ड्रग्स मामले में फंसने के बाद से भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। भारती के पति और टीवी स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया गया था। कपल को लेकर लोग काफी गुस्से में हैं ऐसे में भारती हर्ष की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में भी हर्ष खुद को और पत्नी भारती को पॉजिटिव रखने की हर कोशिश करते दिखे।
हर्ष ने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। इस पोस्ट में हर्ष ने भारती के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों हंसते खिलखिलाते दिख रहे हैं। हर्ष इन तस्वीरों को शेयर कर लिखते हैं- ‘जब हम दोनों साथ हैं,तो और कुछ भी मायने नहीं रखता है।’
View this post on Instagram
हर्ष से भी इस बीच 15 घंटो से ज्यादा पूछताछ हुई थी। फिर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उसी दिन ही कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। फिर उन्हें जमानत मिल गई थी। भारती सिंह के मामले में एनसीबी को एक ड्रग पेडलर से खुफिया जानकारी मिली थी। उसके बाद एजेंसी ने भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों पर छापेमरी की थी।
छापेमारी के दौरान एनसीबी को भारती के घर से 86.5 ग्राम गांजा मिला। गांजा मिलने के बाद एनसीबी ने भारती और हर्ष को पूछ्ताछ के लिए समन किया और और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान भारती सिंह ने कबूल किया कि वो गांजा का सेवन करती हैं।