सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी सेलेब की फोटो आ ही जाती है। इसमें कई बार तो उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बीच अब साउथ के एक सुपरस्टार की तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें पहचान पाना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है। आज वो साउथ के एक बड़े स्टार हैं। एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि राइटिंग और निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। वो भारतीय सिनेमा में काफी मशहूर हैं। चलिए अगर आप नहीं पहचान सकें तो हम आपको बताते हैं ये कौन हैं।

दरअसल, सामने आई फोटो में दिख रहा बच्चे का ताल्लुक साउथ फिल्म इंडस्ट्री से है। वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी हैं। उनके बचपन की फोटो ही सामने आई है, जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वो कन्नड़ के जाने-माने सितारे हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म से ही तहलका मचा दिया था। दुनियाभर में उनकी फिल्म का सिक्का चला था। ये कोई और नहीं बल्कि ‘कांतारा’ थी, जिसके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अपनी खास शैली से उन्होंने लोगों को दीवाना बना लिया था।

Kantara Fame Actor Rishabh Shetty

कड़ा रहा ऋषभ शेट्टी का संघर्ष

ऋषभ शेट्टी कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 7 जुलाई, 1983 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा से की। उन्होंने कॉलेज के दिनों में कुंडापुरा में यक्षगान नाटक करके अपने थिएटर करियर की शुरुआत की थी। पढ़ाई के दौरान नाटकों में हिस्सा लिया करते थे। इस बीच उनकी लाइफ संघर्षों से भरी रही। ऋषभ ने पानी के डिब्बे बचे, रियल एस्टेट और होटल में काम करने जैसे कई काम किए। इसके अलावा फिल्मों में भी किस्मत आजमाई।

आपको बता दें कि ऋषभ ने बेंगलुरु में फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा किया है। उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। वो जब क्लास 6 में थे तभी से कर्नाटक की नृत्य शैली यक्षगान को पसंद करने लगे थे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है।

जल्द आ रहा ‘कांतारा’ का सीक्वल

बहरहाल, अगर ऋषभ शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही अपनी फिल्म ‘कांतारा’ का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें बड़े पैमाने पर लोक-साहित्य वाले डांस का इस्तेमाल किया गया है। पहले पार्ट के हिट के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ के प्रिक्वेल की भी घोषणा की गई थी, जो जल्द ही रिलीज होगी।