Trending Entertainment News Updates: आज महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपना वोट दिया है। इसमें अक्षय कुमार, पूजा भट्ट, नेहा धूपिया, जान्हवी कपूर और साहो अली खान जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में अब फिल्म ‘देवरा’ से पहला गाना ‘फियर’ जारी कर दिया गया है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। गाने के वीडियो ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वहीं, कान्स 2024 में कियारा आडवाणी अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। इसी बीच एक्ट्रेस ने रिचर्ड गेयर से मुलाकात की है। जी हां, ये वही रिचर्ड गेयर हैं जिसने शिल्पा शेट्टी को सरेआम Kiss कर लिया था। अब कियारा के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है।

Live Updates
20:06 (IST) 20 May 2024
बिग बी के साथ मतदान करने पहुंचीं जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में मतदान करने के बाद रवाना हुए। अपनी कार में बैठते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए जया बच्चन के चेहरे पर मीडिया के प्रति गुस्सा दिखा।

20:05 (IST) 20 May 2024
डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है।

20:04 (IST) 20 May 2024
अनुपम खेर ने किया मतदान

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट देने के बाद उन्होंने भी अपनी उंगली की स्याही लोगों को दिखाई।

20:02 (IST) 20 May 2024
रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है और वह तेजी से वायरल हो रहा है। वह उस वीडियो में प्रेम चोपड़ा के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

20:01 (IST) 20 May 2024
गौहर खान का पोलिंग बूथ की व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

गौहर खान लोकसभा चुनाव के तहत अपना कीतमी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थीं, लेकिन जब वह बाहर आईं तो वह गुस्से से तमतमाई हुई थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा कि 'बहुत ही कंफ्यूजिंग है और बहुत ही अव्यवस्थित है।'

16:08 (IST) 20 May 2024
फैमिली के साथ वोट करने पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर फोटोज सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर पत्नी और बच्चों के साथ वोट करने के लिए पहुंचे हैं। पोलिंग बूथ से एक्टर की फोटोज सामने आई हैं।

15:44 (IST) 20 May 2024
बॉबी देओल ने किया वोट

पोलिंग बूथ पर पहुंचकर बॉब देओल ने वोट किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है। एक्टर जल्द ही साउथ फिल्म 'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं।

15:43 (IST) 20 May 2024
रणबीर कपूर ने भी किया वोट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वोट करके पोलिंग बूथ से बाहर आते हैं और इसे फ्लॉन्ट करते हैं।

15:42 (IST) 20 May 2024
रेखा ने कास्ट किया वोट

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो वोट करने के बाद स्याही को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

15:13 (IST) 20 May 2024
बॉक्सिंग में भी एक्सपर्ट हैं ‘अनदेखी 3’ एक्टर वरुण भगत

वेब सीरीज 'अनदेखी 3' को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम कर दिया गया है। ऐसे में सीरीज के एक्टर वरुण भगत ने अपने करियर और स्ट्रगल को लेकर बात की है। पढ़िए पूरी खबर...

13:20 (IST) 20 May 2024
मनोज बाजपेयी ने पत्नी के साथ किया वोट

महाराष्ट्र में चल रहे मतदान में मनोज बाजपेयी ने भी हिस्सा लिया। वो पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे और अपना वोट किया है। वोट करने के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की है।

11:01 (IST) 20 May 2024
वोट करने पहुंचे धर्मेंद्र

मुंबई से धर्मेंद्र का वीडियो सामने आया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए वो भी पहुंचे हैं। 87 साल के एक्टर ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट किया है।

10:45 (IST) 20 May 2024
सोहा अली खान ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में हो रहे मतदान में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट कास्ट किया है।

10:44 (IST) 20 May 2024
नेहा धूपिया ने किया वोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी साथ ही लोगों से भी वोट करने की अपील की है।

10:38 (IST) 20 May 2024
गोविंदा ने किया वोट, बोले- 'घर से बाहर आएं और वोट करें'

गोविंदा ने पूलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट किया है। शिव सेना नेता ने लोगों से भी वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर आएं और वोट करें।

10:36 (IST) 20 May 2024
एक्टर राहुल ने किया वोट

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हो रहे मतदान में अब एक्टर राहुल बोस ने भी हिस्सा लिया है। उन्होंने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट किया है।

10:34 (IST) 20 May 2024
पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ किया वोट

महाराष्ट्र में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच अब पूजा भट्ट पिता महेश भट्ट के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं।

09:31 (IST) 20 May 2024
41 साल के हुए जूनियर एनटीआर

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं लेकिन एक समय ऐसा रहा था जब लोग उनके मोटापे और लुक्स का मजाक उड़ाते थे। उन्हें बदसूरत कहते थे। फिर उन्होंने अपने लुक्स बदले और आज एक स्टार बन गए। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। पढ़िए पूरी खबर...

08:46 (IST) 20 May 2024
कंगना रनौत ने बॉलीवुड को बताया 'फेक'

कंगना रनौत इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। वो बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में अब उन्होंने बॉलीवुड को फेक और झूठा बताया है। पढ़िए पूरी खबर...

08:11 (IST) 20 May 2024
अक्षय कुमार ने डाला वोट

अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। ऐसे में भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार उन्होंने मुंबई में आज वोट डाला है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज वोटिंग की जा रही है।

08:10 (IST) 20 May 2024
फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने डाला वोट

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में इस चुनाव में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें फरहान अख्तर और जोया अख्तर फैमिली के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।

07:58 (IST) 20 May 2024
बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं श्रेिया सरन

एक्ट्रेस श्रिया सरन का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस बेटी के साथ नजर आ रही हैं और वो खूब मस्ती कर रही हैं।

07:53 (IST) 20 May 2024
कान्स 2024 में रिचर्ड गेयर से मिलीं कियारा आडवाणी

कान्स 2024 में कियारा आडवाणी अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। इसी बीच एक्ट्रेस ने रिचर्ड गेयर से मुलाकात की है। जी हां, ये वही रिचर्ड गेयर हैं जिसने शिल्पा शेट्टी को सरेआम Kiss कर लिया था। अब कियारा के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है।

07:53 (IST) 20 May 2024
जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का पहला गाना आउट

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर पिछले काफी समय से फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे में अब फिल्म ‘देवरा’ से पहला गाना ‘फियर’ जारी कर दिया गया है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। गाने के वीडियो ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।