Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में दिखाई देने वाली है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि इसका केन्या का शूट कैंसिल हो गया है।

इसके साथ ही यजुवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आने वाली हैं। इंडिया टुडे की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के लिए धनश्री को अप्रोच किया गया है और अब वो नेगोसिएशन के फाइनल स्टेज पर हैं। शो के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वो लगभग शो के लिए फाइनल हो चुकी हैं। हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

Live Updates
14:50 (IST) 15 Jul 2025
LIVE: कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग कंफर्म किया रिश्ता?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग फोटो सामने आई है, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जा रहा है। इसे कबीर ने शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर।

14:10 (IST) 15 Jul 2025

‘300 सालों से काम नहीं हुआ’, दिल्ली CM रेखा गुप्ता के बयान पर बॉलीवुड एक्टर का तंज, परवरिश पर उठाया सवाल

दिल्ली की सीएम और बीजेपी नेता रेखा गुप्ता अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो विपक्ष को घेरने का मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। इसी बीच उनके एक बयान की वजह से बॉलीवुड एक्टर ने उन पर निशाना साधा और इशारों-इशारों में उनकी परवरिश तक पर सवाल उठा दिया। …पूरी जानकारी
13:22 (IST) 15 Jul 2025

प्रोड्यूसर-एक्टर धीरज कुमार का निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानिए क्या थी वजह

Dheeraj Kumar Passes Away: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर और फिल्म निर्माता धीरज कुमार का निधन हो गया है। वो 79 साल के थे। एक्टर को बीते दिन ही कोकिलाबेन अस्पताल में निमोनिया के चलते भर्ती कराया गया था। …यहां पढ़ें
12:21 (IST) 15 Jul 2025

‘शक्ल देखी है कालिया’, पूनम सिन्हा की मां ने कर दिया था शत्रुघन सिन्हा को रिजेक्ट, कहा था- ‘गली का गुंडा’

Shatrughan Sinha Marriage Proposal: शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने उस समय को याद किया है जब उन्होंने पहली बार पूनम सिन्हा के घर पर शादी का प्रस्ताव भिजवाया था। पहली बार में सास ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। …और पढ़ें
11:19 (IST) 15 Jul 2025

1000-2000 नहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ पर मेकर्स पानी की तरह बहा रहे पैसा, पहली बार होगा AI का भी इस्तेमाल

Ramayanam Budget: डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसकी शूटिंग भी जारी है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारे मुख्य रोल में दिखाई देने वाले हैं। ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली सबसे बड़े बजट की फिल्म बनने जा रही है। …पूरी जानकारी
10:11 (IST) 15 Jul 2025

‘बहन का सिंदूर मिटते नहीं देख सकता’, दिलजीत दोसांझ के ‘सरदार जी 3’ विवाद पर बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवाद पर अपने विचार रखे हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने पर काफी बवाल मचा था। ऐसे में अब एक्टर ने इस विवाद पर रिएक्शन दिया है। …और पढ़ें
08:54 (IST) 15 Jul 2025

‘त्रिशूलवा’, अरविंद अकेला कल्लू का नया बोलबम भोजपुरी गाना मचा रहा धमाल, सावन में चढ़ा शिवभक्ति का रंग

Bhojpuri Sawan Bolbam Geet: भोजपुरी में सावन की जबरदस्त धूम देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में अब स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी भक्ति गीत ‘त्रिशूलवा’ रिलीज होने के बाद से छाया हुआ है। …पूरी जानकारी
07:42 (IST) 15 Jul 2025
LIVE: कौन हैं राहुल फाजिलपुरिया? ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बची जान

हरियाणवीं सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गायक पर देर रात गुरुग्राम के पास बादशाहपुर में हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर।

07:41 (IST) 15 Jul 2025
LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी धनश्री वर्मा?

यजुवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आने वाली हैं। इंडिया टुडे की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के लिए धनश्री को अप्रोच किया गया है और अब वो नेगोसिएशन के फाइनल स्टेज पर हैं। शो के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वो लगभग शो के लिए फाइनल हो चुकी हैं। हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

07:41 (IST) 15 Jul 2025
LIVE: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की SSMB29 का केन्या शूट कैंसिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में दिखाई देने वाली है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि इसका केन्या का शूट कैंसिल हो गया है।