महाराष्ट्र में कई दिनों से चली आ रही सियासी हलचल अब धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। दरअसल 30 जून को एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। शिंदे की ताजपोशी के बाद अब उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायक भी मुंबई लौट सकते हैं। क्योंकि विधानसभा में कल शक्ति परीक्षण होगा और शिंदे गुट को अपना बहुमत साबित करना होगा।

जहां भाजपा के इस फैसले से हर कोई हैरान है। तो वहीं सोशल मीडिया पर बागी विधायकों के जश्न मनाने का वीडियो खूब साझा किए जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान ने ट्वीट करते हुए एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद चुटकी ली है।

केआरके ने किया ट्वीट- कमाल आर. खान ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वास्तव में एकनाथ शिंदे ने सिर्फ उद्धव ठाकरे के साथ ही खेला नहीं किया, बल्कि फणनवीस के साथ भी खेला कर दिया। इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि गजब हो गया, पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे, अब महाराष्ट्र चलाएंगे।

इतना ही नहीं केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं कि एशियाई देशों में लोकतंत्र सबसे खराब चीज है, जहां 60 फीसदी आबादी अशिक्षित है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं- केआरके के ट्वीट पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर लिखते हैं कि भाई आप ज्यादा मत बोलो नहीं तो कही आपके साथ खेला ना हो जाए। सुमन लिखती हैं कि आप राजनीति रहने दो अपकी समझ से बाहर है, आप फिल्मों में ही मन लगा कर रखें। एक यूजर लिखते हैं तुमको नहीं समझ आएगा केआरके यह बीजेपी का खेला है। सुष्मिता नाम की यूजर लिखती हैं कि मोदी जी भी चाय बेंचते थे पहले और आज देश चला रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं, जब चायवाला देश चला सकता है तो रिक्शा वाला महाराष्ट्र क्यों नहीं।

यश नाम के यूजर लिखते हैं भाई आप भी तो पहले दिल्ली में ऐसी रिपेयर करते थे और अब मूवी रिव्यू करते हो। पंकज ठाकुर नाम के यूजर लिखते हैं कि आप हर बार ऑटो रिक्शा चालक का जिक्र क्यों करते हैं। जब वही ऑटो चालक आईएएस बनता है तो उसकी तारीफ होती है और जब वही सीएम बनता है तो उसे दूसरी तरह से देखा जाता है। क्यों? सौरभ लिखते हैं कि आप भी ते पहले हीरो के पीछे नाचते थे अब उनको ही नचा रहे हो।

अशोक पंडित ने किया ट्वीट- बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी गूगली ने सबको क्लीन बोल्डकर दिया है। राजनीतिक पंडित अपना सिर खुजला रहे हैं।