Entertainment News Updates: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ का बेहतरीन ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को रिलीज हुई और लोगों ने इसे पसंद भी किया। मगर बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा नहीं दिखाई दिया। फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं राम चरण की फिल्म इससे कई ज्यादा बिजनेस कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक भारत में फिल्म की ओपनिंग 51.25 करोड़ से हुई है। बिग बॉस 18 के फिनाले से 9 दिन पहले श्रुतिका शो से बाहर हो गई हैं। ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले कंगना रनौत अपने को-एक्टर अनुपम खेर की मां का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। मनोरंजन खबर की खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates
17:02 (IST) 11 Jan 2025
'देवा' का गाना भसड़ मचा हुआ रिलीज

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला गाना 'भसड़ मचा' आज यानी 11 जनवरी को रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि ये मूवी 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

17:00 (IST) 11 Jan 2025
वीकेंड का वार में नजर आएगी 'आजाद' की कास्ट

'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार एपिसोड में फिल्म 'आजाद' की कास्ट यानी राशा थडानी और अमन देवगन दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की मां अभिनेत्री रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं। शो से फोटो सामने आ गई हैं।

16:43 (IST) 11 Jan 2025
अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में मनाया पिता का जन्मदिन

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का बर्थडे परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अल्लू अरविंद के बर्थडे पर एक कस्टमाइज्ड केक आया, जिसके ऊपर लिखा हुआ था 'पुष्पा का बाप'।

15:33 (IST) 11 Jan 2025
हार्ट अटैक नहीं टीकू तलसानिया को आया ब्रेन स्ट्रोक

जाने-माने फिल्म और टीवा एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर पहले खबर आई थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्हें दिल का दौरा नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्होंने बताया कि टीकू एक फिल्म स्क्रीनिंग में गए थे जहां रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

14:14 (IST) 11 Jan 2025
अनन्या पांडे ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो गोल्डन टेंपल में माथा टेकते दिख रही हैं।

14:11 (IST) 11 Jan 2025
धनश्री के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद

युजवेंद्र चहल और धनश्री के अलग होने की खबर के बीच धनश्री पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने उनका समर्थन किया है।

12:51 (IST) 11 Jan 2025
टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा

जाने-माने फिल्म और टीवा एक्टर टीकू तलसानिया को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार उनके विश्वसनीय सूत्र ने अभिनेता की तबीयत को लेकर ये बड़ी जानकारी दी है।

12:38 (IST) 11 Jan 2025
Emergency की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी को बताया कमजोर महिला

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हो रही है और फिल्म में उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। मगर फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने इंदिरा गांधी को लेकर बयान दिया है, जिसकी फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने आलोचना की है। दरअसल कंगना ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें लगता था इंदिरा गांधी मजबूत महिला थीं, लेकिन वो कमजोर थीं। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

11:06 (IST) 11 Jan 2025
सलमान खान ने करणवीर के लिए खोला बिग बॉस से बाहर आने का दरवाजा

करणवीर मेहरा जो हमेशा कहते हैं कि वो चुम के लिए खेल रहे हैं और वो उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। सलमान खान उनकी इस बात के लिए अच्छे से क्लास लगाने वाले हैं। देखें वीडियो

10:28 (IST) 11 Jan 2025
एयर इंडिया फ्लाइट में टूटा उर्वशी ढोलकिया का लगेज

उर्वशी ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने डैमेज हुए लगेज को दिखा रही हैं। उन्होंने एयर इंडिया के साथ अपनी जर्नी को लेकर निराशा व्यक्त की है।

09:43 (IST) 11 Jan 2025
श्रुतिका के बाद बिग बॉस से बाहर हुईं चाहत पांडे

द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक चाहत पांडे भी बिग बॉस 18 से बाहर हो गई हैं।

09:42 (IST) 11 Jan 2025
महाकुंभ में शामिल होंगे ये सितारे

13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है, इस बार ये मेला और भी भव्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ होने वाला है। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई जाने माने सिंगर भी इसका हिस्सा होने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

09:03 (IST) 11 Jan 2025
ज्वेलरी ब्रैंड के लिए करण जौहर ने किया रैंप वॉक

तयानी ज्वेलरी ब्रैंड के लिए करण जौहर ने पहली बार रैंप वॉक किया। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और करण जौहर का कॉन्फिडेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

08:53 (IST) 11 Jan 2025
लवयापा का जारी हुआ ट्रेलर

ख़ुशी कपूर और जुनैद खान की लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने आज इसका पहला ट्रेलर जारी किया।

07:41 (IST) 11 Jan 2025
अनुपम खेर की मां से मिलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अनुपम खेर का भी अहम रोल है। फिल्म की रिलीज से पहले कंगना ने अनुपम खेर की मां से आशीर्वाद लिया। अनुपम खेर ने इसका वीडियो शेयर किया है।

07:39 (IST) 11 Jan 2025
Game Changer BO Collection day 1: पहले दिन दिखा राम चरण की फिल्म का जलवा

राम चरण का RRR के बाद Game Changer के साथ वापसी दमदार रही। उनकी फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ का बिजनेस किया है।

07:37 (IST) 11 Jan 2025
Fateh BO Collection: 'फतेह' ने नहीं की दमदार ओपनिंग

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' को 'गेम चेंजर' के साथ रिलीज होने का बड़ा नुकसान हुआ है। फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है।