निर्माता: अरबाज़ ख़ान और मलाइका अरोड़ा ख़ान
डायरेक्टर: अभिषेक डोगरा
स्टार कास्ट: सोनम कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, मुहम्मद जीशान अयूब, पुलकित सम्राट

आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘डॉली की डोली’। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है।

यह अभिषेक की पहली फिल्म है जिसे उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से पेश किया है। फिल्म में सोनम कपूर एक ‘लुटेरी दुल्हन’ बनी हैं। फ़िल्म में सोनम एक के बाद एक शादी करती हैं और शादी के रात ही अपने दूल्हों को लूट कर फरार हो जाती है।

लगातार शादी करते अपने दुल्हों को लुटने के कारण वह सुर्खियों में छा जाती है जिसके कारण उसका नाम पड़ जाता है ‘लुटेरी दुल्हन’। फिल्म को अगर आप बिना दिमाग लगाकर देखें तो आपको यह फिल्म अच्छी लगेगी।

अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)

 

फिल्म में तड़का और मसाला का काम किया है मलाइका अरोड़ा ख़ान का ‘हॉट’ आइटम नंबर।

फिल्म की कहानी एक महिला ठग के इर्दगिर्द घूमती है, जो शादी की रात अपने पतियों को लूटती है और रफूचक्कर हो जाती है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)

 

 

यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे देख लोग काफी हंसते नज़र आ रहे हैं। दर्शकों को अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा का अभिनय काफी दमदार लग रहा है।