Entertainment News Highlights 8 Feb 2023: आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हो गई है। दोनों ही एक्टर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है। राखी सावंत की शिकायत के बाद उनके पति आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 7 फरवरी की देर शाम राखी सावंत पुलिस स्टेशन के बाहर बेहोश हो गईं। मनोरंजन जगत की आज की सारी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए देखें अपडेट्स।

Live Updates

Entertainment News Highlights 8 February

18:21 (IST) 8 Feb 2023
कियारा-सिद्धार्थ की शादी में ऐसा था जूही चावला का लुक

जूही चावला ने सूर्यगढ़ पैलेस से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। सिड और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए जूही पति संग जैसलमेर गई थीं। कियारा के पिता की दोस्त हैं जूही चावला।

17:33 (IST) 8 Feb 2023
'शहजादा' का गाना 'कैरेक्टर ढीला' कल होगा रिलीज, सामने आया टीजर

कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में सलमान खान के मशहूर गाने 'कैरेक्टर ढीला' के रीमेक वर्जन में नजर आएंगे। कल गाना रिलीज होगा, आज देखिए टीजर...

17:30 (IST) 8 Feb 2023
शाहरुख खान ने पठान को लेकर किया ट्वीट

शाहरुख खान ने फैंस को पठान को पसंद करने के लिए शुक्रिया बोला है।

16:51 (IST) 8 Feb 2023
Sid-Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली एयरपोर्ट पर आए नजर

शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली वाले घर पहुंचे हैं, खबरों के मुताबिक कल 9 फरवरी को दोनों दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:23 (IST) 8 Feb 2023
गिरफ्तारी के बाद आज अंधेरी पुलिस स्टेशन ले जाए गए आदिल दुर्रानी

राखी सावंत के पति को उनकी शिकायत के बाद 7 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें आज अंधेरी पुलिस स्टेशन ले जाया है।

यहां पढें पूरी खबर-Rakhi Sawant:पहले से शादीशुदा है राखी सावंत के पति आदिल, भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे

12:37 (IST) 8 Feb 2023
Sid-Kiara Wedding: राम चरण की वाइफ ने कियारा-सिद्धार्थ से मांगी माफी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल न हो पाने की वजह से राम चरण की पत्नी ने मांगी माफी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:52 (IST) 8 Feb 2023
कियारा आडवाणी के कलीरे में बनीं सिड के पेट की तस्वीर

कियारा के कलीरे में सिड के डॉग ऑस्कर की तस्वीर बनी हैं। ऑस्कर, सिड के को बेहद प्यारा था, और उसका पिछले साल निधन हो गया था। इसके अलावा कलीरे में कियारा-सिड के नाम के इनीशियल्स भी हैं।

09:40 (IST) 8 Feb 2023
एक बार फिर साथ में नजर आएंगे मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा और ईशा तलवार

एक्टर दिव्येंदु शर्मा और ईशा तलवार जिन्होंने साथ में 'मिर्जापुर' में दर्शकों का दिल जीता था। वह एक बार फिर 'द मैरीगोल्ड प्रोजेक्ट' नाम की सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'काशनी' है।

08:59 (IST) 8 Feb 2023
हंसिका मोटवानी की शादी का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, अब उनके फैंस जल्द ही उनकी शादी को फिल्म के रूप में देख पाएंगे।

08:55 (IST) 8 Feb 2023
बेटी की शादी के लिए स्मृति ईरानी ने बुक किया 500 साल पुराना किला

स्मृति ईरानी की बेटी शनेल अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला से शादी कर रही हैं। कियारा-सिद्धार्थ के बाद अब स्मृति की बेटी भी राजस्थान में शाही शादी करने जा रही है। जिसके फंक्शन 7 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और 9 फरवरी को शादी संपन्न होगी। वह नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में शादी करेंगी।

08:46 (IST) 8 Feb 2023
राखी पर टूटा दुखों का पहाड़, बात करते-करते हुईं बेहोश

राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वक्त राखी बुरे दौर से गुजर रही हैं। देर शाम मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत बेहोश हो गईं।

08:43 (IST) 8 Feb 2023
सिद्धार्थ ने शादी की फोटो शेयर कर लिखा प्यारा नोट

सिद्धार्थ-कियारा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

मनोरंजन जगत की सारी खबरें यहां पढ़ें...