ये है मोहब्बतें स्टार दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर विवेक दहिया से शादी करने के बाद अब आधिकारिक रूप से मिसेज दहिया बन गई हैं। शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से आठ जुलाई को भोपाल में हुई। दिव्यांका-विवेक की शादी का रिसेप्शन 10 जुलार्इ को चंडीगढ़ में होगा। शादी के बाद दिव्यांका की तस्वीरें सामने आईं हैं। इनमें वह भोपाल एयरपोर्ट पर हैं और चंडीगढ़ जा रही हैं।
दिव्यांका लाल-गुलाबी साड़ी पहने हुए हैं और सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पति विवेक सफेद ट्राउजर व टी-शर्ट में नजर आए। साथ ही उन्होंने टोपी भी लगा रखी थी।
दिव्यांका और विवेक सिनेमा इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए 14 जुलाई को मुंबई में पार्टी देंगे। शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
पति विवेक दहिया के साथ दिव्यांका त्रिपाठी।