Entertainment Bollywood News Highlights 19 June, 2023: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास की ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज हुए तीन का वक्त हो गया है। फिल्म नेगेटिव रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। जहां मूवी ने वर्ल्डवाइड दो दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इसकी तीसरे दिन यानी कि रविवार की कमाई 64 करोड़ बताई जा रही है। हिंदी में फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.50 करोड़ बताया जा रहा है। इसके साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है कि मलयाली एक्टर पुंजापुरा रवि का निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली। वहीं, बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन काफी चर्चा में है। शो में एक नई प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई है और इसी बीच 24 घंटे के भीतर ही एक कंटेस्टेंट की शो से छुट्टी भी हो गई है। वो कोई और नहीं बल्कि यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार हैं। उनकी अजीब हरकतें घरवालों के सिर का दर्द बन गई थीं। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
20:14 (IST) 19 Jun 2023
आदिपुरुष विवाद के बीच सीता के गेटअप में दिखीं दीपिका चिखलिया

'आदिपुरुष' पर लगातार बढ़ते विवाद के बीच अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, इस पोस्ट में वह रामायण सीरियल वाले लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पब्लिक डिमांड पर एक बार फिर से इस गेटअप में आने का फैसला किया।

20:12 (IST) 19 Jun 2023
करीना-तब्बू की फिल्म 'द क्रू' में हुई कपिल शर्मा की एंट्री

करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' से कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। कपिल ने 'द क्रू' की शूटिंग शुरू कर दी है।

20:10 (IST) 19 Jun 2023
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में प्रकाशित होगी परेश रावल की फिल्म

परेश रावल और आदिल हुसैन स्टारर 'द स्टोरीटेलर' को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने ओपनिंग फिल्म का दर्जा दिया है।

17:55 (IST) 19 Jun 2023
महाराष्ट्र के थिएटर में हिंदू संगठन ने रुकवाई आदिपुरुष

महाराष्ट्र के पालघर में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आदिपुरुष फिल्म का विरोध करते हुए थिएटर में चलती फिल्म को रुकवा दिया।

17:43 (IST) 19 Jun 2023
यूट्यूबर अरमान मलिक ने पहले भी की थी एक शादी, दोनों पत्ननियों ने किया खुलासा

अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने हाल ही में खुलासा किया है कि अरमान की दो नहीं बल्कि तीन शादियां हुई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:34 (IST) 19 Jun 2023
सालों बाद पवन सिंह संग फिर स्क्रीन शेयर करेंगी मोनालिसा

भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ियों में से एक जोड़ी पवन सिंह और मोनालिसा की भी रही है। दोनों ने साथ में 'सइयां के साथ मड़इया में', 'सरकार राज', 'बनारसवाली', 'रंगबाज दरोगा' और 'प्रतिज्ञा' जैसी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा इन दिनों टीवी में एक्टिव हैं मगर सालों के बाद वो पावरस्टार संग स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद फोटोज शेयर करके दी है।

15:28 (IST) 19 Jun 2023
करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में सोनू निगम ने गाया गाना

करण देओल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान गाना गाया। पार्टी में उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी स्टेज शेयर करते दिखे।

15:23 (IST) 19 Jun 2023
धर्मेंद्र के पोते की शादी में क्यों नहीं आए अमिताभ-जया बच्चन

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल बीते दिन शादी के बंधन में बंधे। इनकी वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। ऐसे में इस खास मौके पर हीमैन के जिग्री दोस्त अमिताभ बच्चन नहीं दिखे। दोनों की दोस्ती 60-70 के दशक की है। ऐसे में बिग बी का देओल फैमिली के फंक्शन में ना देखना फैंस को खल रहा है। हालांकि, अभी इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

15:19 (IST) 19 Jun 2023
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट आई सामने

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर फिल्म 'बवाल' के जरिए देखने के लिए मिलने वाली है। ऐसे में अब उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे प्राइम वीडियो से जुलाई, 2023 में रिलीज किया जाएगा। इनका रोमांटिक पोस्टर भी शेयर किया गया है।

13:56 (IST) 19 Jun 2023
'बिग बॉस ओटीटी 2' में लगा बोल्डनेस का तड़का

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी और जैद हदीद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। मनीषा, हैंडसम हंक जैद पर फिदा है। ऐसे में उन्होंने उनके साथ शो में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।

13:06 (IST) 19 Jun 2023
इस दिन रिलीज होगा 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का टीजर

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' के टीजर वीडियो के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे करण जौहर के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने के मौके पर यानी कि 20 जून, 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

11:41 (IST) 19 Jun 2023
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

शाहिद कपूर और कृति सेनन अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। हालांकि, अभी इस मूवी के टाइटल का खुलासा नहीं हो पाया है। मगर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 7 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें कृति और शाहिद को रोमांटिक देखा जा सकता है।

10:17 (IST) 19 Jun 2023
जान्हवी कपूर की 'उलझ' की शूटिंग हुई शुरू

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उलझ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी शूटिंग लंदन में की जा रही है। इसके जरिए वो गुलशन देवैया और रौशन मैथ्यू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।

09:57 (IST) 19 Jun 2023
पत्नी मीरा के साथ एयरपोर्ट पर दिखे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर को बीती रात पत्नी मीरा राजपूत के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें दोनों को ही कैजुअल लुक में देखा गया है। देखिए...

09:55 (IST) 19 Jun 2023
सनी देओल ने बेटे करण और रणवीर संग 'गदर' के गाने पर किया डांस

सनी देओल ने बेटे करण का बीती शाम वेडिंग रिसेप्शन था। इस दौरान के ढेरों वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। ऐसे में अब सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटे करण के साथ फिल्म 'गदर' के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

09:31 (IST) 19 Jun 2023
करण और दृशा ने वेडिंग रिसेप्शन में किया डांस

करण और दृशा का बीते दिन ही वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान करण ने वाइफ के साथ कपल डांस भी किया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस भी करते नजर आ रहे हैं। देखिए...

08:44 (IST) 19 Jun 2023
गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग दिखे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर को हाल ही में एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट किया गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों को चिल मूड में स्पॉट किया गया है। देखिए...

08:43 (IST) 19 Jun 2023
दिशा पाटनी का एयरपोर्ट लुक वायरल

दिशा पाटनी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने के लिए मिला। देखिए...

08:41 (IST) 19 Jun 2023
मलयाली एक्टर पुंजापुरा रवि का निधन

मलयाली एक्टर पुंजापुरा रवि का निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली।

08:41 (IST) 19 Jun 2023
‘आदिपुरुष’ ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

प्रभास की ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को रिलीज हुए तीन का वक्त हो गया है। फिल्म नेगेटिव रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। जहां मूवी ने वर्ल्डवाइड दो दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इसकी तीसरे दिन यानी कि रविवार की कमाई 64 करोड़ बताई जा रही है।

08:40 (IST) 19 Jun 2023
'बिग बॉस ओटीटी-2' से एक ही दिन में बाहर हुआ कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन काफी चर्चा में है। शो में एक नई प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई है और इसी बीच 24 घंटे के भीतर ही एक कंटेस्टेंट की शो से छुट्टी भी हो गई है। वो कोई और नहीं बल्कि यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार हैं। उनकी अजीब हरकतें घरवालों के सिर का दर्द बन गई थीं।