Trending Entertainment News Updates: आज महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपना वोट दिया है। इसमें अक्षय कुमार, पूजा भट्ट, नेहा धूपिया, जान्हवी कपूर और साहो अली खान जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में अब फिल्म ‘देवरा’ से पहला गाना ‘फियर’ जारी कर दिया गया है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। गाने के वीडियो ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वहीं, कान्स 2024 में कियारा आडवाणी अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। इसी बीच एक्ट्रेस ने रिचर्ड गेयर से मुलाकात की है। जी हां, ये वही रिचर्ड गेयर हैं जिसने शिल्पा शेट्टी को सरेआम Kiss कर लिया था। अब कियारा के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में मतदान करने के बाद रवाना हुए। अपनी कार में बैठते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए जया बच्चन के चेहरे पर मीडिया के प्रति गुस्सा दिखा।
मुजफ्फरनगर में डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट देने के बाद उन्होंने भी अपनी उंगली की स्याही लोगों को दिखाई।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है और वह तेजी से वायरल हो रहा है। वह उस वीडियो में प्रेम चोपड़ा के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
गौहर खान लोकसभा चुनाव के तहत अपना कीतमी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थीं, लेकिन जब वह बाहर आईं तो वह गुस्से से तमतमाई हुई थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा कि ‘बहुत ही कंफ्यूजिंग है और बहुत ही अव्यवस्थित है।’
शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर पत्नी और बच्चों के साथ वोट करने के लिए पहुंचे हैं। पोलिंग बूथ से एक्टर की फोटोज सामने आई हैं।
पोलिंग बूथ पर पहुंचकर बॉब देओल ने वोट किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है। एक्टर जल्द ही साउथ फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वोट करके पोलिंग बूथ से बाहर आते हैं और इसे फ्लॉन्ट करते हैं।
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वोट करने के बाद स्याही को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
वेब सीरीज ‘अनदेखी 3’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम कर दिया गया है। ऐसे में सीरीज के एक्टर वरुण भगत ने अपने करियर और स्ट्रगल को लेकर बात की है। पढ़िए पूरी खबर…
महाराष्ट्र में चल रहे मतदान में मनोज बाजपेयी ने भी हिस्सा लिया। वो पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे और अपना वोट किया है। वोट करने के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की है।
मुंबई से धर्मेंद्र का वीडियो सामने आया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए वो भी पहुंचे हैं। 87 साल के एक्टर ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में हो रहे मतदान में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट कास्ट किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी साथ ही लोगों से भी वोट करने की अपील की है।
गोविंदा ने पूलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट किया है। शिव सेना नेता ने लोगों से भी वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर आएं और वोट करें।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: "Please come out of your house and vote, " says actor and Shiv Sena leader Govinda after casting his vote#LokSabhaElections2024 https://t.co/tKOp9y5SbL pic.twitter.com/VKW8gEBzNe
— ANI (@ANI) May 20, 2024
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हो रहे मतदान में अब एक्टर राहुल बोस ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट किया है।
#WATCH | Actor Rahul Bose cast his vote at a polling booth in Mumbai, Maharashtra.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ksWgz1cIAc
— ANI (@ANI) May 20, 2024
महाराष्ट्र में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच अब पूजा भट्ट पिता महेश भट्ट के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं।
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं लेकिन एक समय ऐसा रहा था जब लोग उनके मोटापे और लुक्स का मजाक उड़ाते थे। उन्हें बदसूरत कहते थे। फिर उन्होंने अपने लुक्स बदले और आज एक स्टार बन गए। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। पढ़िए पूरी खबर…
कंगना रनौत इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में अब उन्होंने बॉलीवुड को फेक और झूठा बताया है। पढ़िए पूरी खबर…
अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। ऐसे में भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार उन्होंने मुंबई में आज वोट डाला है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटिंग की जा रही है।
#WATCH | Actor Akshay Kumar shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai.
— ANI (@ANI) May 20, 2024
He says, "…I want my India to be developed and strong. I voted keeping that in mind. India should vote for what they deem is right…I think voter… pic.twitter.com/mN9C9dlvRD
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में इस चुनाव में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें फरहान अख्तर और जोया अख्तर फैमिली के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।
Lok Sabha Elections: Siblings Farhan Akhtar, Zoya Akhtar among early voters in Mumbai
— ANI Digital (@ani_digital) May 20, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/mnXUZBnZaI#ZoyaAkhtar #FarhanAkhtar #LokSabhaElections #Mumbai pic.twitter.com/xhXd4Fid09
एक्ट्रेस श्रिया सरन का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस बेटी के साथ नजर आ रही हैं और वो खूब मस्ती कर रही हैं।
कान्स 2024 में कियारा आडवाणी अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। इसी बीच एक्ट्रेस ने रिचर्ड गेयर से मुलाकात की है। जी हां, ये वही रिचर्ड गेयर हैं जिसने शिल्पा शेट्टी को सरेआम Kiss कर लिया था। अब कियारा के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है।
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में अब फिल्म ‘देवरा’ से पहला गाना ‘फियर’ जारी कर दिया गया है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। गाने के वीडियो ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।