Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Collection Day 2: सोनम कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सोनम की प्रेजेंटेशन दर्शकों को खबू भा रही है। वहीं अनिल कपूर की अदाकारी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के जरिए पहली बार पिता और बेटी (सोनम-अनिल) साथ में बड़े पर्दे पर काम कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों की कैसी कैमेस्ट्री है, दर्शक ये देखने के लिए उतावले हो रहे हैं और फिल्म देखने सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं।

ऐसे में पहले से ही अंदाजे लगाए जाने लगे थे कि फिल्म ओपनिंग डे पर ठीक कमाई कर लेगी। बता दें, पहले दिन में फिल्म ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ने 3.30 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है। दूसरे दिन फिल्म ने कमाए-4.65 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म ने टोटल 7.95 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

तरण ने साथ ही कहा कि फिल्म ठीक -ठाक कमाई कर रही है। ऐसे में कुछ खास सेंट्रेल जगहों पर फिल्म ने तेजी पकड़ी है। तीसरे दिन फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है। वीकेंड बेहतर हो सकता है। फिल्म देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

ट्रेड एनेलिस्ट गिरिश जौहर ने इस फिल्म के कंटेंट के बारे में बात करते हुए, ”अनिल कपूर, जूही चावला, सोनम और राजकुमार राव जैसे सितारो से सजी फिल्’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ दर्शक देखना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि विधु विनोद चोपड़ा का ये कंटेंट अच्छा होगा।” बता दें, अनिल कपूर की ये फिल्म करीब 30-35 करोड़ के बजट से बनी है।