Entertainment News: आज यानी कि 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए सारी तैयारियां कर चुके हैं। आज सभी अपने घर में बप्पा का स्वागत करने वाले हैं। इसी कड़ी में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है और अंबानी परिवार बप्पा के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बप्पा के वेलकम की धूम बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के घर भी देखने के लिए मिलने वाली है। इसके साथ भोजपुरी और साउथ स्टार्स भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। तो फिर देर किस बात की किस सेलेब ने कैसे गणपति बप्पा का स्वागत किया इसे देखने के लिए जुड़े रहिए।

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर राहुल वैद्य को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो लालबागचा राजा में परफॉर्म करने वाले हैं और ऐसा करने वाले वह पहले सिंगर बन गए हैं। वीरल बयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, 91 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई सिंगर लालबागचा राजा में परफॉर्म करने जा रहा है।

Live Updates
22:20 (IST) 27 Aug 2025

19 साल की उम्र में 34 साल की औरत पर दिल हार बैठे थे नसीरुद्दीन शाह, तलाक होने पर 12 सालों तक भरनी पड़ी थी एलिमनी

जब नसीरुद्दीन शाह अपनी पहली पत्नी परवीन मुराद से मिले थे, उस वक्त वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र थे। वो केवल 19 साल के थे जब उन्होंने 34 साल की परवीन से शादी कर ली थी। ...और पढ़ें
19:03 (IST) 27 Aug 2025

Bigg Boss शो के टाइटल में क्यों जुड़ा एक्स्ट्रा G? पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अंक विशेषज्ञ ने किया खुलासा

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में संजय बी जुमानी ने खुलासा किया कि उन्होंने Bigg Boss में एक्स्ट्रा G लगाने के लिए कहा था। इसके अलावा उन्होंने Jhalak Dikhhla Jaa में H एक्स्ट्रा और Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दो O लगवाए हैं। ...अधिक जानकारी
17:14 (IST) 27 Aug 2025

'मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है', पति संग गणपति पूजा करते हुए सुनीता ने तलाक की अफवाह फैलाने वालों को दिया जवाब

सुनीता अहूजा और गोविंदा ने तलाक की अफवाह के बीच एक साथ नजर आए हैं। दोनों अपने घर पर गणपति लाए हैं और सुनीता ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। साथ ही तलाक की अफवाह फैलाने वालों को भी उन्होंने जवाब दिया है। ...पूरी जानकारी
16:05 (IST) 27 Aug 2025

‘घर से निकलते ही…’ फेम एक्ट्रेस अब बन गईं करोड़पति CEO, जानें फिल्मों से कॉर्पोरेट तक का सफर

मयूरी कांगो एक खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं मगर आज वो पॉवरफुल वूमन के तौर पर पहचानी जाती हैं। ...और पढ़ें
15:46 (IST) 27 Aug 2025

Ganesh Chaturthi 2025: 'गौरी के ललना'- गणेश चतुर्थी पर अनु दुबे के इस भोजपुरी भजन से करिए गणपति बप्पा का वेलकम

Ganesh Chaturthi 2025: अनु दुबे का भोजपुरी भजन 'गौरी के ललना'- गणेश चतुर्थी पर वायरल हो रहा है। ...यहां पढ़ें
15:42 (IST) 27 Aug 2025

Anupamaa और 'ये रिश्ता…' के सेट पर हुआ गणपति बप्पा का आगमन, मंजीरा बजाते दिखे राजन शाही

राजन शाही के शोज के सेट पर गणपति पूजा को धूमधाम से किया गया और इसके वीडियो भी सामने आए हैं। रूपाली गांगुली और राजन शाही समेत उनके शो की टीम बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। ...पूरी जानकारी
14:23 (IST) 27 Aug 2025

मलयालम एक्टर राजेश केशव की हालत गंभीर, कार्यक्रम के दौरान पड़ा दिल का दौरा

मलयालम एक्टर को लेकर आई इस बड़ी खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। हर कोई उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है। ...अधिक जानकारी
14:16 (IST) 27 Aug 2025

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ राजस्थान में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के साथ ही आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामला भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाने का है। ...अधिक जानकारी
13:13 (IST) 27 Aug 2025

Ganesh Chaturthi 2025: 'सुखकर्ता दुखहर्ता' सचेत-परंपरा ने गाई गणेश आरती, यूट्यूब पर मिले रिकॉर्डतोड़ 41 मिलियन व्यूज़

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व आज धूम-धाम से पूरे देश में सेलिब्रेट किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने-अपने घरों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। ...पूरी जानकारी
13:01 (IST) 27 Aug 2025

