आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल के लिए एक भावपूर्ण संदेश साझा किया और आईपीएल सीजन के दौरान उनके धैर्य की सराहना की। इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की हैं।

पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थी कि अरबाज खान पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ शूरा खान को कई बार अलग-अलग जगहों पर बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। अब दोनों का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह पैप्स को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और पैपराजी ने उन्हें बधाई भी दी है। इसके अलावा यह बताया जा रहा है कि जयदीप अहलावत ने भी अब मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया है।

एक्टर ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में लगभग 10 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा आधिकारिक तौर पर मई 2025 में रजिस्टर किया गया था। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पढ़ें यहां।

Live Updates
20:45 (IST) 5 Jun 2025

‘इतने बड़े-बड़े लड़कों की मां का रोल…’, Baghban फिल्म नहीं करना चाहती थीं हेमा मालिनी, ऐसे हुई थीं राजी

हेमा मालिनी से पहले इस फिल्म के लिए तब्बू को अप्रोच किया गया था। लेकिन वो उस वक्त महज 36 साल की थीं और इतने बड़े-बड़े लड़कों की मां का रोल करना उनके लिए बड़ी बात थी। …यहां पढ़ें
18:59 (IST) 5 Jun 2025
LIVE; आरजे महवश ने आईपीएल हार के बाद युजवेंद्र चहल के लिए लिखा इमोशनल नोट

आरजे महवश ने आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पंजाब किंग्स की हार के बाद कथित बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल के लिए एक खास पोस्ट लिखी है। महवश ने अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि चहल ने तीन फ्रैक्चर के साथ पूरा सीजन खेला, उन्होंने उनकी ‘योद्धा भावना’ की सराहना की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

18:00 (IST) 5 Jun 2025

13 साल की उम्र में पापा को खोया, महीनों बिस्तर पर पड़ी थीं मां, डॉन के खिलाफ दी थी गवाही, आज IPL की बॉस लेडी हैं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा आज आईपीएल की ओनर हैं, टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं मगर निजी जिंदगी में प्रीति ने कई दुख झेले हैं। …पूरी जानकारी
17:30 (IST) 5 Jun 2025

230 किलो के हो गए थे अदनान सामी, डॉक्टर ने बताया 6 महीने में जा सकती है जान तो बेकरी में जाकर खा डाली थीं आधी से ज्यादा चीजें

अदनान सामी ने बताया कि उनके पिता ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो अपने बच्चे को दफनाना नहीं चाहते। उनकी बात सुनकर अदनान सामी ने अपनी हेल्थ का ध्यान रखने का वादा किया और अपने वजन पर काम किया। …अधिक जानकारी
17:30 (IST) 5 Jun 2025

‘दीपिका पादुकोण मेरी गर्लफ्रेंड थी, 2 साल में बाद मैंने तोड़ा था रिश्ता’ मुजाम्मिल इब्राहिम ने बताया: हम रिक्शा पर जाते थे डेट

मुज़म्मिल इब्राहिम, राखी सावंत के साथ परदेसिया गाने में नजर आ चुके हैं और हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि वो दीपिका पादुकोण के साथ 2 साल तक रिलेशन में थे। …यहां पढ़ें
15:39 (IST) 5 Jun 2025

‘विराट-अनुष्का तो नाम भी नहीं लेते’, भाई-भाभी को लेकर उठे सवाल तो एक्ट्रेस की ननद ने दिया करारा जवाब

विराट कोहली 18 सालों से RCB के साथ जुड़े हुए हैं और पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए हैं। …अधिक जानकारी
15:23 (IST) 5 Jun 2025

बजरंग दल की धमकी के बाद मुनव्वर फारूकी को किया गया एक इवेंट से बाहर, सीएम देवेंद्र फडवीस भी हुए थे शामिल, जानें क्या है पूरा मामला

मुनव्वर फारूकी को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें एक इवेंट से बाहर कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है। …यहां पढ़ें
14:44 (IST) 5 Jun 2025
LIVE: जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा

रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने क्या कहा है ये पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14:28 (IST) 5 Jun 2025

राम मंदिर में दूसरी बार हुई प्राण-प्रतिष्ठा तो नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर कसा तंज, बोलीं- लोकसभा चुनावों से पहले…

अयोध्या नगरी में एक बार फिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इसे लेकर नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर तंज कसा है। …और पढ़ें
14:28 (IST) 5 Jun 2025
LIVE: बेंगलुरु हादसे से टूटा अनुष्का शर्मा का दिल

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे के बाद अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस बारे में क्या कहा है ये खबर यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ें

11:39 (IST) 5 Jun 2025

‘अमिताभ की फिल्मों का रीमेक बनाते’, साउथ इंडस्ट्री को लेकर ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा, कहा- रजनीकांत…

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में कहा है कि साउथ इंडस्ट्री सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्मों का रीमेक बनाकर फेमस हुए हैं। …पूरी जानकारी
10:57 (IST) 5 Jun 2025
LIVE: सारा अली खान ने इन्हें बताया अपना पसंदीदा कपल

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में बनी हैं। ऐसे में इसके एक प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस से पूछा गया कि इंडस्ट्री का ऐसा कौनसा कपल है, जो शादीशुदा है, सफल है और उनका फेवरेट भी है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने अपने पिता सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम लिया।

10:29 (IST) 5 Jun 2025

‘वधु ने शालीनता से घूंघट ओढ़ लिया तो…’ खान सर की वाइफ के चेहरा ढकने को मालिनी अवस्थी ने किया सपोर्ट, बोलीं- लोगों को तकलीफ हो गई

फेमस टीचर खान सर ने शादी के बाद पटना में रिसेप्शन दिया। इस दौरान उनकी पत्नी घूंघट में नजर आईं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। इस पर अब मालिनी अवस्थी ने खान सर की वाइफ का सपोर्ट किया है। …यहां पढ़ें
09:19 (IST) 5 Jun 2025

‘हम एक कमरे में…’, राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे कबीर बेदी, एक्टर ने सुनाया किस्सा

अभिनेता कबीर बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनसे मुलाकात की थी। …यहां पढ़ें
08:36 (IST) 5 Jun 2025

Thug Life Review LIVE: ‘कल्‍ट क्‍लासिक थ्र‍िलर’ है कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, फिल्म देखने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू

कमल हासन स्टारर फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि इस मूवी को कैसे रिव्यू मिले हैं। …अधिक जानकारी
07:45 (IST) 5 Jun 2025
LIVE: जयदीप अहलावत ने खरीदा अपार्टमेंट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जयदीप अहलावत ने सपनों की नगरी मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी पत्नी संग मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में लगभग 10 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील आधिकारिक तौर पर मई 2025 में रजिस्टर हुई। यह प्रॉपर्टी एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘पूर्णा अपार्टमेंट’ में है। इसका कारपेट एरिया 1,950 वर्ग फीट और निर्मित क्षेत्रफल 217.47 वर्ग मीटर है।

07:22 (IST) 5 Jun 2025
LIVE: 57 की उम्र में पिता बनेंगे अरबाज खान

अभिनेता अरबाज खान को लेकर खबर आ रही है कि उनकी पत्नी शूरा खान मां बनने वाली हैं। कई बार उन्हें बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया। हालांकि, अभी तक अरबाज खान या फिर शूरा ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। इसी बीच अरबाज खान ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद अब यह अफवाह सच होती नजर आ रही है। दोनों बीती रात मुंबई में स्पॉट हुए, जहां उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान जब पैप्स ने एक्टर को बधाई दी तो उन्होंने भी शुक्रिया कहा।