Entertainment News: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम रोल में हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने इसके सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सिंगर और एक्टर दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर सभी को लड्डू भी बांटे।

वहीं, यूट्यूबर गौरव तनेजा को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ सकते हैं। लेकिन, इन्हीं चर्चाओं के बीच उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है। गौरव ने शो में अपनी एंट्री पर कहा कि वो बिग बॉस नहीं जा रहे हैं और परेशान हो गए हैं। कुछ पीआर पेज उनकी फोटो कुछ बाकी लोगों के साथ लगा दी ये बोलकर कि वो शो में जाएंगे। उन्होंने इस पर क्लियर किया कि वो शो में नजर नहीं आने वाले हैं।

Live Updates
20:26 (IST) 27 Jul 2025

‘उनके जितना मेहनती…’, ‘यस बॉस’ में शाहरुख खान संग काम कर चुके अशोक सराफ ने की एक्टर की तारीफ, सुनाया सेट से जुड़ा किस्सा

फिल्म ‘यस बॉस’ में शाहरुख खान संग काम कर चुके अभिनेता अशोक सराफ ने हाल ही में किंग खान की तारीफ करते हुए एक किस्सा सुनाया है। …पूरी जानकारी
19:53 (IST) 27 Jul 2025

ग्लैमर क्वीन से बिजनेस टाइकून तक: 100 करोड़ का स्किनकेयर ब्रांड और करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है ये एक्ट्रेस

कृति सेनन सिर्फ एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। चलिए जानते हैं उनके बिजनेस के बारे में। …यहां पढ़ें
18:43 (IST) 27 Jul 2025

‘राघव चड्ढा कभी PM नहीं बनेगा…’, रोज सुबह पत्नी परिणीति चोपड़ा से ये बात बुलवाते हैं पति, पॉलिटिशियन ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

कपिल के शो में अगले मेहमान राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा होने वाले हैं। इसका एक प्रोमो भी सामने आ गया है। …और पढ़ें
17:49 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: विनीत कुमार बने पिता, पत्नी रुचिरा ने बेटे को दिया जन्म

‘छावा’ एक्टर विनीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी रुचिरा माता-पिता बन गए हैं। शादी के तीन साल बाद एक्टर के घर किलकारियां गूंजी हैं, उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें

17:16 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: स्मृति ने कुमार विश्वास के परिवार संग मनाया हरियाली तीज का त्योहार

एक्ट्रेस से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने हरियाली तीज का त्योहार कुमार विश्वास के परिवार संग मनाया। एक्ट्रेस ने कुमार की बेटी को आशीर्वाद दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें

16:34 (IST) 27 Jul 2025

‘जब वो चाहेंगे तब…’, जैस्मिन भसीन संग शादी के सवाल पर अली गोनी ने किया रिएक्ट, बताया क्यों हो रही है देरी

अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्टर ने शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। …अधिक जानकारी
15:26 (IST) 27 Jul 2025

‘भोले बाबा भी बाघ की छाल पर बैठते हैं’, सावन में व्रत के बाद मटन खाने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता तो दिया ये जवाब

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सावन के व्रत के बाद मटन खाया। अब यूजर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। …यहां पढ़ें
15:23 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: ‘ये रिश्ता…’ फेम एक्टर को डेट कर रहीं ‘झनक’?

टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘झनक’ फेम एक्ट्रेस रिया शर्मा को लेकर चर्चा है कि वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं। पढ़िए पूरी खबर।

14:29 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: ‘मुझे शर्म आ रही है’, ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा का एयरपोर्ट वीडियो वायरल

‘सैयारा’ से नेशनल क्रश बनीं अनीत पड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के सामने पोज देने से शरमा रही है। उनका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। पढ़िए पूरी खबर।

13:10 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म MYSAA का ऐलान

रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म MYSAA को लेकर चर्चा में हैं। इसका शुभ मुहूर्त हो चुका है, जिसके फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक्ट्रेस की ये नई फिल्म है, जिसका आगाज हो चुका है। फिल्म के शुभ मुहूर्त में उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने के लिए मिला है।

12:02 (IST) 27 Jul 2025

‘आजकल के बच्चे…’, करोड़ों कमाई के बाद भी मुंबई में किराए के घर में रहते हैं अनुपम खेर, कहा- ‘मरने के बाद…’

बॉलीवुड में पिछले चार दशकों से राज कर रहे अनुपम खेर 70 साल के हैं और करोड़ों कमाते हैं। लेकिन, उनके पास आज भी अपना घर नहीं है। वो मुंबई में किराए के घर में रहते हैं। ये हम नहीं उन्होंने खुद बताया है। …और पढ़ें
11:06 (IST) 27 Jul 2025

तनुश्री दत्ता का दावा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ करने वाली थीं फिल्म, बताया एक्टर की मौत से खुद का कनेक्शन

Tanushree Dutta On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म करने वाली थीं। इसके साथ ही उन्होंने उनकी मौत के साथ अपने कनेक्शन के बारे में भी बात की है। …यहां पढ़ें
10:33 (IST) 27 Jul 2025

Saiyaara BOX Office Collection Day 9: 2025 की बॉलीवुड की बड़ी हिट साबित हुई ‘सैयारा’, 9वें दिन 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Saiyaara Box Office Collection Day 9: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है। फिल्म ने 9 दिनों में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। …और पढ़ें
10:25 (IST) 27 Jul 2025

‘गेरुआ ओढ़निया’, पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का भोजपुरी भक्ति गाना वायरल, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

Pawan Singh Bhojpuri Gaana Geruaa Odhaniya: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का शिल्पी राज के साथ नया भोजपुरी गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ (Geruaa Odhaniya) यूट्यूब पर छाया हुआ है। उनका ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। देखिए… …पूरी जानकारी
07:32 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में जाने पर बोले यूट्यूबर गौरव तनेजा?

यूट्यूबर गौरव तनेजा को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ सकते हैं। लेकिन, इन्हीं चर्चाओं के बीच उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है। गौरव ने शो में अपनी एंट्री पर कहा कि वो बिग बॉस नहीं जा रहे हैं और परेशान हो गए हैं। कुछ पीआर पेज उनकी फोटो कुछ बाकी लोगों के साथ लगा दी ये बोलकर कि वो शो में जाएंगे। उन्होंने इस पर क्लियर किया कि वो शो में नजर नहीं आने वाले हैं।

07:32 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर बांटे लड्डू

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें सनी देओल के साथ ही सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम रोल में हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने इसके सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सिंगर और एक्टर दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर सभी को लड्डू भी बांटे।

07:31 (IST) 27 Jul 2025
LIVE: ‘बॉर्डर 2’ की पूरी हुई शूटिंग

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम रोल में हैं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने इसके सेट से एक वीडियो शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।