बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव ने पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी कड़ी टक्कर देकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। बिग बॉस जीतने के बाद से एल्विश की पॉपुलेरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में उन्हें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्ट ने भी सम्मानित किया था।

जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि एल्विश जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। इसी बीच यूट्यूबर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि स्वरा भास्कर उनके लिए मायने ही नहीं रखती हैं।

स्वरा भास्कर पर भड़के एल्विश यादव

दरअसल अलिया भट्ट ने एल्विश यादव के समर्थन में एक पोस्ट किया था। जिसके बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इसी दौरान स्वरा भास्कर ने भी आलिया को खरी-खोटी सुनाई थीं। वहीं अब हाल ही में एल्विश यादव ने आज तक को दिए इंटरव्यू में इस पर रिएक्ट किया है। एल्विश से पूछा गया कि आपको सपोर्ट करने पर स्वरा भास्कर ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने आलिया से कहा था कि आप ऐसे इंसान को कैसे सपोर्ट कर सकती हैं, जो गलत भाषा का इस्तमाल करता हो।”

इस पर एल्विश ने जवाब देते हुए कहा कि स्वरा भास्कर को तो मैं कंसीडर ही नहीं करता हूं। “वो तो मेरे लिए ना होने के बराबर ही हैं। वहीं जब एल्विश से पूछा गया कि क्या उनकी स्वरा से कोई नाराजगी है। तो इस पर यूट्यूबर ने जवाब देते हुए कहा कि कौन हैं स्वरा भास्कर? नाराजगी और गुस्सा तो उन लोगों से होता है जो मेरे लिए एग्जिस्ट करता हो। वो मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं। मैं सिस्टम हैंग कर चुका हूं एक बार मैं जिसका सिस्टम मैंने हैंग कर दिया अब उसका बार-बार नहीं करना। एल्विश यादव का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।”

स्वरा भास्कर और एल्विश यादव का झगड़ा

बता दें कि साल 2021 में स्वरा भास्कर और एल्विश यादव के बीच राजनीतिक विचारधाराओं को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान एल्विश यादव ने स्वरा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मामला इतना बढ़ गया था कि स्वरा ने एल्विश यादव के खिलाफ मामला तक दर्ज करवाया था।