Dunki Vs Salaar Worldwide Box Office Collection 2023: साल 2023 का अंत होने में अब महज कुछ ही वक्त बचा है। 2024 के वेलकम के लिए आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्साइटेड हैं। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए स्टार्स फैमिली के साथ वेकेशन के लिए निकल गए हैं। इसी बीच अब प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ का कलेक्शन सामने आ गया है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2023 के आखिरी शनिवार का है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि कमाई के मामले में कौन किससे आगे निकला है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने 10वें दिन यानी कि 2023 के आखिरी शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद भारत में इसका कुल कलेक्शन 176.47 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, अगर इसके दुनियाभर के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही ट्रेड एनालिस्ट कयास लगा रहे हैं कि 2023 के आखिरी रविवार को फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर लेगी।
‘सालार’ ने किया इतना कलेक्शन
इसके साथ ही प्रभास की ‘सालार’ के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 9वें दिन यानी कि 2023 के आखिरी शनिवार को 12.50 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 329.62 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 485 करोड़ के पार हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 8 दिनों में ही 556 करोड़ का बिजनेस कर लिया था वहीं, 9वें दिन की कमाई के बाद कहा जा रहा है कि इसने 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में ‘डंकी’ को पीछे छोड़ ‘सालार’ काफी आगे निकल गई है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ को 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया था। वहीं, प्रभास की ‘सालार’ को 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। इसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था।