Entertainment News Updates: बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने आखिरकार शो का लोगो जारी कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये रियलिटी शो कई रंगों से भरा है और ऐसा ही शो के लोगो में भी नजर आ रहा है। शो का नया लोगो काफी कलरफुल है और इसमें कई सारे आकार बने हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वहां अपनी लाइफ से जुड़ी पर्सनल-प्रोफेशनल चीजें कई बार फैंस के साथ भी शेयर करते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक और नई मूवी ‘सरज़मीं’ आज रिलीज हो रही है, जिसकी स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई में किया गया।

इस स्क्रीनिंग में इब्राहिम अपनी बहन सारा अली खान के साथ पोज देते हुए नजर आए। बता दें कि उनकी फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। वहीं, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इस एक वीक में ही इस मूवी ने कई अन्य फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इसका कुल बिजनेस कितना हुआ। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर पढ़ें यहां।

Live Updates
20:28 (IST) 25 Jul 2025

'मुझे तुम्हारी इनकम जाननी है', राधिका मदान के मुंबई वाले घर को देख हैरान हुईं फराह खान, आप भी देखें बगीचे वाला उनका आलीशान बंगला

राधिका ने फराह को बताया कि ये घर उन्होंने अपने हिसाब से बनवाया है। "ये मैंने बनाया है। मैं दिल्ली से हूं और मुझे कोठी में रहने की आदत है, तो यहां भी मैंने एक बनवा ली।" ...और पढ़ें
19:18 (IST) 25 Jul 2025

नेचुरल नहीं करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की डेथ? संजय कपूर की मां ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे के बिजनेस को लेकर भी किए दावे

रानी कपूर ने दावा किया है कि उन पर बिना किसी स्पष्टीकरण के दस्तावेजों पर साइन करने के लिए दबाव डाला गया और तब से उन्हें खातों और जरूरी दस्तावेजों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। ...यहां पढ़ें
17:54 (IST) 25 Jul 2025

'दुनिया के लिए सेक्स को नॉर्मल बनाना चाहती थी', ULLU एप के साथ बंद हुए ALTT के बारे में बोली थीं एकता कपूर- मैं इसकी मालिक हूं लेकिन...

एकता ने बताया कि जब वो ALTT (पूर्व में ALTBalaji) चला रही थीं, तो वो हर दिन एक नए इंसान को नाराज कर रही थीं। उन्होंने याद किया कि एक समय उनके घर के बाहर मोर्चा लगा हुआ था और लोग घर पर चीजें फेंक रहे थे। ...पूरी जानकारी
17:17 (IST) 25 Jul 2025
LIVE: बिग बॉस 19 का नया लोगो है हटके

बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने आखिरकार शो का लोगो जारी कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये रियलिटी शो कई रंगों से भरा है।

15:14 (IST) 25 Jul 2025
LIVE: तारा ने बॉयफ्रेंड वीर पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्टेज पर रैंप वॉक करते हुए अपने बॉयफ्रेंड वीर को फ्लाइंग किस दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें

14:58 (IST) 25 Jul 2025

बेटे की शादी टूटने पर किशोर कुमार को आया था हार्ट अटैक, पहले से शादीशुदा निकली थी लड़की तो नहीं कर पाए बर्दाश्त

किशोर कुमार का 1987 में 58 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनके बेटे अमित कुमार ने बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। ...अधिक जानकारी
14:48 (IST) 25 Jul 2025

YRKKH Upcoming Twist: 'मायरा' की सच्चाई जानते ही अरमान के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ेगी अभीरा, मां के सामने ये शर्त रखेगी 'पूकी'

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। ...अधिक जानकारी
14:05 (IST) 25 Jul 2025

'बोल बम बोले देवघर' सावन में छाया दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना, दिखी कांवर की पॉवर

भोजपुरी सुपरस्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का सावन स्पेशल सॉन्ग 'बोलबम बोले देवघर' यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। ...और पढ़ें
14:01 (IST) 25 Jul 2025

बंद हुआ ULLU App, अश्लीलता फैलाने वाले 25 ऐप को सरकार ने किया बैन, लिस्ट में ये बड़े नाम भी शामिल

भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले उल्लू ऐप समेत 25 प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है। ...पूरी जानकारी
12:46 (IST) 25 Jul 2025

‘पिया ड्राइवर हो…’ सावन में फिर छाया खेसारी लाल यादव का गाना, मिले 32 मिलियन व्यूज़

खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल भोजपुरी गाना 'पिया ड्राइवर हो' यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। ...अधिक जानकारी
12:39 (IST) 25 Jul 2025

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं स्मृति ईरानी? जानें हितेन तेजवानी से अमर उपाध्याय तक बाकी स्टार्स को मिल रही है कितनी फीस

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के साथ एक बार फिर स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस शो के लिए किस स्टार ने कितनी फीस ली है। ...पूरी जानकारी
10:59 (IST) 25 Jul 2025

War 2 Trailer: इंसान नहीं हथियार बने जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन कैसे करेंगे मुकाबला? ट्रेलर में दिखा कियारा का एक्शन अवतार

War 2 Movie Trailer, Film Release Date, Cast: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसे देख लोग काफी खुश हो गए हैं। ...यहां पढ़ें
10:01 (IST) 25 Jul 2025
LIVE: 200 करोड़ के करीब 'सैयारा'

अहान पांडे स्टारर फिल्म 'सैयारा' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इस एक वीक में फिल्म ने 170 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 7वें दिन 18.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इस कुल कलेक्शन 172.50 करोड़ का हो गया है। ऐसे में अब यह मूवी 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

09:46 (IST) 25 Jul 2025

'केमिस्ट्री तो थी...', सुनील दर्शन ने बताया क्यों हुआ था करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का ब्रेकअप, संजय कपूर से शादी को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के ब्रेकअप को लेकर बात की है। ...अधिक जानकारी
09:42 (IST) 25 Jul 2025

Sarzameen Review: मां ही नहीं देश के बेटे के विश्वासघात की कहानी है 'सरज़मीन', झकझोर कर रख देगी फिल्म

Sarzameen Movie Review: काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की फिल्म 'सरज़मीन' रिलीज हो चुकी है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। ...और पढ़ें
08:14 (IST) 25 Jul 2025

Hari Hara Veera Mallu Collection: पवन कल्याण-बॉबी देओल की फिल्म ने तोड़ा 'सैयारा' और 'छावा' का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Hari Hara Veera Mallu Collection: पवन कल्याण और बॉबी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने अपने ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छा बिजनेस किया है। ...पूरी जानकारी
07:33 (IST) 25 Jul 2025
LIVE: 'सरज़मीं' की स्क्रीनिंग में बहन संग नजर आए इब्राहिम

ओटीटी पर आज 25 जुलाई को इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज स्टारर फिल्म 'सरज़मीं' आ रही है। ऐसे में बीते दिन इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें इब्राहिम अली खान अपनी बहन सारा अली खान के साथ पोज देते हुए नजर आए। दोनों की बॉन्डिंग ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

07:04 (IST) 25 Jul 2025
LIVE: अर्जुन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अपने पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि जिंदगी में मौजूद लोगों के बारे में आपका दिल क्या कहता है, वह जरूर सुने।