मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आईं। यहां पर जब उन्होंने एल्विश यादव को देखा तो वो उन्हें पहचान नहीं पाईं और उन्हें समर्थ कहकर बुला लिया। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ वो कहने लगीं कि अब तो एल्विश के फैंस उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
वीडियो वायरल हुआ तो वही हुआ जिसका दिव्यांका को डर था। वायरल वीडियो में दिव्यांका शो के सेट पर आती हैं, वहां वो सभी कंटेस्टेंट्स से मिलती हैं। एल्विश यादव सामने आती हैं, दिव्यांका उन्हें समर्थ जुरेल समझ लेती हैं और कहती हैं- हेलो समर्थ। ये सुनकर समर्थ, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और अभिषेक कुमार हंसने लगते हैं। एल्विश अपना परिचय देते हैं और कहते हैं, ‘अभी-अभी गिर गया मैं नजरों से अपनी’।
दिव्यांका को गलती का एहसास होती है तो वो एल्विश को हग करती हैं और माफी मांगती हैं। वो कहती हैं, ‘एल्विश के फैंस मुझे मार ही डालेंगे’। हुआ भी वही और उन्हें काफी ट्रोल किया गया जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
Upcoming Romantic Movies 2025-26: ‘सैयारा’ ही नहीं आने वाली हैं कई लव स्टोरीज, जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी दिखेगा ऑनस्क्रीन रोमांस
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा,
”मैं सच्चे एल्विश फैंस का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जो हमेशा अच्छे और सम्मानजनक रहते हैं। सच्चे फैन सबसे पहले अपने आइडल की इज़्ज़त का ध्यान रखते हैं।
ट्रोल करने वालों को डबल धन्यवाद- आपकी वजह से मेरी एंगेजमेंट बढ़ रही है।
मेरे अंदर का ‘सिस्टम’ अपने आप आपकी गंदी भाषा को आप और आपके परिवार तक लौटा रहा है। कर्मा!
जो लोग अच्छे हैं, उन पर सदा कृपा बनी रहेगी… ऐसा कहती है मेरी अंतरात्मा!”

दिव्यांका त्रिपाठी को स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉक्टर इशिता के किरदार के लिए जाना जाता है। बाद में वो पति विवेक दहिया के साथ नच बलिए 8 में भी नजर आईं और शो की विनर बनीं। दिव्यांका ने खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आईं और अपने परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया था। दिव्यांका को शो में धाकड़ गर्ल और मगर रानी जैसे नाम भी मिले थे। दिव्यांका शो के फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब हुई थीं।