टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) को सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए जाना जाता है। इसमें एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनके साथ लीड रोल में रहीं। दोनों के केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शो 2011 में आया था और राम-प्रिया की लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो को टीआरपी भी अच्छी खासी मिली। राम के रोल में जहां एक्टर राम कपूर थे। वहीं, प्रिया के रोल को साक्षी तंवर ने प्ले किया था। शो अपने कई रोमांटिक सीन्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहा है। इसके चर्चित सीन्स में से एक किसिंग सीन भी रहा, जो कि साक्षी और राम पर फिल्माया गया था। इस सीन को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। ऐसे में हाल ही में राम कपूर ने इस सीन को लेकर खुलासा किया कि एकता कपूर ने ही इस सीन को लिखा था। अब राम का इस शो को लेकर बात करना एकता कपूर को पसंद नहीं आया और उन्होंने खरी-खोटी सुना दी।

दरअसल, राम कपूर ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर संग किसिंग सीन को लेकर बात करते हुए कहा कि एकता कपूर ने ही सीरियल में उस सीन को लिखा था और उन्हें उस सीन को शूट करने के लिए कहा था। राम ने कहा कि उन्होंने एकता से पूछा था कि वो श्योर हैं? क्योंकि ऐसा टीवी पर पहले कभी हुआ नहीं था। राम की मानें तो ये टीवी का पहला किस था और ये उनके लिए बड़ी बात थी। उन्होंने कहा कि एकता इस सीन को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थीं और कहा था कि ये सीन करना है।

राम कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर संग इस सीन को करने से पहले उनसे बात की और एक्टर ने दावा किया कि उन्होंने को-एक्ट्रेस को विश्वास दिलाया कि अगर उनको कोई दिक्कत है तो वो एकता को संभाल लेंगे। आपको बता दें कि टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम और साक्षी पर 17 मिनट का बोल्ड सीन फिल्माया गया था, जिसकी काफी चर्चा रही।

Ekta Kapoor Calls Unproffesional Actor on Ram kapoor

एकता कपूर का फूटा गुस्सा

अब टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में किसिंग सीन को लेकर राम कपूर का बात करना एकता कपूर को पसंद नहीं आया। एक्टर के इस स्टेटमेंट के बाद फिल्ममेकर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए गुस्सा निकाला है। उन्होंने पोस्ट में अनप्रोफेशनल एक्टर कहा है। एकता लिखती हैं, ‘अनप्रोफेशनल एक्टर, जो मेरे शो के बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें चुप रहने की जरूरत है। गलत जानकारी मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। ये सब तब तक चल सकती है, जब तक कि मैं ना बोलूं। लेकिन चुप्पी में इज्जत है।’ ऐसे में अब एकता की इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग इसे राम कपूर के स्टेटमेंट से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, एकता ने किसी का नाम नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया फ्री है…’, यजुवेंद्र चहल की वाइफ संग अफेयर पर पहली बार प्रतीक उतेकर ने तोड़ी चुप्पी, धनश्री बोलीं- ‘मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं’