बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। दिव्या ने 16 साल की उम्र ही फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। महज 14 साल की उम्र से उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। अपनी जान गंवाने से पहले दिव्या 14 बॉलीवुड फिल्में कर चुकी थीं। फिल्मी करियर की दौरान उनकी नजदीकियां फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से बढ़ीं और उन्होंने साल 1992 में उनसे शादी कर ली थी। उस वक्त दिव्या भारती 18 साल की थीं। इसके एक साल बाद यानी 1993 में उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत बिल्डिंग से नीचे गिरने की वजह से हुई थी। उनकी मौत की गुत्थी ऐसी उलझी हुई है कि इसका सच आज तक कोई नहीं जान पाया है।
6- दिव्या भारती की मौत सुसाइड या मर्डर? वो 5 अप्रैल 1993 की रात थी जब दिव्या भारती ने आखिरी सांसें ली थीं। बताया जाता है कि उनकी मौत मुंबई, वर्सोवा के तुलसी अपार्टमेंट की ऊंची बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई थी। अचानक हुई इस मौत पर कहा जाने लगा कि कहीं उन्होंने सुसाइड तो नहीं किया। वहीं कुछ लोग इसे किसी की साजिश या एक दुर्घटना मानने लगे। मुंबई पुलिस दिव्या भारती की मौत की असल वजह पता करने में नाकाम रही। साल 1998 में यह केस बंद कर दिया गया।
5- दिव्या भारती की मौत से जुड़ी साजिशों की थ्योरी: सुपरस्टार दिव्या भारती की अचानक मौत ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। उनकी मौत के बाद कई तरह की साजिशों के बारे में बात की जाने लगी। इसके पीछे दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला के हाथ की बात की जा रही थी। वहीं एक दूसरी थ्योरी यह चल रही थी कि साजिद अंडरवर्ल्ड के साथ मिले थे और दिव्या के अपनी मां के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया। लेकिन उनकी मौत का असल कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
4- मौत की रात: तारीख – 5 अप्रैल 1993, जगह – तुलसी अपार्टमेंट, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट मुंबई, समय – 11 बजे (रात)। अपनी मौत वाले दिन दिव्या ने अपने लिए एक नए फ्लैट की डील फाइनल की थी। मुंबई जैसे शहर में एक फ्लैट होना कोई आसान बात नहीं है यही सोचते हुए वह अपने भाई कुनाल को अपने फ्लैट के बारे में बता रही थी। इसके बाद उनका भाई वहां से चला गया था। दिव्या अपनी फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से लौटी थी और उसी दिन अगले प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद जाने वाली थीं। लेकिन उन्हें अपना फ्लैट फाइनल करना था। इसलिए उन्होंने हैदराबाद जाना एक दिन के लिए टाल दिया था। दिव्या के पैर में चोट लगी हुई थी। वह पैर में पट्टी बांधे घूम रही थीं। उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स को भी इस बारे में बता दिया था। जल्द दिव्या अपनी फ्रेंड और डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति से अपने वर्सोवा वाले फ्रैट पर मिलने वाली थीं। वह फ्लैट जहां दिव्या रह रही थीं उनके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं था।
3- मौत से पहले बिताया गए पल: नीता अपने पति के साथ रात करीब 10 बजे दिव्या भारती के फ्लैट पर पहुंची। तीनों लिविंग रूम में बैठे, वह बातें कर रहे थे और शराब पी रहे थे। दिव्या के घर में काम करने वाली महिला भी उसी कमरे में मौजूद थीं। वह लगातार दिव्या से बात कर रही थीं। कुछ देर बाद वह महिला किचन में गई इसके बाद दिव्या किचन की तरफ बढ़ीं और तेज-तेज उससे बात करने लगीं। इस दौरान नीता और उनके पति टीवी पर कोई वीडियो देख रहे थे।
2- दिव्या के आखिरी पल: दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी लेकिन एक खुली खिड़की थी। बिल्डिंग की दूसरी खिड़कियों की तरह इस खिड़की पर ग्रिल नहीं थी। खिड़की के नीचे पार्किंग लॉट था। लेकिन उस दिन वहां एक भी गाड़ी पार्क नहीं थी। दिव्या ने खिड़की से छलांग लगाई वह खिड़की के नीचे एक छोटे से छज्जे पर अटकीं। दिव्या की पीठ लिविंग रूम की तरफ थी। दिव्या ने कोशिश थी कि वह खिड़की पकड़ पाएं। लेकिन उनका हाथ फिसल गया और वह सीधें नीचे जा गिरीं।
1- ऊपर से नीचे गिरने पर दिव्या खून में लथपथ थीं। अस्पताल ले जाने तक वह जीवित थीं। उनकी नब्ज लगातार दिर रही थी। उन्होंने मुंबई के कूपर अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें लीं। आज भले ही यह सुपरस्टार हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपना यादगार परफॉर्मेंस के लिए वह आज भी याद की जाती हैं।