Entertainment News Updates: फेमस सिंगर कुमार सानू ने अपनी आवाज, नाम और गायन शैली के दुरुपयोग पर सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए दिग्गज अभिनेता और अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बीते दिन वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। सलमान खान ने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई।

वहीं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन 10 दिनों में फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है। मनोरंजन और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी हर अपडेट पढ़ें यहां।

Live Updates
20:13 (IST) 12 Oct 2025

'कांतारा चैप्टर 1' के मेकर्स ने की बड़ी भूल, चौथी शताब्दी के 'ब्रह्मकलश' गाने में नेटिजन्स ने स्पॉट की प्लास्टिक की बोतल

Kantara Chapter 1 फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जबकि भारत में इसने 359.40 करोड़ कमाए हैं।    ...और पढ़ें
19:27 (IST) 12 Oct 2025

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर एटली ने दिया हिंट, बोले- कुछ ऐसा बनाने की...

एटली ने इससे पहले शाहरुख खान को लेकर 'जवान' बनाई थी और ये एक सुपरहिट साबित हुई थी। अब वो दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के साथ AA22 x A6 फिल्म बना रहे हैं। ...यहां पढ़ें
17:26 (IST) 12 Oct 2025

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को डेडिकेट किया फिल्मफेयर अवॉर्ड, बोले- उनके बिना…

शूजित सरकार की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (2024) में अपने अभिनय के लिए अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड को लेते वक्त उन्होंने इसको अपनी पत्नी और बेटी को समर्पित किया। ...अधिक जानकारी
14:31 (IST) 12 Oct 2025

'मदद के लिए चिल्ला रहा था', बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर की वापसी, बयां किया डिप्रेशन का दर्द

बाबिल खान ने महीनों बाद अब सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है और इसके साथ ही उन्होंने एक खास पोस्ट भी किया है। ...अधिक जानकारी
13:41 (IST) 12 Oct 2025

'हर बात ऑन एयर नहीं होती', पक्षपात का आरोप लगने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अमाल ने कुछ ऐसी...

सलमान खान ने बीते दिन 'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में खुद पर लगे पक्षपात के आरोपों को लेकर बात की है। ...अधिक जानकारी
13:20 (IST) 12 Oct 2025

'हनीमून भी तय कर लो', शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए तृषा कृष्णन ने दिया करारा जवाब

हाल ही मे तृषा कृष्णन को लेकर खबर आई थी कि वो चंडीगढ़ के बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इसे गलत करार दिया है। ...और पढ़ें
12:55 (IST) 12 Oct 2025

LIVE: सोहम शाह ने बताई 'तुंबाड' बनाने की वजह

साल 2018 में रिलीज हुई 'तुंबाड' को 7 साल पूरे हो गए हैं और अब सोहम शाह ने इसे लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है 'तुंबाड' बनाने के पीछे का मकसद हमेशा बहुत साफ था, जिसने भी इस पर काम किया, उसने बहुत प्यार और जूनून के साथ किया। वही, ईमानदारी दर्शकों तक पहुंची। इसी वजह से तुंबाड को आज जो प्यार और जगह मिली है, वह हासिल हुई। हालांकि शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा सफल नहीं हुई, लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे देखा और अपनाया, खासकर इसकी फिर से रिलीज़ के बाद।”

12:55 (IST) 12 Oct 2025

'पद्मावत' के लिए दीपिका पादुकोण ने चार्ज की थी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस, यहां पढ़ें

दीपिका पादुकोण को 'पद्मावत' के लिए 13 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं बात उनके को-एक्टर्स की करें तो रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को लगभग 10-10 करोड़ रुपये दिए गए थे।   ...पूरी जानकारी
11:51 (IST) 12 Oct 2025

एआर रहमान ने 'जोधा अकबर' के लिए नहीं बनाया था 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' गाना, सिंगर बोले- दो साल बाद मुझे ऑस्कर...

सिंगर एआर रहमान ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्होंने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' सॉन्ग को मूल रूप से फिल्म 'जोधा अकबर' के लिए नहीं बनाया था। ...पूरी जानकारी
10:38 (IST) 12 Oct 2025

Kantara Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी की मूवी ने मचाया गदर, 'सैयारा' को पछाड़ 2025 की दूसरी कमाऊ फिल्म बनी 'कांतारा चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने कमाई के मामले में 'सैयारा' को मात दे दी है। ...और पढ़ें
09:24 (IST) 12 Oct 2025

Bigg Boss 19 Nominations: इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से नॉमिनेट हुए ये 4 कंटेस्टेंट्स, लिस्ट में नीलम का नाम फिर शामिल

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार गिरने वाली है, उनके नाम अब सामने आ गए हैं। ...पूरी जानकारी
08:26 (IST) 12 Oct 2025

YRKKH: 'सिंदूर-मेहंदी की कमी महसूस...', पति से अलग हो चुकीं लता सभरवाल ने करवाचौथ पर किया पोस्ट, हिना खान की 'मां' ने कही ये बात

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम लता ने अपने सोशल मीडिया पर करवा चौथ को लेकर एक पोस्ट किया है। ...अधिक जानकारी
07:38 (IST) 12 Oct 2025

LIVE: ऐश्वर्या बच्चन ने किया ससुर अमिताभ बच्चन को विश

अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें विश किया। इसके अलावा अभिनेता की बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भी एक पोस्ट करते हुए उन्हें सोशल मीडिया विश किया। एक्ट्रेस ने बिग बी और आराध्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पा-दादाजी, प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद सदैव बना रहे।"

07:08 (IST) 12 Oct 2025

LIVE: कुमार सानू ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट दरवाजा

कुमार सानू ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी आवाज, गायन शैली, तकनीक, हावभाव, तस्वीरें, हस्ताक्षर और छवि जैसी व्यक्तिगत पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। इससे उनके नाम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ लोग एआई के जरिए उनकी आवाज और चेहरे की नकल कर रहे हैं, जिन्हें अदालत द्वारा तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।