Entertainment News Updates: वीकेंड का वार एपिसोड में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश आने वाले हैं और वह आते ही सभी कंटेस्टेंट्स से ‘जहरीला टास्क’ करवाएंगे।

हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने यह जानकारी शनिवार को सभी के साथ शेयर की। इसके अलावा टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की बात करें, तो बीते दिन सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में मृदुल से लेकर कुनिका तक की खूब क्लास लगाई।

वहीं, शो के कुछ दर्शक इस बात से भी नाराज हैं कि मेकर्स और होस्ट सलमान कंटेस्टेंट अमाल मलिक को उनकी गलतियों के लिए कुछ नहीं कह रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ और वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हो गए हैं, चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने कितना कलेक्शन किया है।

Live Updates
17:51 (IST) 5 Oct 2025

Bigg Boss 19: एल्विश करवाएंगे कंटेस्टेंट्स से 'जहरीला टास्क'

वीकेंड का वार एपिसोड में 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश आने वाले हैं और वह आते ही सभी कंटेस्टेंट्स से 'जहरीला टास्क' करवाएंगे। दरअसल, सभी सदस्यों को एक-दूसरे का नाम लेते हुए बताना होगा कि वह किसका विष निकालना चाहते हैं। तभी जीशान एक्ट्रेस कुनिका का नाम लेंगे और कहेंगे कि वह सभी लड़ाइयों की जड़ है।

17:45 (IST) 5 Oct 2025

शहबाज के बाद 'बिग बॉस 19' के घर में होगी दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस क्रिकेटर की बहन बनेंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

सलमान खान होस्टेड फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ...यहां पढ़ें
16:26 (IST) 5 Oct 2025

'हमारा पूरा खानदान सड़क पर आ गया', प्रिया सचदेव को पूरी प्रॉपर्टी मिलने पर संजय कपूर की बहन ने दिया रिएक्शन, बोलीं- चमत्कार हो गया

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में काफी चीजें शेयर की है। ...पूरी जानकारी
15:23 (IST) 5 Oct 2025

58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने अभिनेता अरबाज खान, 23 साल छोटी पत्नी शूरा ने दिया बेटी को जन्म

अभिनेता अरबाज खान पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा ने बेटी को जन्म दिया है। ...यहां पढ़ें
14:09 (IST) 5 Oct 2025

Karwa Chauth 2025: 'सिंहोरवा में सेनुरवा'- करवाचौथ से पहले छाया प्रियंका सिंह का ये भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर मिले लाखों व्यूज

करवा चौथ आने से पहले ही भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लग गए हैं। ...पूरी जानकारी
13:00 (IST) 5 Oct 2025

मनी भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म 'दिल की लगन' ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दो दिन में लाखों लोगों ने देखी मूवी | Bhojpuri Adda

मनी भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म 'दिल की लगन' ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ...अधिक जानकारी
11:51 (IST) 5 Oct 2025

Box Office Report: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 160 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई वरुण-जान्हवी की 'सनी संस्कारी...'

Box Office Report: ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा चैप्टर 1' और वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि अभी तक इसका कुल बिजनेस कितना हो गया है। ...अधिक जानकारी
11:21 (IST) 5 Oct 2025

Bigg Boss 19: नेहल पर बरसे सलमान खान

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने नेहल की क्लास लगा दी। होस्ट ने कहा कि इन्होंने काफी कुछ अचीव कर लिया है और इन्हें इस बात का घमंड है। इसके बाद वह नेहल से पूछते हैं कि उन्होंने अब तक क्या किया है वो सब बताएं। तान्या से भी वो पूछते हैं कि उन्होंने क्या अचीव किया है और वो बताती हैं।

10:50 (IST) 5 Oct 2025

फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ हुई 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

फिल्म निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है। ...पूरी जानकारी
10:00 (IST) 5 Oct 2025

LIVE: दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन

दिवंगत फिल्म निर्माता वी शांताराम की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया, वह 94 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी। संध्या शांताराम महान फिल्म निर्माता की तीसरी पत्नी थीं और उन्होंने 'दो आंखें बारह हाथ' (1957), 'नवरंग' (1959), 'झनक झनक पायल बाजे' (1955), 'पिंजरा' (1972) जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में अभिनय किया।