Entertainment News: पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने जेस्चर के लिए जानी जाती हैं। लोग उनकी क्यूटनेस और दयालुता को काफी पसंद करते हैं। फैंस के साथ वो अच्छे से पेश आती हैं। बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि वो गुस्से में नजर आती हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में टीम पर गुस्सा निकालती हैं। इसकी वजह थी कि वो बार-बार गाड़ी पूछती हैं कि कहां हैं? अब गाड़ी ना मिलने की वजह से वो भड़क जाती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस स्टेज परफॉर्मेंस वाली ड्रेस में ही नजर आती हैं।

इसके साथ ही गौहर खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें पति जैद की ओर से बर्थडे सरप्राइज मिलता है, देखकर वो खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वो 42 साल की हो चुकी हैं। पति जैद दरबार ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ के लिए दिल को छू लेने वाला खत लिखा, जिसे पढ़कर एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने पति पर प्यार लुटाया और गले लगाकर आई लव यू कहा। आपको बता दें कि गौहर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

Live Updates
18:48 (IST) 24 Aug 2025

द ग्रेट खली, दीपिका कक्कड़ से एस श्रीसंत तक, ये हैं Bigg Boss के इतिहास में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Highest Paid contestants: बिग बॉस के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, दीपिका कक्कड़, अली गोनी का नाम भी शामिल है। …अधिक जानकारी
18:27 (IST) 24 Aug 2025

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का 250 करोड़ का आलिशान बंगला ‘कृष्णा राज’ बनकर हुआ तैयार, कपल दिवाली तक नए घर में होगा शिफ्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया आशियाना ‘कृष्णा राज बंगला’ बनकर लगभग तैयार है, जिसमें कपल अपनी बेटी के साथ जल्द ही शिफ्ट हो सकता है। …और पढ़ें
17:20 (IST) 24 Aug 2025

शादी के 12 साल बाद पत्नी नेहा स्वामी से तलाक लेंगे अर्जुन बिजलानी? एक्टर ने खुद अफवाहों पर किया रिएक्ट, ‘बिग बॉस 19’ में जाने को लेकर कही ये बात

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं और अब उन्होंने उन अफवाहों पर रिएक्ट किया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि वह अपनी वाइफ से तलाक लेने वाले हैं। …यहां पढ़ें
17:15 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 House: संसद भवन की तरह बना है सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ का घर? जानें क्या कहती हैं तस्वीर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर की तमाम तस्वीरें सामने आ गई हैं और इस बार घर काफी अलग होने वाला है। इस बार संसद से प्रेरित थीम घरवालों की सरकार है और कोई कैप्टन नहीं बल्कि नेता है। …अधिक जानकारी
17:15 (IST) 24 Aug 2025

‘कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले कहां गए?’, निक्की हत्याकांड पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू का बयान, बोलीं- हमारी बेटियां…

निक्की हत्याकांड में खुशबू पाटनी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा और दहेज के लेन-देन पर बात की है। उनका कहना है कि समाज को जागने की जरूरत है। …यहां पढ़ें
15:24 (IST) 24 Aug 2025

Bhojpuri Song: पवन सिंह के भाई के भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, इस एक्ट्रेस संग हिलाया यूपी-बिहार

Bhojpuri New Song Up Bihar Ko Hilane Aa Gayi: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के छोटे भाई रितिक सिंह का भोजपुरी गाना ‘Up Bihar को हिलाने आ गई’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। देखिए वीडियो। …और पढ़ें
14:10 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: कौन हैं वो भोजपुरी हसीना? जो ‘बिग बॉस 19’ में बिखेरेंगी जलवा

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज होने जा रहा है। आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर इसका ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। इसमें एक और कंटेस्टेंट के नाम पर मुंहर लग गई है। चलिए बताते हैं उनके बारे में।

12:11 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: Bigg Boss 19 के घर में नहीं है जेल

