Entertainment Bollywood News Live Updates 10th July, 2023: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘नागिन’ के नए चैप्टर का ऐलान कर दिया गया है। तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर इस शो के नए सीजन 7 का ऐलान कर दिया गया है। शो से एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ये नया अध्याय को जल्द ही शुरू होने वाला है। ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में ‘Jawan Prevue’ को आज यानी कि 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रिलीज कर दिया गया है। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘पठान’ के बाद इस फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज हाई है। मनोरंजन जगत की सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
लगातार हो रही बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है। दिल्ली समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तबाही का नया मंजर देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए कंगना ने अपने फैंस ने अपील की है कि अभी वह हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचे
पिछले दिनों अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उन्हें जमानत दे दी गई थी। लेकिन आज एक बार फिर इस मामले में एक्ट्रेस को कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का पहला गाना 'तुम्हें कितना प्यार करते' का वीडियो लॉन्च कर दिया गया है। ये एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग है। इसमें दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिसट्री देखने के लिए मिली रही है। देखिए...
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें जिम आउटफिट में देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'तुम जलन बरकरार रखो मैं जलवे बरकरार रखूंगी। मंडे मोटिवेशन।'
'बिग बॉस ओटीटी 2' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि घरवाले डिनर डेट पर गए हुए हैं और वो इस दौरान जमकर एक-दूसरे की बुराई कर रहे हैं, जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि घर में कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिलने वाला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो साड़ी में अटेंशन लेते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने 'बवाल' की काट दिया है। आपको बता दें कि वो फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाली हैं।
टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना 'मान मेरी जान' गाते हुए नजर आ रहे हैं। अब उनके इस वीडियो को देखकर निक जोनस एक्टर की गायिकी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने टाइगर की तारीफ की है।
एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस पति और बेटी के साथ कूल लुक में नजर आ रही हैं। देखिए...
राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इस फिल्म के लिए उन्होंने पुरी जगन्नाध के साथ हाथ मिलाया है। वो इस मूवी का निर्देशन करने वाले हैं।
रॉनित रॉय यूं तो अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब वो अपनी लेटेस्ट फोटो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें 57 साल के एक्टर को अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। देखिए...
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर काफी बज है। लोगो में इसका जबरदस्त क्रेज और एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है। इसके प्रीव्यू वीडियो ने गर्दा ही उड़ा दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर काफी बज है। लोगो में इसका जबरदस्त क्रेज और एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है। JAWAN PREVUE सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फिल्म के लिए लोगों का प्यार देख मेकर्स की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। पढ़िए पूरी खबर...
'रामायण' में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि वो कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने विनोद खन्ना, शम्मी कपूर और जितेंद्र के साथ काम किया है। देखिए...
महेश बाबू की बेटी सितारा वैसे तो काफी टैलेंटेड हैं। उनके अक्सर डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अब उनकी 11 साल की बेटी जल्द ही एड में नजर आने वाली हैं। उन्हें पहला जूलरी का पहला एड मिला है।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को पति विवेक दहिया के साथ बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिला। एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने दिल जीत लिया।
तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर इस शो के नए सीजन 7 का ऐलान कर दिया गया है। शो से एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ये नया अध्याय को जल्द ही शुरू होने वाला है।
शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब इसके प्रीव्यू का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 'Jawan Prevue' को आज यानी कि 10 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रिलीज किया जाएगा।