\मृणाल ठाकुर की फिल्म Dacoit से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। जिसमें वो हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ कई तस्वीरें सामने हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपने बच्चों संग हाल ही में दिल्ली पहुंचीं। एक्ट्रेस का यह ट्रेवल उस समय हुआ है, जब उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन दर्शकों को उम्मीदें थी कि वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ जबरदस्त वापसी करेंगी, लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई कि ये शायद बंद हो गई है यानी यह मूवी अब रिलीज नहीं होगी। इस मूवी में अनुष्का ने क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया था। अब इस पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने रिएक्ट किया है और बताया है कि ये सुनकर उनका दिल टूट गया है। इसके अलावा अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। इन 13 दिनों में इस मूवी ने अभी तक कुल कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।

Live Updates
19:32 (IST) 31 Jul 2025

वहीदा रहमान और हेलेन के साथ डिनर डेट पर गईं आशा पारेख, एक फ्रेम में लीजेंडरी लेडीज को देख खुश हुए फैंस

आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन को अक्सर साथ समय बिताते देखा जाता है। 2024 में, तीनों ने श्रीनगर में छुट्टियां मनाईं थी और उनकी इस ट्रिप की झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। ...यहां पढ़ें
18:33 (IST) 31 Jul 2025

Bigg Boss 19 का पहला टीजर रिलीज, सलमान खान बने लीडर, क्या इस बार बदलेगा गेम का नियम?

Bigg Boss 19 Teaser: बिग बॉस के 19वें सीजन का टीजर जारी हो चुका है। ...पूरी जानकारी
18:24 (IST) 31 Jul 2025

'वो बंदर जैसा दिखता है', जब शाहरुख खान की मां के सामने उनके बेटे की शक्ल को लेकर को-एक्टर ने कह दी थी ये बात

उन्होंने बताया कि शाहरुख को कभी इस शो में नहीं होना चाहिए था, लेकिन उनकी मां से हुई बातचीत ने सब कुछ बदल दिया। ...यहां पढ़ें
17:49 (IST) 31 Jul 2025

‘10 दिनों में 10 किलो घटाया’ गौहर खान ने बेटे के जन्म के बाद सिर्फ 'सूप और सलाद’ खाकर घटाया वजन

गौहर खान ने खुलासा किया कि उन्होंने बेटे ज़ेहान के जन्म के छह महीने बाद सिर्फ़ सलाद और सूप वाला डाइट लिया और 10 दिनों में 10 किलो वजन घटाया। ...अधिक जानकारी
16:37 (IST) 31 Jul 2025

'जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो वो सच्ची बहू बनेंगी?' प्रेमानंद के बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर- 100 में से कितने कथावाचक पवित्र हैं बाबाजी?

प्रेमानंद महाराज ने आजकल के रिश्तों पर जो बयान दिया है अब उसने बहस छेड़ दी है, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अब उनपर सवाल उठाया है। ...यहां पढ़ें
16:16 (IST) 31 Jul 2025

'वॉर 2' में बिकिनी बॉडी पाने के लिए कियारा आडवाणी ने फॉलो की थी स्ट्रिक्ट डाइट, सत्तू ड्रिंक से मिली एनर्जी

'वॉर 2' में कियारा ने बिकिनी पहनी है और इसके लिए परफेक्ट बॉडी पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वर्कआउट के साथ-साथ उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो की, जिसमें सत्तू ड्रिंक भी शामिल है। ...यहां पढ़ें
15:54 (IST) 31 Jul 2025

'उसके लिए एक्स्ट्रा पे कर देंगे…', खुशी मुखर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर किया खुलासा, बोलीं- 'मैं ऑनस्क्रीन करूंगी' |Exclusive

khushi mukherjee On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (khushi mukherjee) ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है कि उन्हें कई बार ऐसे ऑफर आते रहे हैं लेकिन, ये सब खुद पर निर्भर करता है। उन्होंने एक किस्सा भी बताया। ...और पढ़ें
15:32 (IST) 31 Jul 2025

'वो बीमार पड़ गए थे', जब 'कर्ज' फिल्म के फ्लॉप होने पर बीमार पड़ गए थे ऋषि कपूर, राज कपूर ने कहा था- पागल हो गया

सुभाष घई ने हाल ही में इंटरव्यू में ऋषि कपूर को याद किया और बताया कि जब कर्ज फिल्म फ्लॉप हुई थी तो वो बीमार पड़ गए थे। ...और पढ़ें
15:00 (IST) 31 Jul 2025
LIVE: कौन हैं एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप?

एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्हें हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया गया है। चलिए जानते हैं कि कौन है असम की ये एक्ट्रेस। पूरी खबर यहां पढ़ें

14:13 (IST) 31 Jul 2025

TRP Report Week 29: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पछाड़ 'अनुपमा' ने फिर हासिल किया नंबर वन का ताज, इस नंबर पर खिसका 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

Trp Report Week 29: इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है और इस हफ्ते इसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। ...अधिक जानकारी
13:38 (IST) 31 Jul 2025

'बहुत बड़ा बेवड़ा था', प्रत्युषा बनर्जी की मौत के पीछे पिता को जिम्मेदार मानते हैं Ex बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह, बोले- 'गाली देते थे' | Exclusive

Rahul Raj Singh On Pratyusha Banerjee: 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने जनसत्ता.कॉम से बात की और उन्होंने कहा कि वो एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार उनके पिता को मानते हैं। वो उनके साथ गाली-गलौच करते थे। ...अधिक जानकारी
13:16 (IST) 31 Jul 2025

'घरवा के लक्ष्मी बहिना', अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का राखी स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग, लाखों लोगों ने देखा VIDEO

Raksha Bandhan 2025: अंकुश राजा और प्रियंका सिंह का राखी स्पेशल सॉन्ग 'घरवा के लक्ष्मी बहिना' यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ...यहां पढ़ें
12:25 (IST) 31 Jul 2025
LIVE: 'वॉर 2' का गाना 'आवन-जावन' हुआ रिलीज

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'वॉर 2' का गाना 'आवन-जावन' रिलीज हो गया है। इस गाने में ऋतिक और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

12:22 (IST) 31 Jul 2025
LIVE: बच्चों संग दिल्ली पहुंचीं करिश्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ कई तस्वीरें सामने हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपने बच्चों संग हाल ही में दिल्ली पहुंचीं। एक्ट्रेस का यह ट्रेवल उस समय हुआ है, जब उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

12:15 (IST) 31 Jul 2025

इस वीकेंड ओटीटी पर लगेंगे चार चांद, 'सितारे जमीन पर' से 'बकैती' तक जब रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

ओटीटी पर इस हफ्ते कई सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं, जिसमें अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से लेकर आमिर की 'सितारे जमीन पर' तक शामिल है। ...यहां पढ़ें
10:46 (IST) 31 Jul 2025

'उसे मजे करने दो…', हैरेसमेंट के आरोपों पर विजय सेतुपति ने दिया जवाब, कहा- 'कोई फर्क नहीं पड़ता'

साउथ एक्टर विजय सेतुपति पर एक एक्स यूजर ने कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट जैसे गंभीरा आरोप लगाए थे, जिस पर अब अभिनेता ने अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि पहले भी ऐसी चीजें होती रही हैं। इसलिए उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ...और पढ़ें
10:31 (IST) 31 Jul 2025

'प्रेमानंद महाराज के खिलाफ नहीं दिया कोई बयान' दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, जानें क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने एक स्टेटमेंट शेयर कर कहा है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। ...यहां पढ़ें
10:03 (IST) 31 Jul 2025

Saiyaara BOX Office Collection Day 13: फिर लड़खड़ाई 'सैयारा' की रफ्तार, 13वें दिन की अब तक की सबसे कम कमाई

Saiyaara BOX Office Collection Day 13: अहान पांडेय और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन, फिल्म ने 13वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की थी। जानिए फिल्म ने कितनी कमाई की है। ...और पढ़ें
09:21 (IST) 31 Jul 2025

राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने बताया पत्नी के सपने में आई थीं मां स्मिता, शादी में आए 42 मेहमानों को महसूस हुई दिवंगत एक्ट्रेस की मौजूदगी

राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उनकी मां दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल उनके वाइफ के सपने में आई थीं। ...अधिक जानकारी
08:24 (IST) 31 Jul 2025

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने 'इंडिया टूर' का किया ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे शो

'इंडियाज गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी के बाद अब स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने कमबैक का ऐलान कर दिया है। ...और पढ़ें
07:48 (IST) 31 Jul 2025
LIVE: 13वें दिन 'सैयारा' ने कमाए इतने करोड़

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और इन 13 दिनों में इस मूवी ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को लगभग 7 करोड़ का बिजनेस किया और अब इसका कुल कलेक्शन 273.50 करोड़ हो सकता है। ऐसे में अब यह मूवी जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

07:18 (IST) 31 Jul 2025
LIVE: बंद हुई अनुष्का की 'चकदा एक्सप्रेस'?

फैंस अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हाल ही में इसे लेकर खबर आई कि शायद यह मूवी बंद हो गई है। अब इस पर रेणुका ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता, लेकिन मैं काफी हैरान हूं। मेरा दिल टूट गया। दरअसल, जब कोई फिल्म बनती है, तो उसमें सबकी बहुत मेहनत लगती है। अनुष्का ने खुद पर कितना काम किया था। मैंने भी जितने सीन किए, वो काफी पावरफुल थे। खासकर जो महिलाएं स्पोर्ट्स में हैं उनके लिए।’