बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पिछले काफी समय से ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ लेकर आई हैं। इसे हाल ही में नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया गया। कपूर खानदान में देखा जाए तो हर किसी ने कुछ ना तो एक बार अपनी किस्मत आजमाई ही। परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से नाता होने के बाद भी रिद्धिमा कपूर पर्दे से दूर रहीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसकी वजह क्या थी, जिसकी वजह से उन्होंने कभी फिल्मों में कदम नहीं रखा? जबकि वो एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। चलिए बताते हैं इसकी वजह के बारे में, जिसे नीतू कपूर ने खुद बताया था।
कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर लगभग मेल स्टार एक्टर रहे। सिनेमा जगत में उनका पीढ़ी दर पीढ़ी सिक्का चलता रहा। वहीं, नीतू कपूर शादी से पहले एक बेहतरीन अदाकारा रहीं। लेकिन, रिद्धिमा कपूर चाह कर भी कभी फिल्मों का रुख नहीं कर पाईं। इसकी वजह थी कि पिता ऋषि कपूर उनके इस प्रोफेशन के खिलाफ थे, जिसकी वजह से रिद्धिमा ने डिजाइनर बनने का फैसला किया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि पिता उनकी वजह से परेशान ना हों। ये उनकी मन की शांति के लिए था।
फिल्मों में क्यों नहीं आईं रिद्धिमा कपूर?
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में रिद्धिमा के फैसले के बारे में बात की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि रिद्धिमा ये जानकर बड़ी हुई हैं कि अगर उन्होंने कभी अपने पिता से कहा कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो वो आत्महत्या कर लेंगे। हालांकि, नीतू कपूर ने ये भी कबूला था कि रिद्धिमा के अंदर एक्ट्रेस बनने की प्रतिभा थी, लेकिन वो अपने सपने को जाहिर करने से कतराती थीं। इसकी वजह थी कि उनके पिता इस प्रोफेशन के खिलाफ थे।
खुशी-खुशी बेटी को भेजा था लंदन
नीतू कपूर इस किताब में ऋषि कपूर के इस फैसले को लेकर बताया था कि ऐसा नहीं था कि उन्हें लड़कियों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। लेकिन, वो अपनी पत्नी और बच्चों के प्रति काफी प्रोटेक्टिव थे। नीतू बताती हैं कि रिद्धिमा अपने पिता को अच्छी तरह से समझती थीं। उनकी मन की शांति के लिए उन्होंने कभी भी एक्टिंग को करियर के रूप में नहीं अपनाया। इसके बजाय उन्होंने कहा कि वो कपड़े डिजाइन करना चाहती हैं। इस पर ऋषि कपूर ने उन्हें खुशी-खुशी लंदन पढ़ने के लिए भेज दिया था।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में बताया कि फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग के दौरान राज कपूर बेटे ऋषि कपूर के साथ कैसा बर्ताव करते थे। वो डिंपल कपाड़िया और ऋषि को एक जैसा ही ट्रीट करते थे। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।