Bigg Boss 19 Updates: भूख से बिलख पड़ीं Nehal Chudasma, नॉमिनेशन टास्क के बाद रो पड़े आवेज दरबार

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' के घर में बवाल शुरू हो गया है। कंटेस्टेंट्स आपस में काम से लेकर खाने तक के लिए लड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में हालिया एपिसोड में फुल ड्रामा देखने के लिए मिला है। ...पूरी जानकारी
11:24 (IST) 27 Aug 2025

Ganesh Chaturthi 2025: अमिताभ बच्चन की आवाज़ में गणेश आरती और मंत्र, यूट्यूब पर 207 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाया रिकॉर्ड

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी आज 27 अगस्त, 2025 को देशभर में मनाई जा रही है। इस मौके पर सुनिए अमिताभ बच्चन की आवाज़ में गणेश आरती और मंत्र। ...यहां पढ़ें
11:04 (IST) 27 Aug 2025

ऋतिक रोशन की किराएदार बनीं कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद, हर महीने 75 हजार रुपये देना होगा किराया

ऋतिक रोशन कथित तौर पर सबा आजाद को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। ...यहां पढ़ें
10:02 (IST) 27 Aug 2025

राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश हुई नाकाम, STF संग मुठभेड़ में 5 शूटरों का एनकाउंटर, 4 को लगी गोली

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने आए 5 शूटरों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 के पैरों में गोली लगी है। पांचों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गुरुग्राम का है। ...अधिक जानकारी
09:02 (IST) 27 Aug 2025

'बाहुबली द एपिक' का टीजर आउट; प्रभास की फिल्म के दोनों पार्ट का एक साथ ले सकेंगे मजा, जानिए किस दिन होगी रिलीज

Baahubali the Epic Teaser Released: एसएस राजामौली की फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' ने 10 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। इसके दो साल बाद इसकी प्रीक्वल आया था। 2017 में फिर से तहलका मचा था। ऐसे में अब फिर से सिनेमाघरों में बवाल मचने वाला है। ...अधिक जानकारी
08:08 (IST) 27 Aug 2025

Ganesh Chaturthi 2025: 'ए हो गणेश बबुआ', गणेश चतुर्थी पर छाया शिल्पी राज का भोजपुरी सॉन्ग, बप्पा की भक्ति के रस में डूबा है गाना

Ganesh Chaturthi 2025 | Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का भक्ति गीत 'ए हो गणेश बबुआ' रिलीज होते ही छा गया है। गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। ...अधिक जानकारी
07:18 (IST) 27 Aug 2025

LIVE: शिल्पा शेट्टी के घर इस साल नहीं होगा गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन

शिल्पा शेट्टी के घर हर साल गणेश चतुर्थी के दिन भव्य आयोजन किया जाता है और ढोल नगारों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है लेकिन, इस बार परिवार में हुई ट्रेजेडी की वजह से गणपति सेलिब्रेशन नहीं किया जाएगा। इस बात की जानकारी कुंद्रा परिवार की ओर से दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि घर में शोक की वजह से इस साल गणपति सेलिब्रेशन नहीं किया जाएगा। ट्रेडिशन के अनुसार, 13 दिनों का शोक बनाया जा रहा है।

07:12 (IST) 27 Aug 2025

LIVE: लालबागचा राजा में परफॉर्म करने वाले पहले सिंगर बने राहुल वैद्य

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर राहुल वैद्य को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो लालबागचा राजा में परफॉर्म करने वाले हैं और ऐसा करने वाले वह पहले सिंगर बन गए हैं। वीरल बयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, 91 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई सिंगर लालबागचा राजा में परफॉर्म करने जा रहा है।

07:12 (IST) 27 Aug 2025

LIVE: बप्पा के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा मुकेश अंबानी का एंटीलिया

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर मुकेश अंबानी हर साल की तरह ही इस बार भी बप्पा का भव्य स्वागत करेंगे। उनके स्वागत में एंटीलिया को दुल्हन के जैसे सजा दिया गया है। अंबानी परिवार बप्पा के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

07:09 (IST) 27 Aug 2025

LIVE: गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर सेलेब्स के घर पधारे बप्पा

आज यानी कि 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए सारी तैयारियां कर चुके हैं। आज सभी अपने घर में बप्पा का स्वागत करने वाले हैं। इसी कड़ी में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है और अंबानी परिवार बप्पा के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बप्पा के वेलकम की धूम बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के घर भी देखने के लिए मिलने वाली है। इसके साथ भोजपुरी और साउथ स्टार्स भी पीछे नहीं रहने वाले हैं।