Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Collection Day 5: अनिल और सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’1 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म से दर्शकों के अलावा फिल्म के सितारों को भी काफी उम्मीदें थी। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के बीच उत्साह बनाया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। ट्रेड पंडितों का मानना था कि फिल्म के लिए वीकडेज काफी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ सोमवार को महज 1.90 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई। माना जा रहा था कि पांचवें दिन की कमाई में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा ही हुआ भी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को 1.71 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन महज 17 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
फिल्म को वीकेंड में थोड़ी रफ्तार मिली थी, लेकिन कमाई की यह रफ्तार बरकरार नहीं रह पाई। फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ 65 लाख रुपए का कारोबार किया। तो वहीं रविवार को 5 करोड़ 58 लाख रुपए ही कमा सकी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3 करोड़ 30 लाख रुपए का बिजनेस किया था।
फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधु विनोद चोपड़ा और अनिल कपूर की फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक पूरी हो गई हैं। इसके पहले दोनों की ‘परिंदा’, ‘1942 ए लव स्टोरी’ फ्लॉप रही थी। अब ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ भी का भी अच्छा कलेक्शन न होने के कारण फ्लॉप फिल्मों की हैटट्रिक पूरी हो गई। दरअसल ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म का बजट करीब 30-35 करोड़ रुपए के बीच बताया जाता है, लेकिन फिल्म की कमाई को देखकर ऐसा नहीं लगता कि फिल्म अपने बजट का आंकड़ा छू पाएगी।