिट इंडिया आइकन

मधुरिमा तुली ने योग डे के लिए फैंस को एक खास संदेश दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि योग से उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं। साथ ही योग को भारत की ओर से दुनिया के लिए बेस्ट गिफ्ट बताया है। ...और पढ़ें
22:20 (IST) 20 Jun 2025

'ये हमारे समाज पर श्राप…' अपूर्वा मखीजा ने किया आशीष विद्यार्थी का अपमान तो Anupamaa एक्टर को आया गुस्सा; जब आपकी जुबान गंदी हो ना तो…

अपूर्वा मखीजा और आशीष विद्यार्थी इस वक्त रियलिटी शो The Traitors में हैं और शो में अपूर्वा ने कुछ ऐसा कहा जिसपर सुधांशु पांडे को गुस्सा आ गया। ...और पढ़ें
20:42 (IST) 20 Jun 2025

'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद', राधा-कृष्ण भक्ति में लीन हुए खेसारी लाल, वायरल हो रहा भोजपुरी स्टार का नया भजन

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का नया भजन आया है, जिसमें उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रति प्रेमानंद महाराज की भक्ति का बखान किया है। ...यहां पढ़ें
15:50 (IST) 20 Jun 2025

दुबई जाने के बाद विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ हुई 1200 करोड़, बताया क्यों भारत छोड़कर बाहर शिफ्ट हुआ पूरा परिवार

विवेक ओबेरॉय आज की तारीख में 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और ये सब उन्होंने अपने दम पर कमाया है। एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने इसके बारे में बताया था। ...यहां पढ़ें
15:09 (IST) 20 Jun 2025

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने आमिर के बेटे जुनैद को दिया धक्का, ऐसा था 'सिकंदर' का रिएक्शन

जुनैद खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड उन्हें धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। ...यहां पढ़ें
14:32 (IST) 20 Jun 2025
LIVE: ABCD फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी

रेमो की फिल्म 'एबीसीडी' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग 11 जून को शादी रचाई और अब अपनी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

14:26 (IST) 20 Jun 2025
LIVE: रीमा लागू के पूर्व पति का निधन

हिंदी और मराठी के मशहूर अभिनेता-निर्देशक विवेक लागू का 19 जून की शाम को निधन हो गया। उनकी शादी दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू से हुई थी और हालांकि दोनों अलग हो गए, लेकिन 2017 में रीमा की असामयिक मृत्यु तक उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। विवेक का अंतिम संस्कार 20 जून (शुक्रवार) को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर होगा। इस जोड़े के परिवार में उनकी बेटी मृण्मयी लागू हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम और जगह बनाई है। इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में, उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी और लिखा, "हमने लंबे समय तक एक साथ संघर्ष किया, लेकिन अब प्यार और कृतज्ञता के साथ अलविदा कहने का समय आ गया है। मेरे पिताजी! मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक, मेरे नंबर वन प्रशंसक और मेरे दिमाग में आवाज़... मुझे आपकी याद आएगी... एक लड़की के लिए सबसे अच्छे पिता।" उन्होंने फिल्म थप्पड़ (2020) और लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ स्कूप (2023) के लिए एक लेखिका के रूप में काम किया है।

13:13 (IST) 20 Jun 2025

'पायलट वो जानते हैं जो…', यूट्यूबर गौरव तनेजा ने AI की कई उड़ाने रद्द होने पर किया रियेक्ट, बोले- बीमार होने की…

गौरव तनेजा उर्फ ​​फ्लाइंग बीस्ट ने अब हाल ही में एयर इंडिया की कई उड़ानों के रद्द होने और विलंब होने के बारे में बताया है। ...और पढ़ें
12:00 (IST) 20 Jun 2025

'डेविड धवन ने दिमाग में जहर भरा', पहलाज निहलानी ने बताया कैसे डूबा गोविंदा का करियर, बोले- वो उन पर एहसान…

पहलाज निहलानी ने हाल ही में गोविंदा के करियर और डेविड धवन को लेकर बात की है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा। ...पूरी जानकारी
10:56 (IST) 20 Jun 2025

काजोल को रामोजी फिल्म सिटी को दुनिया की सबसे भूतिया जगह बताना पड़ा भारी, यूजर ने लगाए तेलुगु इंडस्ट्री से 'जलन' के आरोप

काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रामोजी फिल्म सिटी को भूतिया बताया था। अब इसे लेकर लोगों ने उन पर कई आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि वह तेलुगु इंडस्ट्री से जलन करती हैं। ...और पढ़ें
09:35 (IST) 20 Jun 2025

Shoaib Ibrahim Birthday: हर मुश्किल में पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ खड़े नजर आते हैं शोएब इब्राहिम, सालों पहले ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम आज 20 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास दिन पर आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। ...यहां पढ़ें
09:18 (IST) 20 Jun 2025

'पागलखाने भेज देना चाहिए', सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचे विश्वास को बताया झूठा, बवाल मचने पर डिलीट किया पोस्ट

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एकमात्र जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश को झूठा बताया, जिसके बाद काफी बवाल मच गया और फिर उन्हें माफी मांगनी पड़ी। ...और पढ़ें
08:48 (IST) 20 Jun 2025
LIVE: मुंबई लौटीं करिश्मा कपूर और करीना कपूर

बीते दिन अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली गई थीं। वहीं, दुख की इस घड़ी में करीना कपूर और सैफ अली खान भी लोलो के साथ खड़े दिखे और दिल्ली गए। हालांकि, आधी रात ही सब वापस मुंबई आ गए।

08:14 (IST) 20 Jun 2025
LIVE: 'हाउसफुल 5' ने 14 दिन में की इतनी कमाई

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और इन 14 दिनों में इस फिल्म ने 160 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अभी तक कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को इस मूवी ने 2.65 करोड़ का बिजनेस किया और अभी तक इसका कुल कलेक्शन 167.90 करोड़ रुपये हो गया है।

07:56 (IST) 20 Jun 2025
LIVE: शिखर संग हाथों में हाथ डाले घूमती दिखीं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ हाथों में हाथ डाले घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।