नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पर मनोरंजन की खबरें पढ़ रहे हैं। पूरे 22 साल बाद Gadar-2 आने वाली है, जिसमें कई बदलाव किए गए हैं। अशरफ अली, जिनका किरदार अमरीश पूरी ने निभाया था, वह इस बार फिल्म में नहीं दिखेंगे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को जैसलमेर में शादी कर रहे हैं। फिल्म ‘पठान’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है, आठवें दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए Jansatta.com के साथ बने रहिए…
Entertainment News LIVE update 2 February
फिल्म 'पठान' ने आठ दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने भारत में कुल 336 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
#Pathaan shows no signs of fatigue… Collects a big, fat number on Day 8 [Wed], REMARKABLE… Will cross #Dangal in Weekend 2… Wed 55 cr, Thu 68 cr, Fri 38 cr, Sat 51.50 cr, Sun 58.50 cr, Mon 25.50 cr, Tue 22 cr, Wed 17.50 cr. Total: ₹ 336 cr. #Hindi. #India biz. pic.twitter.com/AFwmA6DgHq
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 2, 2023
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 6 फरवरी को है, जिसमें गिने-चुने लोग शामिल होंगे। खबर है कि शाहिद कपूर को इस शादी का न्योता मिल गया है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।
Rocky aur Rani ke parivaar ho rahe hai taiyyaar, aur dekhiye yeh anokhi kahani of pyaar!
— Dharma Productions (@DharmaMovies) February 2, 2023
Bringing back the magic, the love & larger-than-life entertainment – #RockyAurRaniKiPremKahani in cinemas, 28th July 2023!?#RRKPK pic.twitter.com/nC644FbIKe
फिल्म 'सेल्फी' का 'मैं खिलाड़ी' गाना 1 फरवरी को रिलीज हो चुका है। जिसमें इमरान हाशमी और अक्षय कुमार का मजेदार डांस देखने को मिला। अब इसी गाने पर एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ, अक्षय के साथ डांस करते नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
करण जौहर के जुड़वा बच्चों यश और रूही का 1 फरवरी को जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ पहुंची। शाहरुख खान का बेटा अब्राहम और रानी मुखर्जी, फराह खान भी अपने बच्चों के साथ नजर आईं।
#shahidkapoor with #mirakapoor during birthday party ?❤️ @viralbhayani77 pic.twitter.com/rXzsvG4ifU
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) February 1, 2023
'बाहुबली', 'आरआरआर' और 'केजीएफ' की तरह फिल्म Pathan का जादू साउथ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया है।
बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर खबर आ रही है कि दोनों की शादी की रस्में 5 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के बीच जैसलमेर में शादी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर-Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 6 फरवरी को 7 फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा, शादी में शामिल होंगे ये मेहमान
अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के निर्माताओं ने 'येलेलो येलो' गाने का म्यूजिकल वीडियो रिलीज किया है। इस गीत में समांथा रुथ प्रभु का लुक और धुन लोगों का दिल जीत रहे हैं।
अनंत अंबानी ने कुछ साल पहले 106 किलो वजन कम किया था, लेकिन वह वापस से पहले जैसे हो गए हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। साल 2017 में एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी उनके वजन की वजह बताई थी। उनके मुताबिक अनंत को अस्थमा की बीमारी है, जिसके कारण वह स्टेरॉयड लेने पड़ते हैं और इस वजह से उनका वजन बढ़ता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Anant Ambani: 108 किलो वजन घटाने के बाद दोबारा क्यों बढ़ गया अनंत अंबानी का वजन? नीता अंबानी ने बताई थी बड़ी वजह
पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर नई फिल्में और वेब सीरीज की अपडेट से जुड़ी खबरें यहां पढ़े…
