Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास की ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज हुए 6 दिन का वक्त हो गया है। फिल्म के नेगेटिव रिव्यू मिलने के बाद इसके डायलॉग्स में भी बदलाव किए गए। तमाम विवादों के बाद भी प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम कर रखा है। मूवी ने महज 6 दिन में भारत में 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, बुधवार को फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 395 करोड़ पहुंच गया। वहीं, सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। इसका 20 दिनों का कुल कलेक्शन 75 करोड़ पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म चार हफ्ते में 80 करोड़ का कलेक्शन करेगी। इसे लाइफटाइम बिज बताया जा रहा है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
16:59 (IST) 22 Jun 2023
पुनीत स्टार ने दी एमसी स्टैन को बद्दुआ

बिग बॉस ओटीटी 2 से एक दिन में ही बाहर होने वाले सोशल मीडिया स्टार पुनीत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एमसी स्टैन को बद्दुआ दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

16:28 (IST) 22 Jun 2023
सनी देओल की 'घायल' को 33 साल

सनी देओल की 'घायल' की रिलीज को 33 साल हो गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। देखिए...

14:12 (IST) 22 Jun 2023
आकांक्षा पुरी को बिग बॉस ने बताया 'फेक'

आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट वीडियो जियो सिनेमा के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस को बिग बॉस फटकार लगा रहे हैं। वो उन्हें 'फेक' बता रहे हैं।

12:14 (IST) 22 Jun 2023
आइफिल टावर पर दिखाई जाएगी जान्हवी कपूर की 'बवाल'

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे आइफिल टावर पर प्रदर्शित किया जाएगा। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि ये पहली भरतीय फिल्म होगी, जिसे आईफिल टावर पर दिखाया जाएगा।

12:11 (IST) 22 Jun 2023
श्रीलंका ने बेहतरीन अंदाज में दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन साल हो गए। हाल ही में उनकी तीसरी डेथ एनीवर्सरी मनाई गई। इस मौके पर उनके फैंस इमोशनल दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच श्रीलंका ने बेहतरीन अंदाज में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है।

12:09 (IST) 22 Jun 2023
बेहतरीन सिंगर हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अंग्रेजी में गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनकी आवाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका टैलेंट काफी चर्चा में है।

11:20 (IST) 22 Jun 2023
KGF स्टार यश ने खरीदी 4 करोड़ की नई कार

KGF स्टार यश के घर नया सदस्य आया है। ये सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनकी नई कार है। एक्टर ने हाल ही में नई SUV कार खरीदी है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

10:47 (IST) 22 Jun 2023
‘आदिपुरुष’ ने 6 दिन में भारत में कमाए 250 करोड़

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विवादित डायलॉग्स को बदल दिए गए हैं। वहीं, फिल्म ने भी 6 दिन में इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसने 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

10:44 (IST) 22 Jun 2023
नरगिस फाखरी की वेब सीरीज से ओटीटी डेब्यू करेंगे धीरज धूपर

धीरज धूपर ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वो नरगिस फाखरी की अपकमिंग वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसमें उनका कैरेक्टर 'टटलूबाज' होने वाला है। इसमें उनके साथ दिव्या अग्रवाल भी दिखाई देंगी। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने शेयर की है।

09:54 (IST) 22 Jun 2023
कार्तिक आर्यन की हो रही तारीफ

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी का एक वीडियो फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशनल इवेंट से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस को उनकी सैंडल उठाकर देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इसी जेस्चर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जेंटलमैन बता रहे हैं।

09:51 (IST) 22 Jun 2023
एयरपोर्ट पर दिखे रणबीर-आलिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों को कूल लुक में देखा गया। हालांकि, इस दौरान उनके साथ बेटी राहा कपूर नहीं दिखीं। कपल 'रामायण' पर बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में है।

09:50 (IST) 22 Jun 2023
करण मेहता की बर्थडे पार्टी में इब्राहिम अली खान पहुंचे

इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो करण मेहता की बर्थडे पार्टी में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला।

09:49 (IST) 22 Jun 2023
करण मेहता की बर्थडे पार्टी में पलक तिवारी का सिजलिंग अवतार

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का ब्लैक कलर की ड्रेस में सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिला है। वो बीती रात करण मेहता की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। यहां इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे।

09:45 (IST) 22 Jun 2023
दुनिया की मोस्ट एलिजिबल बैचलेरेट बनीं उर्वशी रौतेला

दुनिया की मोस्ट एलिजिबल बैचलेरेट 2023 का ऐलान कर दिया गया है। ये टैग उर्वशी रौतेला ने हासिल किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो 2023 की दुनिया की मोस्ट एलिजिबल बैचलेरेट बन गई हैं।

09:43 (IST) 22 Jun 2023
विक्की-सारा की फिल्म ने दिखाया कमाल

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने 20 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस बात की जानकार ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके दी है।