बुधवार को बरेली स्थित दिशा पटानी के घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद, गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने कथित तौर पर दावा किया कि वे इस हमले के लिए जिम्मेदार थे और कहा कि ये दिशा की बहन खुशबू द्वारा प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के बारे में दिए गए बयान के जवाब में किया गया था। अब, दिशा और खुशबू के पिता जगदीश सिंह पटानी ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और ये उन्हें नीचा दिखाने की साजिश थी।
उन्होंने एएनआई के साथ खास बातचीत में कहा, “खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। प्रेमानंद जी महाराज के मामले में उनका नाम घसीटा गया। हम सनातन हैं और साधु-संतों का आदर करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो ये हमें नीचा दिखाने की साजिश है।”
उन्होंने आगे कहा, “दो अज्ञात हमलावरों ने मेरे आवास पर गोलीबारी की। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है; बरेली पुलिस, एसएसपी और एडीजी सभी इस पर काम कर रहे हैं। गोलियां देसी नहीं, विदेशी हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड गोलियां चलीं। मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है।”
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर के कहने पर महिमा चौधरी ने बदला था अपना नाम, बाद में होने लगा पछतावा
दरअसल कुछ दिन पहलेखुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों के लिए दिए गए बयान की निंदा करते हुए वीडियो जारी किया था। जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने फिर एक वीडियो शेयर किया जिसे लेकर कहा गया कि वो प्रेमानंद महाराज का अपमान कर रही हैं। हालांकि उन्होंने ये साफ कहा कि उनका वीडियो प्रेमानंद महाराज के लिए नहीं था। यहां पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 11 मिनट की ये साउथ फिल्म देती है ‘महाराजा’ को मात, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग, IMDb पर मिली 9.4 की रेटिंग
आपको बता दें कि फाइरिंग की घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है। हिंदी में लिखे गए इस पोस्ट में सीधे तौर पर दो लोगों का नाम लिया गया है- वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन और फिल्म इंडस्ट्री को भी चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, “जय श्री राम। सभी भाइयों को राम राम। मैं, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन। भाइयों, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो गोलीबारी हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है। उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।”