Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Movie Review: सोनम कपूर और राजकुमार स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जूही चावला और अनिल कपूर भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स का मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। पब्लिक की ओर से फिल्म को सकारात्मक कमेंट्स मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ गया था। फिल्म के ट्रेलर में एक झलक दिखाई गई थी जिसमें दो लड़कियों को अलग होते हुए दिखाया गया था। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ एक खास तरह की लव स्टोरी है। जिसमें दो लड़कियों के बीच के सच्चे प्यार को दिखाया गया है।

फिल्म को सुबह से ही सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 2-3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। फिल्म के ट्रेलर को कमेंट बॉक्स पर नजर डालेंगे तो देखेंगे कि फिल्म को लेकर ज्यादातर पॉजिटिव कमेंट्स ही आए हैं। लोग फिल्म की खुलकर फिल्म की तारीफ की थी और इस रोल के लिए सोनम कपूर को सराहा भी था।

Live Blog

14:29 (IST)01 Feb 2019
सोनम की एक्टिंग से लोग प्रभावित

सोनम कपूर ने फिल्म में एक लेस्बियन लड़की का रोल अदा किया है। लोग सोनम की यह किरदार शानदार तरीके से निभाने के लिए तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह काबिलेतारीफ है कि किसी अभिनेत्री ने इतना चैलेंजिंग रोल अदा किया।

13:20 (IST)01 Feb 2019
अनिल कपूर हुए गदगद

अनिल कपूर फिल्म को मिल रहे रिएक्शन्स से काफी खुश हैं। अनिल कपूर सेलेब्स की ओर से आ रही प्रतिक्रियाओं का सोशल मीडिया पर जवाब भी दे रहे हैं।

12:42 (IST)01 Feb 2019
दर्शकों को भा रही अनिल कपूर की फिल्म

फिल्म को देखने के बाद एक दर्शक ने लिखा- 'बॉलीवुड में हमें एक ऐसी फिल्म देखने को मिली जिसमें दो लड़कियां प्यार में पड़ती हैं और खुशहाल अंत होता है। इसके अलावा कोई भी एक्सट्रा मैरिटेल अफेयर नहीं होता है। कोई भी चिटिंग नहीं होती है।' 

12:17 (IST)01 Feb 2019
फिल्म से खुश हैं लोग

अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। लोग खुश हैं कि पहली बार LGBT पर कोई फिल्म बनी है।

11:49 (IST)01 Feb 2019
'कभी हंसाती तो कभी रुलाती है यह फिल्म'

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga फिल्म को दर्शकों पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लंबे समय के बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली। आखिरकार कोई ऐसी फिल्म बनी जिसमें लड़कियों की प्रेम-कहानी को दिखाया गया है। जो आपको हंसाती और रुलाती है।

11:17 (IST)01 Feb 2019
मिल रहा सकारात्मक रिस्पॉन्स

एक ट्विटर यूजर ने लिखा- सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से मेरा दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस शानदार, गजब और बेजोड़ है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक सुपरहिट फिल्म है।

10:51 (IST)01 Feb 2019
वीकेंड का मिल सकता है फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के शुरुआती शोज में ज्यादा तेजी नहीं देखने को मिल रही है। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है।

10:23 (IST)01 Feb 2019
पब्लिक रिस्पॉन्स भी जबरदस्त

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की करण जौहर, रकुलप्रीत और मनीषा कोइराला समेत कई सितारों ने तारीफ की है तो वहीं फिल्म को पब्लिक रिस्पॉन्स भी जबरदस्त मिल रहा है। लोगों का कहना है कि साल 2019 की अच्छी फिल्मों में सोनम की फिल्म की भी गिनती होगी।

10:01 (IST)01 Feb 2019
ओपनिंग डे इतनी कमाई कर सकती है फिल्म

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर ने कयास लगाए हैं कि फिल्म पहले दिन 2.5 से 3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

09:44 (IST)01 Feb 2019
सेलेब्स का मिल रहा खूब साथ

सोनम कपूर की फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स की साथ मिल रहा है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमकहानी को शेयर करते हुए एक लड़की को देखा तो ऐसा का प्रचार किया है। अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी स्टोरी शेयर की है।

09:21 (IST)01 Feb 2019
सेलेब्स रिस्पॉन्स

अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को सेलेब्स की ओर से पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। फिल्म को अक्षय कुमार ने शानदार बताया है। अक्षय ने एक ट्वीट में लिखा- अभी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा देखी, एक शब्द में कहूं तो फिल्म शानदार है। सोनम कपूर, जूही चावला और अनिल कपूर ने शानदार एक्टिंग की है। राजकुमार राव का क्या रोल है। आप लोग भी फिल्म को देखें।