Entertainment News: साउथ सिनेमा तमिल से खबर सामने आ रही है कि जाने-माने अभिनेता मदन बॉब का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने तमिल के साथ ही हिंदी में भी काम किया है। एक्टर होने के साथ-साथ वो एक संगीतकार भी थे।

बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अब वो अपने किसी गाने को लेकर हेडलाइन्स में नहीं हैं। बल्कि वो मुंबई वाले लग्जरी अपार्टमेंट को बेचने की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्मीज्ञान के अनुसार, आशा भोसले ने अपना मुंबई वाला लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है, जिसकी किमत को लेकर बताया जा रहा है कि ये डील 26.15 करोड़ में फाइनल हुई है। ये 3,401 स्क्वायर फीट था, जो कि पुणे के पंचशील नॉर्थ में था। इसे उन्होंने 2016 में 6.15 करोड़ में खरीदा था।

इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के हाउस हेल्पर को लेकर खबर सामने आ रही है कि उसकी बेटी और सहेली दोनों ही लापता हो गई हैं। अंकिता ने दोनों लड़कियों की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। लेकिन, अभी तक उनका कोई पता नहीं है। हाउस हेल्पर की बेटी सलोनी और उसकी सहेली नेहा 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था।

Live Updates
20:22 (IST) 3 Aug 2025

'100 में से 4 लड़कियां पवित्र...', प्रेमानंद महाराज के सपोर्ट आईं अंकिता लोखंडे और राजीव अदातिया, कहा- गलत नहीं बोला...

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और राजीव अदातिया ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया है। ...यहां पढ़ें
19:43 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: माही विज ने बेटी तारा के लिए लिखा इमोशनल नोट

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और अपनी बेटी के लिए इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कई फोटो-वीडियो भी शेयर कीं। पूरी खबर यहां पढ़ें

19:02 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: थूक लगाकर पिंपल ठीक करती हैं तमन्ना भाटिया

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वह पिंपल कैसे ठीक करती हैं। एक्ट्रेस ने जो हैक बताया है उसे सुनकर अब लोग काफी हैरान रह गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

18:25 (IST) 3 Aug 2025

2 घंटे 20 मिनट की इस साउथ थ्रिलर फिल्म का क्लाइमेक्स है बेहद फाडू, आखिरी मिनट तक स्क्रीन से चिपके रहने को कर देगी मजबूर

Thriller Movie OTT: इसी साल साउथ की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसके क्लाइमेक्स ने हर किसी को हिला कर रख दिया। चलिए जानते हैं कि ये मूवी ओटीटी पर कहां मौजूद है। ...पूरी जानकारी
17:10 (IST) 3 Aug 2025

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में होंगे 15 कंटेस्टेंट्स, TMKOC फेम जेनिफर मिस्त्री को ऑफर हुआ शो?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें यह रियलिटी शो ऑफर हुआ या नहीं हुआ। ...यहां पढ़ें
15:59 (IST) 3 Aug 2025

जिस फिल्म 'सरज़मीं' में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम बने आतंकवादी, उसी के डायरेक्टर ने गिनाई अब कमियां

इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म 'सरज़मीं' बीते महीने 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। अब इसके डायरेक्टर ने माना है कि इस मूवी में कई लूपहोल्स थे। ...और पढ़ें
14:39 (IST) 3 Aug 2025

भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति राव संग रोमांस करेंगे मनु कृष्णा, अपकमिंग फिल्म 'ढीठ' में दिखेगी नई केमिस्ट्री | Bhojpuri Adda

Bhojpuri Film Deeth: खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स संग काम कर चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति राव की नई फिल्म चर्चा में है। इसमें एक्टर मनु कृष्णा उनके साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखेंगे। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। ...और पढ़ें
13:59 (IST) 3 Aug 2025

'जल्द गुड न्यूज देंगे', परिणीति चोपड़ा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में राघव चड्ढा ने दिया हिंट, मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस?

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने, जहां उन्होंने फैंस के साथ काफी चीजें शेयर की। ...और पढ़ें
13:30 (IST) 3 Aug 2025

उम्र, हाइट समेत वो 5 सवाल, जो परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से पहली मुलाकात के बाद गूगल पर किया था सर्च

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में शिरकत की और इस दौरान राघव संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। ...अधिक जानकारी
13:15 (IST) 3 Aug 2025

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच, पहलगाम हमले की याद दिलाते हुए सरकार पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप में आमने-सामने होंगी। अब इसे लेकर नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें
11:49 (IST) 3 Aug 2025

Rakhi 2025: 'आज राखी हS', यूट्यूब पर देखें अंकुश राजा का रक्षाबंधन भोजपुरी सॉन्ग, बहन के आंसू पोंछने का लिया वचन

Ankush Raja Bhojpuri Rakhi Geet Aaj Rakhee Ha: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा (Ankush Raja) का भावुक कर देने वाली राखी स्पेशल भोजपुरी गीत 'आज राखी हS' रिलीज कर दिया गया है। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। यहां देखें अंकुश राजा का रक्षाबंधन स्पेशल भोजपुरी गीत... ...यहां पढ़ें
10:20 (IST) 3 Aug 2025