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड प्रीमियर का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। कुछ ही घंटों में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9.30 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे देख सकेंगे। ऐसे में शो के घर के डिजाइनर ओमंग कुमार ने बताया कि आया कि आखिर इस बार घर में जेल क्यों नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर।

11:02 (IST) 24 Aug 2025

KBC17: ‘शोले’ का वो लालटेन वाला सीन, जिसे शूट होने में लग गए 3 साल, अमिताभ बच्चन ने बताया दिलचस्प किस्सा

Kaun Banega Crorepati 17 Amitabh Bachchan Sholey: अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 17 होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है। …और पढ़ें
09:03 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: ‘वॉर 2’ ने दूसरे शनिवार को की बंपर कमाई

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन अच्छा खासा बिजनेस किया है, जो कि वीकडेज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ की कमाई की थी। जबकि इसने पहले दिन 52 करोड़, दूसरे दिन 57.85 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवे दिन 8.75 करोड़, छठे दिन 9 करोड़, सातवे दिन 5.75 करोड़ और आठवें दिन 5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 204.25 करोड़ रहा। इसके बाद दूसरे वीकेंड की शुरुआत में शुक्रवार को फिल्म में 4 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की 10 दिनों की कमाई की बात की जाए तो ये 214.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अब सबकी निगाह रविवार पर टिकी हुई है।

09:02 (IST) 24 Aug 2025

Bollywood News LIVE: रजनीकांत की ‘कुली’ की 10वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने दूसरे शनिवार यानी कि 10वें दिन 10 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 245.50 करोड़ तक पहुंच गई है। शनिवार की कमाई को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म रविवार को भी अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है। अगर फिल्म की बाकी दिनों की कमाई की बात की जाए तो पहले दिन 65 करोड़, दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवे दिन 12 करोड़, छठे दिन 9.5 करोड़, सातवे दिन 7.5 करोड़, आठवें दिन 6.15 करोड़, जिसके बाद इसकी पहले हफ्ते की कमाई 229.65 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में शुक्रवार यानी कि 9वें दिन 5.85 करोड़ की कमाई की।

09:01 (IST) 24 Aug 2025

BOX Office Report: 10वें दिन रजनीकांत की ‘कुली’ ने पलटा गेम, की ताबड़तोड़ कमाई, ‘वॉर 2’ ने भी दिखाया दम

BOX Office Collection Report: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ में बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में दूसरे शनिवार को दोनों फिल्म की कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है। …अधिक जानकारी
08:32 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: बंगला साहिब पहुंची ‘परम सुंदरी’ की स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसे सिनेमाघरों में 29 अगस्त, 2025 को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी बीच वो दिल्ली के बंगला साहिब में फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना के लिए पहुंचे। उनका वीडियो भी सामने आया है।

07:21 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: प्रेग्नेंट गौहर खान को मिला पति से बर्थडे सरप्राइज तो लुटाया प्यार

गौहर खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें पति जैद की ओर से बर्थडे सरप्राइज मिलता है, देखकर वो खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वो 42 साल की हो चुकी हैं। पति जैद दरबार ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ के लिए दिल को छू लेने वाला खत लिखा, जिसे पढ़कर एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने पति पर प्यार लुटाया और गले लगाकर आई लव यू कहा। आपको बता दें कि गौहर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

07:20 (IST) 24 Aug 2025

LIVE: इवेंट में टीम पर भड़कीं शहनाज गिल

पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने जेस्चर के लिए जानी जाती हैं। लोग उनकी क्यूटनेस और दयालुता को काफी पसंद करते हैं। फैंस के साथ वो अच्छे से पेश आती हैं। बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि वो गुस्से में नजर आती हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में टीम पर गुस्सा निकालती हैं। इसकी वजह थी कि वो बार-बार गाड़ी पूछती हैं कि कहां हैं? अब गाड़ी ना मिलने की वजह से वो भड़क जाती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस स्टेज परफॉर्मेंस वाली ड्रेस में ही नजर आती हैं।