Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन आज शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है। शाहरुख खान 17 साल बाद इस अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी कर रहे हैं।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के जन्मदिन का मनाने उनके घर जलसा के बाहर पहुंच रहे हैं। वहीं, 10 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इसकी काफी धूम देखने को मिली। सितारों की वाइव्स ने चांद देखने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही हिना खान समेत कई अभिनेत्रियों का इस साल पहला करवाचौथ भी था। वहीं, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं और इसी बीच उनकी वाइफ का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अकेले ही अपना व्रत खोलते हुए नजर आ रही हैं।

इनके अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज हुए लगभग 9 दिन हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ‘बिग बॉस 19’ वीकेंड का वार एपिसोड में आज सलमान खान कंटेस्टेंट तान्या मित्तल समेत कई की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें यहां।

Live Updates
22:11 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: नितांशी गोयल जीती बेस्ट डेब्यू

नितांशी गोयल को लापता लेडीज के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

22:00 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: अलग अंदाज में नजर आए सिद्धांत चतुर्वेदी

बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय की इमेज रखने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए एक दम अलग लुक में नजर आए।

21:59 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: मनीष पॉल ने की मेजबानी

मनीष पॉल एक एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन होस्ट भी हैं। एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया, जब वो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होस्ट करते दिखे।

21:58 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: फिल्मफेयर में पहुंचीं मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने पहुंच चुकी हैं। इस दौरान वो गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने फिल्मफेयर को एक परंपरा बताया।

21:56 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: फिल्मफेयर में छाए शाहरुख खान

इस साल 17 साल बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होस्ट किया। उनकी एंट्री ने सबका दिल जीत लिया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

20:45 (IST) 11 Oct 2025

83वें जन्मदिन पर जलसा के बाहर फैंस के बीच पहुंचे अमिताभ बच्चन, बांटे तोहफे

अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है और उन्होंने इस खास दिन वो अपने फैंस से मिले। बिग बी ने अपने फैन मीट के लिए “द लायन किंग” जैकेट पहनी थी। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। …पूरी जानकारी
17:11 (IST) 11 Oct 2025

करवाचौथ पर हिना खान के पति ने छुए उनके पैर, फैंस बोले- ये बहुत खास है

पारंपरिक लाल साड़ी और सोने के गहनों में हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रॉकी ने उनके पैर छूकर उन्हें और फैंस दोनों को भावुक कर दिया। इनकी तस्वीरों पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। …पूरी जानकारी
15:36 (IST) 11 Oct 2025

‘आप ऐसा कैसे कर सकते हैं’, अमिताभ बच्चन के ‘जिसकी बीवी छोटी’ गाना करने पर भड़की थीं जया बच्चन- बहुत डांटा मुझे

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर बताया कि जब उन्होंने ‘मेरे अंगने में’ गाना किया था तो जया बच्चन को बहुत गुस्सा आया था। वो उनकी परफॉर्मेंस के वक्त उठकर चली गई थीं। …और पढ़ें
15:33 (IST) 11 Oct 2025

‘अब्बा बहुत गुस्सा करेंगे’, पिता सैफ अली खान से ज्यादा डरते हैं तैमूर-जेह, करीना कपूर ने किया खुलासा

करीना कपूर ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उनके बेटे पिता सैफ से ज्यादा डरते हैं। …पूरी जानकारी
15:05 (IST) 11 Oct 2025

खंडाला वाले फार्म पर पहली पत्नी प्रकाश कौर संग रह रहे हैं धर्मेंद्र, दूसरे बंगले में रहती हैं हेमा मालिनी

बॉबी देओल ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रह रहे हैं। …अधिक जानकारी
14:51 (IST) 11 Oct 2025

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दीपिका पादुकोण को सौंपी जिम्मेदारी, एक्ट्रेस को बनाया मेंटल हेल्थ एंबेसडर

दीपिका पादुकोण को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किया गया है – इस कदम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना, पहुंच बढ़ाना और कलंक को दूर करना है। …यहां पढ़ें
13:56 (IST) 11 Oct 2025

‘लोग कांटे-चम्मच रखने लगे थे’, सायरा बानो ने बताया दिलीप कुमार संग अपनी शादी का किस्सा, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने हाल ही में दिलीप कुमार संग अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक किस्सा भी शेयर किया है। …अधिक जानकारी
12:24 (IST) 11 Oct 2025

इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने नहीं ली थी कोई फीस, प्लेन-होटल के भी खुद दिए थे पैसे

अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। …यहां पढ़ें
11:14 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: प्रियंका ने शेयर की करवाचौथ की तस्वीरें

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ न्यू यॉर्क में करवाचौथ मनाया और अब इसकी तस्वीरें भी शेयर की। पूरा लेख यहां पढ़ें

10:36 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: जलसा के बाहर पहुंचे फैंस

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए हैं। ऐसे में फैंस अभिनेता के घर जलसा के बाहर पहुंच रहे हैं और उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

09:55 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कमाए इतने करोड़

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 9वें दिन 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का घरेलू कलेक्शन लगभग 360 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में पहले ही 503 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

09:49 (IST) 11 Oct 2025

‘मैं बहुत पीती थी’, एक-दो नहीं 8 रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद, बोलीं- मैंने ड्रग्स…

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में कुनिका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले। …यहां पढ़ें
08:43 (IST) 11 Oct 2025

Bigg Boss 19 Eviction: ‘बिग बॉस’ के घर में होगा अब तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन, प्रणीत या अशनूर नहीं ये कंटेस्टेंट होगा शो से बाहर

सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते दर्शकों को एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलने वाला है। …और पढ़ें
08:01 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: ज्योति सिंह ने ऐसे खोला व्रत

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की वाइफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अकेले चांद को देखते हुए अपना करवाचौथ का व्रत पूरा करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि पावर स्टार और ज्योति सिंह का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है।

07:41 (IST) 11 Oct 2025

LIVE: हिना ने शेयर की पहले करवाचौथ की तस्वीरें

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने इस साल अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति रॉकी जायसवाल संग अपनी तस्वीरें भी शेयर की, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।