फ्रेंडशिप डे 2025; 'जाने नहीं देंगे तुझे' से 'तेरे जैसा यार कहां' तक, ये हैं दोस्तों को डेडिकेट 10 बॉलीवुड सॉन्ग्स

Friendship day Special 2025 Hindi Songs: आज 3 अगस्त 2025 फ्रेंडशिप डे के मौके को खास बनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड के इन 10 गानों के साथ आप अपने दोस्त को सरप्राइज दे सकते हैं। ये प्ले लिस्ट आपके दिन को खास बना सकती है। देखिए लिस्ट... ...अधिक जानकारी
09:44 (IST) 3 Aug 2025

Friendship Day 2025: बॉलीवुड की वो फिल्में जो बनीं दोस्ती की मिसाल, कुछ के डायलॉग भी फ्रेंडशिप के लिए हुए मशहूर

Friendship Day 2025 Bollywood movies: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं जो दोस्ती पर आधारित हैं। इनमें नई फिल्मों से पुरानी फिल्में तक शामिल हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर इन फिल्मों को अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं। ...अधिक जानकारी
09:00 (IST) 3 Aug 2025

Friendship Day 2025: अंकुश राजा का फ्रेंडशिप डे स्पेशल वायरल भोजपुरी सॉन्ग, 'भाई' पर जान छिड़कते दिखे

Friendship Day 2025 Ankush Raja Bhojpuri Song: फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अंकुश राजा का भोजपुरी फ्रेंडशिप डे स्पेशल गाना वायरल हो रहा है, जिसके बोल 'भाई' है। ...और पढ़ें
08:23 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: 'सैयारा' से कम रही 'धड़क 2' की कमाई

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' की कमाई पर नजर डाली जाए तो इसका कलेक्शन खास नहीं रहा। ये अपने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 'सैयारा' से भी पीछे रही। जबकि अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' उनकी पहली फिल्म थी। वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी पहले कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और स्टारडम का स्वाद भी चख चुके हैं। सैकनिल्क के अनुसार, उनकी फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ तो दूसरे दिन 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की दोनों दिनों की कुल कमाई 7.25 करोड़ तक पहुंच गई है।

08:23 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: 'सन ऑफ सरदार 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' की कमाई की बात की जाए तो इनकी शुरुआत सिंगल डिजिट के साथ ही हुई है। अजय देवगन के स्टारडम के आगे ये आंकड़े कुछ भी नहीं है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि फिल्म ने फर्स्ट डे पर भी 7.25 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था। इसकी दो दिनों की कमाई 14.75 करोड़ तक पहुंच गई है।

08:22 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: 15वें दिन 'सैयारा' ने की इतनी कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, 'सैयारा' रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और अब तक ये सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है। वहीं, हालिया रिलीज 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की कमाई इसके शुरुआती यानी कि पहले हफ्ते में ही सिंगल डिजिट में है, जो कि इसके मुकाबले काफी कम है। हालांकि, 15वें दिन 'सैयारा' की कमाई 'सन ऑफ सरदार 2' से कम 4.5 करोड़ रही लेकिन, 'धड़क 2' से तो ज्यादा रही है।

08:14 (IST) 3 Aug 2025

BOX Office Report: ना 'सैयारा' ना 'धड़क 2', शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 'सन ऑफ सरदार 2' ने मारी बाजी, जानिए कलेक्शन

BOX Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दर्शकों के पास तीन फिल्में 'सैयारा', 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' हैं। शनिवार को तीनों फिल्मों में धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिली और इन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया तो चलिए बताते हैं कौन आगे और कौन पीछे है। ...अधिक जानकारी
07:27 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: अंकिता लोखंडे के हाउस हेल्पर की बेटी और सहेली लापता

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के हाउस हेल्पर को लेकर खबर सामने आ रही है कि उसकी बेटी और सहेली दोनों ही लापता हो गई हैं। अंकिता ने दोनों लड़कियों की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। लेकिन, अभी तक उनका कोई पता नहीं है। हाउस हेल्पर की बेटी सलोनी और उसकी सहेली नेहा 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था।

07:26 (IST) 3 Aug 2025
LIVE: आशा भोसले ने बेचा मुंबई वाला लग्जरी अपार्टमेंट

बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अब वो अपने किसी गाने को लेकर हेडलाइन्स में नहीं हैं। बल्कि वो मुंबई वाले लग्जरी अपार्टमेंट को बेचने की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्मीज्ञान के अनुसार, आशा भोसले ने अपना मुंबई वाला लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है, जिसकी किमत को लेकर बताया जा रहा है कि ये डील 26.15 करोड़ में फाइनल हुई है। ये 3,401 स्क्वायर फीट था, जो कि पुणे के पंचशील नॉर्थ में था। इसे उन्होंने 2016 में 6.15 करोड़ में खरीदा था।