बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले बीते ‘आर्या-3’ और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का दुर्गा पंडाल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो झूमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। नवरात्रि के मौके पर उनसे पहले इस पंडाल में काजोल, रानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकारों को देखा गया था। पंडाल में पहुंचकर बॉलीवुड सेलेब्स का साड़ी में ट्रेडिशनल अंदाज देखने के लिए मिला था।

दुर्गा पूजा की धूम बॉलीवुड सेलेब्स की जबरदस्त देखने के लिए मिली थी। आम लोगों के साथ ही स्टार्स भी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे हैं। इसी बीच सुष्मिता सेन का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुष्मिता इस पंडाल में अपने परिवार के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने सिर्फ पूजा-अर्चना की बल्कि बेटी रेने के साथ धुनुची डांस भी किया। मां-बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

साड़ी में किया धुनुची डांस

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस को पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। उनके लुक की जमकर तारीफ की जा रही है। वो इस दौरान अपने सादगी भरे अंदाज से कहर ही बरपा रही थीं। एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी के साथ माथे पर बिंदी, हाथों में कंगन और पोनीटेल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। 47 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है। डांस के अलावा एक्ट्रेस पंडाल में दु्र्गा मां के आगे माथा भी टेका और उन्होंने कहा, ‘यहां आने के बाद उन्हें अपने घर मां के जैसे फील होता है।’ एक्ट्रेस को महसूस को होती है कि उनकी मां घर आई हैं और वो झूमकर उनका स्वागत कर रही हैं।

इसके साथ ही अगर धुनुची डांस की बात की जाए ये कोलकाता का फेमस डांस है, जो कि दुर्गा पूजा में किया जाता है। बंगाली ट्रेडीशन में यह डांस मां भवानी की ऊर्जा और शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, सुष्मिता सेन बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो वो अपने कल्चर और संस्कृति को कभी नहीं भूलती हैं। उनका कई मौकों पर बंगाली स्टाइल देखने के लिए मिला है।

मुंबई का सबसे पुराना दुर्गा पंडाल है

आपको बता दें कि ये मुंबई का सबसे बड़ा और पुराना दुर्गा पंडाल है, जिसमें अक्सर बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं। इसे जुहू में लगाया जाता है। इस साल इस पंडला में दुर्गा मां के दर्शन के लिए एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती, हेमा मालिनी और कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स पहुंचे थे। एक्टर वत्सल सेठ पत्नी और एक्ट्रेस इशिता दत्ता दिखे थे।